रविवार, अप्रैल 26, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: नए मुख्यमंत्री पर फैसला एनडीए के हाथ में, रामकृपाल यादव का बड़ा बयान
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - नए मुख्यमंत्री पर फैसला एनडीए के हाथ में, रामकृपाल यादव का बड़ा बयान

नए मुख्यमंत्री पर फैसला एनडीए के हाथ में, रामकृपाल यादव का बड़ा बयान

UB News Network
Last updated: मार्च 18, 2026 4:43 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
नए मुख्यमंत्री पर फैसला एनडीए के हाथ में, रामकृपाल यादव का बड़ा बयान
साझा करें

 

पटना,

बिहार की सियासत एक बार फिर गर्म होती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चल रही अटकलों के बीच बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि एनडीए नेतृत्व ही तय करेगा कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।

जनता दल (यूनाइटेड) में नेतृत्व को लेकर भी उन्होंने टिप्पणी की। राम कृपाल यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ही जदयू के संस्थापक हैं। उन्होंने याद दिलाया कि समता पार्टी से विकसित होकर जदयू बना और इस पूरी यात्रा में नीतीश कुमार ने संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार ने खुद फैसला लिया है कि अब वे मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहेंगे, लेकिन नई सरकार को मार्गदर्शन देते रहेंगे। साथ ही, उन्होंने यह भी तय किया है कि वे पार्टी संगठन की जिम्मेदारी आगे भी संभालते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का सपना है कि साल 2030 तक बिहार एक विकसित राज्य बने। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए वे लगातार काम करते रहे हैं और आगे भी उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राम कृपाल यादव ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भी उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी शासन में बंगाल बर्बाद हो चुका है और वहां के लोगों के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने कहा कि अत्याचार के कारण जनता डरी हुई है, लेकिन चुनाव में लोग अपने मत का सही इस्तेमाल करेंगे और टीएमसी को हटाकर भाजपा नेतृत्व वाली सरकार बनाएंगे।

वहीं, वाराणसी में गंगा नदी के बीच नॉन-वेज इफ्तार पार्टी के आयोजन पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में गंगा मां के रूप में पूजी जाती हैं और यह एक बेहद पवित्र स्थल है। खासकर बनारस के घाटों पर दुनियाभर से लोग आते हैं। ऐसे स्थान पर इस तरह का आयोजन करना पूरी तरह गलत है। उन्होंने इसे सनातन और हिंदू धर्म का गंभीर अपमान बताया और कहा कि इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

 

TAGGED:BiharRam Kripal Yadav
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पुलिस को धमकी देने वाले अपराधी कुंदन ठाकुर का एनकाउंटर, ‘15 लाशें गिरने’ की दी थ पुलिस को धमकी देने वाले अपराधी कुंदन ठाकुर का एनकाउंटर, ‘15 लाशें गिरने’ की दी थ
अगली ख़बर यूपी क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोग्राम को लगभग 300 मिलियन डॉलर की मदद प्रदान करेगा व यूपी क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोग्राम को लगभग 300 मिलियन डॉलर की मदद प्रदान करेगा व

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?