शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: Sports Scholarship Update: आवेदन की डेडलाइन बढ़ी, चंडीगढ़ खिलाड़ियों को पुराने न
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - Sports Scholarship Update: आवेदन की डेडलाइन बढ़ी, चंडीगढ़ खिलाड़ियों को पुराने न

Sports Scholarship Update: आवेदन की डेडलाइन बढ़ी, चंडीगढ़ खिलाड़ियों को पुराने न

UB News Network
Last updated: मार्च 18, 2026 2:22 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 सप्ताह पहले
Sports Scholarship Update: आवेदन की डेडलाइन बढ़ी, चंडीगढ़ खिलाड़ियों को पुराने न
साझा करें

चंडीगढ़.

खेल विभाग से स्काल्रशिप पाने वाले शहर के सैंकड़ों खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। स्कूल,कालेज और यूनिवर्सिटी स्तर पर स्टेट लेवल पर मेडल विजेताओं को इस बार पुराने नियमों के तहत ही स्कालरशिप देने को लेकर खेल विभाग तैयार हो गया है। इस संबंध में जल्द ही खेल विभाग की ओर से नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है।

विभाग ने स्कालरशिप के लिए आवेदन की तिथि भी मंगलवार को 31 मार्च तक बढ़ा दी है। इस फैसले से इंटर स्कूल और कालेज स्तर पर खेलने वाली महिला खिलाड़ियों को सबसे अधिक फायदा होगा। फरवरी में चंडीगढ़ खेल विभाग की ओर से 2023-24 सत्र में विभिन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पहले तीन स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों से स्पोर्ट्स टैलेंट स्कॉलरशिप (कैश अवार्ड) के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। लेकिन खेल विभाग के एक फैसले ने सैंकड़ो खिलाड़ियों की स्कालरशिप के रास्ते को बंद कर दिया । खेल विभाग ने नोटिस जारी किया कि केवल उन्हीं खिलाड़ियों को कैश अवार्ड मिलेगा, जिन्होंने कम से कम सात टीमों के हिस्सा लेने वाले टूर्नामेंट में मेडल हासिल किया है। इस फैसले से अधिकतर महिला खिलाड़ी स्कालरशिप स्कीम से बाहर हो गई।

मामले में बहुत से खिलाड़ियों और अभिभावकों ने खेल विभाग के अधिकारियों से लेकर चीफ सेक्रेटरी और यहां तक प्रशासक के पास फैसले के खिलाफ गुहार लगाई। मामले में खेल सचिव प्रेरणा पुरी ,डायरेक्टर स्पोर्ट्स सौरभ अरोड़ा और ज्वाइंट जायरेक्टर डा.महेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों की अर्जी को स्वीकार करते हुए पुराने नियमों के तहत ही इस बार स्कालरशिप देने के लिए फाइल मंजूरी को प्रशासक के पास भेज दी है। मामले में खिलाड़ियों को राहत मिलने की पूरी उम्मीद है। खेल विभाग करीब 40 खेलों में कैश अवार्ड की स्कालरशिप देता है। मार्च -अप्रैल में खेल विभाग की ओर से स्कालरशिप जारी करने को लेकर बड़े आयोजन की तैयारी है। यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हो सकते हैं। चंडीगढ़ खेल विभाग ने खिलाड़ियों के साथ ही कोच को भी नई स्पोर्ट्स पॉलिसी में कैश अवार्ड देने का फैसला लिया है। खेल विभाग के ज्वाइंट सेक्रेटरी की ओर से 2020 से 31 मार्च 2025 तक जिन कोच की देखरेख में नेशनल और इंटनरेशनल स्तर पर खिलाड़ियों ने मेडल हासिल किए हैं उन्हें कैश अवार्ड से नवाजा जाएगा।

जानकारी अनुसार 2020 से 29 अगस्त 2023 तक पुरानी खेल नीति और 28 अगस्त 2023 से 31 मार्च 2025 तक नई स्पोर्ट्स पालिसी के तहत कैश अवार्ड दिए जाएंगे। कैश अवार्ड के योग्य कोच 16 अप्रैल तक खेल विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चंडीगढ़ स्पोर्ट्स काउंसिल की बैठक में स्कालरशिप के लिए नए नियमों से महिला खिलाड़ियों को सबसे अधिक नुकसान होगा। बहुत से खेलों में इंटर स्कूल स्टेट लेवल पर महिला इवेंट में सात टीमें नहीं होती। जबकि लड़कों की टीमें कई गुणा अधिक होती हैं। अभिभावकों के आवेदन पर अब खेल विभाग स्काल्रसिप नियमों को लेकर रिव्यू करेगा। जल्द ही इस संबध में खेल सचिव की ओर से कमेटी गठित की जाएगी जोकि अपनी रिपोर्ट देगी। कमेटी में पिछले सालों में विभिन्न खेलों में हिस्सा लेने वाली टीमों की संख्या और शिक्षा विभाग के कोच और अन्य एक्सपर्ट को भी शामिल किया जाएगा।

चंडीगढ़ प्रशासन की खेल सचिव प्रेरणा पुरी ने कहा कि खेल विभाग ने खिलाड़ियों की मांग को देखते हुए स्पोर्ट्स टैलेंट स्कालरशिप के आवेदन की तिथि 31 मार्च तक बढ़ा दी है। नवंबर में चंडीगढ़ स्पोर्ट्स काउंसिल की बैठक में स्कालरशिप नियमों में बदलाव का फैसला लिया गया था।
जिसके कारण बहुत से मेडल विजेता खिलाड़ी स्कालरशिप से वंचित रह जाते। खिलाड़ियों की रिप्रेजेंटेशन को देखते हुए 2023-24 सत्र में खिलाड़ियों को पुरान नियमों के तहत ही स्कालरशिप देने का प्रपोजल मंजूरी के लिए भेजा गया है, जल्द ही इसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी।

TAGGED:PunjabSport Scholarship
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर MP को मिली बड़ी सौगात: रीवा से रायपुर फ्लाइट सेवा का शुभारंभ, सफर हुआ सुपरफास्ट MP को मिली बड़ी सौगात: रीवा से रायपुर फ्लाइट सेवा का शुभारंभ, सफर हुआ सुपरफास्ट
अगली ख़बर CM फेस पर सस्पेंस: नीतीश कुमार ने सम्राट की पीठ थपथपाई, ‘जिंदाबाद’ के नारों से ग CM फेस पर सस्पेंस: नीतीश कुमार ने सम्राट की पीठ थपथपाई, ‘जिंदाबाद’ के नारों से ग

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?