शनिवार, मई 2, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: RCB फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी, बेंगलुरु में IPL मैचों की होगी मेज़बानी!
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - RCB फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी, बेंगलुरु में IPL मैचों की होगी मेज़बानी!

RCB फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी, बेंगलुरु में IPL मैचों की होगी मेज़बानी!

UB News Network
Last updated: मार्च 16, 2026 3:53 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
RCB फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी, बेंगलुरु में IPL मैचों की होगी मेज़बानी!
साझा करें

  बेंगलुरु

कर्नाटक सरकार ने सुरक्षा और तैयारियों की समीक्षा के बाद बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मुकाबले आयोजित करने की मंजूरी दे दी है. यह फैसला सोमवार (16 मार्च) को विधान सौध में आयोजित बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने की. इस बैठक में एक्सपर्ट कमेटी के सदस्यों के साथ-साथ कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और DNA नेटवर्क्स के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

बैठक के दौरान एक्सपर्ट कमेटी ने स्टेडियम में सुरक्षा और संचालन से जुड़े इंतजामों पर विस्तृत रिपोर्ट पेश की. रिपोर्ट में स्टेडियम की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी मानकों के पालन की जानकारी दी गई. रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद जी. परमेश्वर ने आधिकारिक रूप से IPL मैचों के आयोजन को हरी झंडी दे दी।

इस मंजूरी के बाद केएससीए ने गृह मंत्री जी. परमेश्वर का आभार जताया और कहा कि उनके नेतृत्व और सहयोग से यह फैसला संभव हो पाया. एसोसिएशन ने एक्सपर्ट कमेटी के चेयरमैन जी. एम. महेश्वर राव का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने स्टेडियम की तैयारियों और इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की।

इसके अलावा एक्सपर्ट कमेटी के सदस्य सचिव श्रीमंत कुमार सिंह की भी सराहना की गई, जिन्होंने सुरक्षा, संचालन और अन्य व्यवस्थाओं के मूल्यांकन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. केएससीए ने यह भी बताया कि इस प्रक्रिया में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार का भी अहम सहयोग मिला, जिन्होंने पहले राज्य कैबिनेट स्तर पर सिद्धांततः मंजूरी देने में मदद की थी.

केएससीए के मुताबिक पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद के नेतृत्व में एसोसिएशन ने राज्य सरकार, एक्सपर्ट कमेटी और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर सभी सुरक्षा और संचालन संबंधी मानकों को पूरा किया. इसके बाद ही चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPLमैच कराने की अनुमति दी गई।

शेड्यूल के मुताबिक, बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम IPL 2026 के सीजन ओपनर की मेजबानी करेगा. इसके अलावा 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होने वाला हाईवोल्टेज मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला जाएगा. आईपीएल 2026 में आरसीबी अपने कुल पांच घरेलू मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी. वहीं इस टीम के बाकी दो घरेलू मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे।

IPL 2026 में शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल

तारीख
दिन
मुकाबला/ वेन्यू

28 मार्च 2026
शनिवार, शाम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs हैदराबाद- बेंगलुरु

29 मार्च 2026
रविवार, शाम
मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स- मुंबई

30 मार्च 2026
सोमवार, शाम
राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स- गुवाहाटी

31 मार्च 2026
मंगलवार, शाम
पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटन्स- मुल्लांपुर

1 अप्रैल 2026
बुधवार, शाम
लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स-लखनऊ

2 अप्रैल 2026
गुरुवार, शाम
कोलकाता नाइट राइडर्स vs हैदराबाद- कोलकाता

3 अप्रैल 2026
शुक्रवार, शाम
चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स- चेन्नई

4 अप्रैल 2026
शनिवार,दोपहर
दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस- दिल्ली

4 अप्रैल 2026
शनिवार, शाम
गुजरात टाइटन्स vs राजस्थान रॉयल्स-अहमदाबाद

5 अप्रैल 2026
रविवार, दोपहर
सनराइजर्स हैदराबाद vs लखनऊ जायंट्स- हैदराबाद

5 अप्रैल 2026
रविवार, शाम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्स- बेंगलुरु

6 अप्रैल 2026
सोमवार, शाम
कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स-कोलकाता

7 अप्रैल 2026
मंगलवार, शाम
राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस-गुवाहाटी

8 अप्रैल 2026
बुधवार, शाम
दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटन्स- दिल्ली

9 अप्रैल 2026
गुरुवार, शाम
कोलकाता नाइट राइडर्स vs लखनऊ – कोलकाता

10अप्रैल2026
शुक्रवार, शाम
राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- गुवाहाटी

11 अप्रैल2026
शनिवार,दोपहर
पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद- मुल्लांपुर

11 अप्रैल2026
शनिवार, शाम
चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स- चेन्नई

12अप्रैल2026
रविवार, दोपहर
लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटन्स-लखनऊ

12अप्रैल2026
रविवार, शाम
मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- मुंबई

TAGGED:rcbSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर जालंधर में LPG सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी, अफवाह फैलाने जालंधर में LPG सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी, अफवाह फैलाने
अगली ख़बर रायपुर में मुस्लिम वकील की टिप्पणी पर विवाद, हिंदू इबादत क्या जानें, ये लोग काफि रायपुर में मुस्लिम वकील की टिप्पणी पर विवाद, हिंदू इबादत क्या जानें, ये लोग काफि

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?