सोमवार, अप्रैल 20, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: कुलदीप की शादी में धूम, वंशिका संग मस्ती, चहल और रिंकू ने लगाई ठुमके
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - कुलदीप की शादी में धूम, वंशिका संग मस्ती, चहल और रिंकू ने लगाई ठुमके

कुलदीप की शादी में धूम, वंशिका संग मस्ती, चहल और रिंकू ने लगाई ठुमके

UB News Network
Last updated: मार्च 13, 2026 7:02 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
कुलदीप की शादी में धूम, वंशिका संग मस्ती, चहल और रिंकू ने लगाई ठुमके
साझा करें

मसूरी
 टी20 विश्व कप चैंपियन भारतीय टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी के फंक्शन उत्तराखंड की पहाड़ों की रानी मसूरी में शुरू हो चुके हैं. आज शुक्रवार को हल्दी और मेहंदी की रस्में हो रहीं हैं. शनिवार को कुलदीप यादव की शादी उनकी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से होगी. शादी समारोह में शामिल होने के लिए कुलदीप यादव के साथी क्रिकेटरों का मसूरी में जमावड़ा लगने लगा है.

कुलदीप यादव की शादी में शामिल होने पहुंचे टीम के साथी: आज शुक्रवार को सबसे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप, कुलदीप यादव की शादी के फंक्शन अटेंड करने मसूरी पहुंचे. टी दिलीप को अक्सर आप बीसीसीआई द्वारा जारी किए जाने वाले वीडियो में बेस्ट फील्डर को मेडल देते देखते होंगे. सोशल मीडिया पर इंडियन ड्रेसिंग रूम के ये वीडियो बहुत पसंद किए जाते हैं. खासकर पाकिस्तानी खिलाड़ी भारतीय ड्रेसिंग रूम के ऐसे वीडियो देखकर भौचक्के रह जाते हैं.

मंगेतर प्रिया सरोज के साथ पहुंचे रिंकू सिंह: टी दिलीप के बाद रिंकू सिंह, कुलदीप यादव की शादी समारोह में शामिल होने के लिए मसूरी पहुंचे हैं. रिंकू सिंह, कुलदीप के गृह प्रदेश यूपी से आते हैं. रिंकू ने कुलदीप के साथ यूपी से घरेलू क्रिकेट खेला तो कोलकाता नाइट राइडर्स का ड्रेसिंग रूम भी दोनों ने शेयर किया है. रिंकू सिंह अपनी मंगेतर सांसद प्रिया सरोज के साथ समारोह में शामिल होने आए हैं.

युजवेंद्र चहल भी शादी में शामिल होने पहुंचे: इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम में सालों तक कुलदीप यादव के साथ स्पिन जोड़ी के रूप में खेलने वाले युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) भी साथी की शादी में शामिल होने मसूरी पहुंच चुके हैं. कुलदीप और चहल ने 70 वनडे मैचों में मिलकर 130 विकेट लिए हैं. भारतीय टीम के लिए शानदार सफलता लाने वाली स्पिनरों की इस जोड़ी को दोनों के नाम मिलाकर ‘कुलचा’ कहा जाता है.

धोनी और सितारों का जमावड़ा:शादी में शामिल होने के लिए महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ मसूरी पहुंच गए हैं। उनके अलावा कुलदीप के करीबी दोस्त युजवेंद्र चहल और रिंकू सिंह भी इस जश्न का हिस्सा बनने पहुंचे हैं। चहल ने मीडिया से बातचीत में कहा भाई की शादी है,तो फुल डांस तो होगा ही! सितारों की इस लिस्ट में मशहूर गायक कैलाश खेर, अभिनेता कुणाल कपूर और टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप भी शामिल हैं।

कल ‘वंशिका’ के होंगे कुलदीप: कुलदीप अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ 14 मार्च को सात फेरे लेंगे। शनिवार को होने वाले मुख्य समारोह में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर के पहुंचने की भी उम्मीद है। शादी के डिजिटल कार्ड को काफी मॉडर्न और रॉयल लुक दिया गया है। इसमें कपल ने अपनी जोड़ी को #Kulvansh नाम दिया है। 14 मार्च की शाम 5 बजे कुलदीप की बारात निकलेगी और शाही अंदाज में यह विवाह संपन्न होगा।

ये बड़े क्रिकेट भी शादी में आ सकते हैं: कुलदीप यादव की शादी में विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्य कुमार यादव, अभिषेक शर्मा समेत पूरी टी20 और वनडे टीम के आने की उम्मीद है. गुरुवार को ही कुलदीप क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के देहरादून दफ्तर में शादी का निमंत्रण देने पहुंचे थे.

कुलदीप की शादी को लेकर उत्सव जैसा माहौल: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी को लेकर मसूरी में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है. पहाड़ों की रानी कही जाने वाली मसूरी में आयोजित इस भव्य समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. होटल प्रबंधन ने मेहमानों के स्वागत के लिए बड़े स्तर पर व्यवस्थाएं की हैं और पूरे आयोजन स्थल को खास तरीके से सजाया गया है. आज शुक्रवार देर शाम यहां हल्दी समारोह का आयोजन किया जाना है. हल्दी समारोह से पहले ही मेहमानों के बीच डांस और मस्ती का दौर शुरू हो गया.

शनिवार को होगी शादी: बताया जा रहा है कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज के भी देर शाम तक मसूरी पहुंचने की संभावना है. वहीं शनिवार को होने वाले मुख्य विवाह समारोह में भारतीय टीम के कई बड़े सितारों के शामिल होने की उम्मीद है. इनमें टी20 कप्तान सूर्य कुमार यादव, रोहित शर्मा और भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.

समारोह वाले होटल की सुरक्षा सख्त: बताया जा रहा है कि शादी समारोह में सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए आम लोगों के प्रवेश पर रोक रखी गई है. केवल आमंत्रित मेहमानों को ही कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दी जा रही है. समारोह में बॉलीवुड जगत की हस्तियों के साथ-साथ प्रदेश के कई प्रमुख राजनीतिक नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है.

मसूरी में हो रही इस हाई-प्रोफाइल शादी को लेकर स्थानीय लोगों और पर्यटकों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. क्रिकेट, बॉलीवुड और राजनीति की बड़ी हस्तियों की मौजूदगी से यह समारोह शहर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है. 

TAGGED:featuredkuldeepSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर येलो अलर्ट जारी: अगले 24 घंटे में इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभाव येलो अलर्ट जारी: अगले 24 घंटे में इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभाव
अगली ख़बर US एयरफोर्स का टैंकर विमान इराक में दुर्घटनाग्रस्त, चार सैनिकों की जान गई US एयरफोर्स का टैंकर विमान इराक में दुर्घटनाग्रस्त, चार सैनिकों की जान गई

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?