शनिवार, अप्रैल 11, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: किसान से लूट की कोशिश नाकाम: पंजाब में ग्रामीणों ने बदमाशों को ट्रैक्टर के पीछे
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - किसान से लूट की कोशिश नाकाम: पंजाब में ग्रामीणों ने बदमाशों को ट्रैक्टर के पीछे

किसान से लूट की कोशिश नाकाम: पंजाब में ग्रामीणों ने बदमाशों को ट्रैक्टर के पीछे

UB News Network
Last updated: मार्च 12, 2026 2:12 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
किसान से लूट की कोशिश नाकाम: पंजाब में ग्रामीणों ने बदमाशों को ट्रैक्टर के पीछे
साझा करें

तरनतारन.

पंजाब के तरनतारन जिले में मंगलवार की शाम को विधानसभा हलका पट्टी के गांव ढोटियां में दातर के बल पर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन लुटेरों को ग्रामीणों ने घेरकर काबू कर लिया। तीनों की पहले मारपीट की गई, फिर उनके हाथ बांधकर ट्रैक्टर के पीछे बांधकर गांव में दौड़ाया। घटनाक्रम की वीडियो मंगलवार को इंटरनेट पर प्रसारित हुई, जिसके बाद थाना सरहाली की पुलिस ने तीनों लुटेरों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

गांव ढोटियां निवासी किसान सरबजीत सिंह अपनी बेटी को बस अड्डे छोड़ने के लिए मोटरसाइकिल पर गया था। शाम छह बजे वह बेटी को बस पर बिठाकर गांव लौट रहा था कि रास्ते में तीन लुटेरों ने सरबजीत को घेरकर दातर के बल पर मोबाइल और पर्स छीन लिया। पर्स में 1800 थे। किसान ने बहादुरी से तीनों का मुकाबला करते हुए उन्हें उलझाते हुए शोर मचाया। इस दौरान ग्रामीणों ने लाउड स्पीकर पर पूरे गांव के लोगों को सरबजीत सिंह द्वारा बताई जगह पर पहुंचने को कहा। करीब 20 किसान ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचे, जिन्होंने तीनों लुटेरों के काबू करके पहले मारपीट की, फिर उनके हाथ बांधकर ट्रैक्टर के पीछे बांधा व पूरे गांव का चक्कर लगाया।

ट्रैक्टर के पीछे चक्कर लगाते समय तीनों की लाठियों से मारपीट भी की गई, जिसकी दो मिनट 21 सेकेंड की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुई। वीडियो वायरल होते ही पुलिस चौकी नौशहरा पन्नुआं के प्रभारी सलविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और तीनों लुटेरों को हिरासत में लिया। उनके कब्जे से एक दातर भी बरामद हुआ। इस बारे में डीएसपी (आई) जगजीत सिंह चहल का कहना है कि थाना सरहाली के प्रभारी बिंदरजीत सिंह को मामले की सारी जांच सौंपी गई है। हिरासत में लिए गए लुटेरों की पहचान लवदीप सिंह, जगरूप सिंह व गुरप्रीत सिंह निवासी सरहाली के तौर पर हुई है। जगरूप सिंह के खिलाफ चोरी और लूटपाट के पहले भी मामले दर्ज हैं। ट्रैक्टर के पीछे तीनों को बांधकर मारपीट करने की अभी जांच जारी है।

TAGGED:Punjabrobbery
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर 108 एम्बुलेंस की तत्परता से बची हजारों जानें, समय पर मदद से मरीजों को मिला जीवन 108 एम्बुलेंस की तत्परता से बची हजारों जानें, समय पर मदद से मरीजों को मिला जीवन
अगली ख़बर पंजाब में अवैध खनन के खिलाफ एक्शन: सतलुज दरिया में केस दर्ज पंजाब में अवैध खनन के खिलाफ एक्शन: सतलुज दरिया में केस दर्ज

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?