रविवार, अप्रैल 26, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: पानीपत में दूधमुंहे बच्चे का अपहरण करने वाले तीन किडनैपर अरेस्ट
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - पानीपत में दूधमुंहे बच्चे का अपहरण करने वाले तीन किडनैपर अरेस्ट

पानीपत में दूधमुंहे बच्चे का अपहरण करने वाले तीन किडनैपर अरेस्ट

UB News Network
Last updated: मार्च 11, 2026 6:12 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
पानीपत में दूधमुंहे बच्चे का अपहरण करने वाले तीन किडनैपर अरेस्ट
साझा करें

पानीपत.

सीआइए टू ने कालाअंब के पास से सात महीने के दूधमुंह बच्चे मनसूब का अपहरण करने वाले तीन आरोपितों को 30 घंटे में उत्तर प्रदेश के एटा से गिरफ्तार किया है। बच्चे को सकुशल बरामद किया है। आरोपितों की पहचान कासगंज सिद्धपुरा निवासी सलमान, आजाद व एटा के करथला निवासी मुकेश के रूप में हुई।

पुलिस के मुताबिक बच्चे का एक लाख रुपये में सौदा हुआ था। बच्चा खरीदने वाले आरोपित मुकेश को काबू किया है। आरोपित मुकेश से कारोबारी है। शादी के बाद लंबे समय से संतान नहीं है। उसने सलमान और आजाद से बच्चा लाने के लिए कहा था। आरोपित पानीपत में कुछ समय तक रहे। इसके बाद काला आंब के झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के बच्चों की रैकी की। इसी प्लान के तहत सोमवार दोपहर को आरोपित बच्चा चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक पर सीधा एटा पहुंच गए। बच्चा अपहरण की सूचना मिलने के बाद एसपी भूपेंद्र सिंह ने सीआइए टू प्रभारी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने साइबर टीम के सहयोग से आरोपितों के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस की टीमें यूपी के लिए रवाना हो गई। पुलिस टीम को देख भागते समय आरोपित सलमान गिर गया, उसके पैर में फैक्चर आ गया। पुलिस की टीमों ने आरोपित सलमान और आजाद को काबू किया।

‘मेरे लिए पुलिस किसी फरिश्ते से कम नहीं है’
पुलिस के लिए जितना बोलू उतना कम है। उन्होंने मेरे कलेजे के टुकड़े को मुझसे मिलवा दिया। जब मुझे थाने में बुलाकर बेटे को गोद में दिया तो वह पल मेरे लिए किसी चमत्कार से कम नहीं था। बेटे के अपहरण के बाद से उसने एक पल भी चैन की सांस नहीं ली होगी। पूरी रात मैं सो नहीं पाई और मन में बस यही डर था कि पता नहीं अपने बच्चे से फिर पाऊंगी या नहीं। मेरे बेटे ने भी 30 घंटे तक दूध तक नहीं पिया। जो उसे उठाकर ले गया था उन्होंने निप्पल से दूध पिलाने की कोशिश भी की, लेकिन उसने दूध नहीं पिया।

जैसे ही वह मेरी गोद में आया तो पहले मेरे हाथ को काटा और फिर मेरे साथ खेलने लगा। उस पल मुझे लगा जैसे मेरी दुनिया फिर से लौट आई हो। पुलिस ने मेरे बेटे का थाने में भी बहुत ध्यान रखा। पुलिस कर्मियों ने बच्चे को प्यार से संभाला और सुरक्षित रखा। बेटे को सही सलामत देखकर उसके दिल को बहुत सुकून मिला। मैं पूरी जिंदगी पुलिस की इस मदद को नहीं भूल पाऊंगी। अगर पुलिस समय पर कार्रवाई न करती तो शायद मेरा बेटा मुझे वापस नहीं मिल पाता, मेरे लिए पुलिस किसी फरिश्ते से कम नहीं है। – जैसा कि मनसूब उर्फ हिमाशु की मां काजल ने बताया

नहीं रुक रहे थे आंसू
पिछले करीब 30 घंटे से अपने सात महीने के बेटे से बिछुड़ी मां की आंखो से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। बेटे के मिलने के बाद भी उनकी ममता का दर्द और राहत एक साथ छलक पड़े। सोमवार को बच्चे को अपहर्ता बहन से छीन ले गए थे।

TAGGED:HaryanaKidnap
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर बिहार में विकास कार्यों से बदलेगी तस्वीर, राज्य आगे बढ़ेगा : नीतीश कुमार
अगली ख़बर जंगल में तस्करी पर शिकंजा: वन विकास निगम ने पकड़ा अवैध लकड़ी से लदा ट्रैक्टर जंगल में तस्करी पर शिकंजा: वन विकास निगम ने पकड़ा अवैध लकड़ी से लदा ट्रैक्टर

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?