रविवार, अप्रैल 26, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: पटना DM बोले- ‘पैनिक होकर न करें बुकिंग, LPG की कमी नहीं’
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - पटना DM बोले- ‘पैनिक होकर न करें बुकिंग, LPG की कमी नहीं’

पटना DM बोले- ‘पैनिक होकर न करें बुकिंग, LPG की कमी नहीं’

UB News Network
Last updated: मार्च 11, 2026 4:12 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
पटना DM बोले- ‘पैनिक होकर न करें बुकिंग, LPG की कमी नहीं’
साझा करें

पटना.

पटना जिले में एलपीजी गैस को लेकर किसी तरह की कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराई जा रही है। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वे पैनिक होकर गैस सिलेंडर की बुकिंग न करें। उन्होंने कहा कि सभी गैस कंपनियों और वितरकों के पास पर्याप्त मात्रा में एलपीजी उपलब्ध है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के सभी डिस्ट्रिब्यूटर्स और गैस कंपनियों के पास पर्याप्त मात्रा में एलपीजी का स्टॉक मौजूद है। उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से की जा रही है। ऐसे में लोगों को किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि गैस बुकिंग की व्यवस्था पहले की तरह ही जारी है। उपभोक्ता मिस्ड कॉल, एसएमएस, आईवीआरएस, व्हाट्सएप और ओटीपी के माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं। यह पूरी प्रणाली अभी भी सुचारू रूप से काम कर रही है।

बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतर जरूरी
प्रशासन के अनुसार एलपीजी गैस की एक बुकिंग और अगली बुकिंग के बीच 25 दिनों का अंतराल निर्धारित किया गया है। उपभोक्ताओं को इसी निर्धारित अवधि के बाद ही अगली बुकिंग करनी चाहिए। इस व्यवस्था से सभी उपभोक्ताओं को समान रूप से गैस उपलब्ध कराना आसान होता है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस विषय पर गैस कंपनियों के एरिया ऑफिसर्स और फील्ड ऑफिसर्स के साथ समीक्षा बैठक की गई है। बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी (आपूर्ति), विशिष्ट पदाधिकारी अनुभाजन और सभी अनुमंडल पदाधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में जिले में गैस आपूर्ति की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।

प्रशासन की स्थिति पर पूरी नजर
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गैस आपूर्ति व्यवस्था पर नियमित निगरानी रखें। कहीं भी किसी प्रकार की समस्या सामने आने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

ब्लैकमार्केटिंग और होर्डिंग पर सख्ती
सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को गैस डीलरों और वितरकों के यहां नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। जरूरत पड़ने पर छापेमारी भी की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि ब्लैकमार्केटिंग और होर्डिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गड़बड़ी करने वालों पर दर्ज होगी प्राथमिकी
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति या एजेंसी गैस की कालाबाजारी या जमाखोरी करती पाई गई तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी उपभोक्ताओं को समय पर और बिना किसी परेशानी के गैस उपलब्ध हो सके।

TAGGED:BiharLPG Shortage
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर रचना टॉवर में सौंदर्यीकरण होगा, मंत्री सारंग ने दिया हरी झंडी, पार्क और जिम भी ब रचना टॉवर में सौंदर्यीकरण होगा, मंत्री सारंग ने दिया हरी झंडी, पार्क और जिम भी ब
अगली ख़बर सरपंच व सचिव चला रहे अपने  राज सरकार के पैसों का उडा रहे धज्जियां सरपंच व सचिव चला रहे अपने राज सरकार के पैसों का उडा रहे धज्जियां

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?