बुधवार, मई 6, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: रांची के एयरपोर्ट एरिया में सनसनी: टीटोस फैमिली रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ गोलियां
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - रांची के एयरपोर्ट एरिया में सनसनी: टीटोस फैमिली रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ गोलियां

रांची के एयरपोर्ट एरिया में सनसनी: टीटोस फैमिली रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ गोलियां

UB News Network
Last updated: मार्च 8, 2026 3:57 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
रांची के एयरपोर्ट एरिया में सनसनी: टीटोस फैमिली रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ गोलियां
साझा करें

रांची

झारखंड की राजधानी रांची में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां बेखौफ बदमाशों ने एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कुतियातू चौक स्थित एक फैमिली रेस्टोरेंट में घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी. जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. शनिवार रात करीब दो हथियारबंद अपराधी टीटोस नामक फैमिली रेस्टोरेंट में दाखिल हुए और अचानक गोलीबारी शुरू कर दी. इस दौरान रेस्टोरेंट में काम कर रहे वेटर मनीष गोप को गोली लग गई. गंभीर रूप से घायल मनीष को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मनीष की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया.

झारखंड की राजधानी रांची में स्थित एक रेस्टोरेंट में घुसे दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें एक वेटर की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

सूचना मिलते ही रांची के हटिया और कोतवाली डीएसपी के साथ सिटी एसपी पारस राणा भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही शहर के सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

घटना के बाद पुलिस टीम ने मौके से कुछ खोखे भी बरामद किए हैं. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोलीबारी के पीछे असली मकसद क्या था. साथ ही अपराधियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर छापेमारी भी शुरू कर दी गई है.

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही रेस्टोरेंट संचालक से अपराधियों ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी. आशंका जताई जा रही है कि इसी रंगदारी के मामले को लेकर बदमाश रेस्टोरेंट पहुंचे थे और संचालक को निशाना बनाना चाहते थे. हालांकि गोली रेस्टोरेंट में काम कर रहे वेटर मनीष गोप को लग गई, जिससे उसकी जान चली गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो अपराधी बाइक से रेस्टोरेंट के सामने पहुंचे। दोनों हथियारों से लैस थे। दोनों हेलमेट पहने हुए थे। रेस्टोरेंट में प्रवेश करते ही उन्होंने होटल के अंदर मौजूद छोटु यादव को निशाना बनाते हुए करीब पांच से छह राउंड फायरिंग की। लेकिन छोटू को गोली नहीं लगी। पास में खड़े मनीष को गोली लग गई। होटल के अंदर लोग इधर-उधर दौड़ने लगे तो दोनों अपराधी वहां से भाग निकले।

TAGGED:BiharFiringRanchi
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर दिग्विजय चौटाला बोले: कमेरे-व्यापारी के बीच होगा चुनाव, कांग्रेस पर साधा निशाना दिग्विजय चौटाला बोले: कमेरे-व्यापारी के बीच होगा चुनाव, कांग्रेस पर साधा निशाना
अगली ख़बर भगवंत मान का बड़ा तोहफा महिलाओं के लिए, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुरू होगा मा भगवंत मान का बड़ा तोहफा महिलाओं के लिए, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुरू होगा मा

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?