बुधवार, अप्रैल 15, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: क्रिकेट का उत्सव मेरठ में: क्लब, होटल और सिनेमाघरों में लाइव फाइनल स्क्रीनिंग
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - क्रिकेट का उत्सव मेरठ में: क्लब, होटल और सिनेमाघरों में लाइव फाइनल स्क्रीनिंग

क्रिकेट का उत्सव मेरठ में: क्लब, होटल और सिनेमाघरों में लाइव फाइनल स्क्रीनिंग

UB News Network
Last updated: मार्च 8, 2026 3:29 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
क्रिकेट का उत्सव मेरठ में: क्लब, होटल और सिनेमाघरों में लाइव फाइनल स्क्रीनिंग
साझा करें

मेरठ
आज शाम सात बजे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच खेला जाना है। पीवीएस स्थित इनोक्स और एनवाई सिनेमा में टिकटों की एडवांस बुकिंग चल रही है। क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबला रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला देखने के लिए सभी ने खास तैयारियां की हैं। शहर में भी कई क्लबों, होटलों और पार्कों में मैच के विशेष इंतजाम किए गए हैं। कई जगहों पर बड़ी स्क्रीन लगाकर मैच देखा जाएगा। अलेक्जेंडर क्लब में भी क्रिकेट प्रेमी बड़ी स्क्रीन पर मैच देखेंगे। क्लब के सभी सदस्य यहां एकत्र होंगे और मैच का लुत्फ उठाएंगे।
 
शाम सात बजे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच का प्रसारण होगा। छुट्टी का दिन होने के कारण हर कोई मैच देखने की योजना बना रहा है। क्रिकेट मैच को लेकर सभी ने कुछ न कुछ तैयारी की है। वहीं, शहर के क्लब और होटल भी इस मौके को भुनाने में लगे हैं। अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब के उपाध्यक्ष जेपी अग्रवाल ने बताया कि सेमीफाइनल में भी क्लब में बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। अब फाइनल मैच में और भी बड़ी स्क्रीन क्लब के प्रथम तल पर लगाई जाएगी। इस दौरान काफी संख्या में क्लब के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। अमन अग्रवाल ने बताया कि क्लब के सभी सदस्यों को इस आयोजन में आमंत्रित किया गया है। सभी एक साथ मिलकर क्रिकेट मैच का लुत्फ उठाएंगे।
 
शहर में सम्राट हैवेंस, होटल हारमनी इन, मार्स, क्रिस्टल पैलेस, ब्रेवुरा समेत तमाम बड़े होटलों और बार में भी बड़ी स्क्रीन पर लोग मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। कई होटलों में तो व्यंजन और पेय पदार्थों पर 20 से 25 प्रतिशत तक छूट भी दी गई है। होटल हारमनी इन के नवीन अरोड़ा ने बताया कि उनके यहां पर मैच देखने आने वाले लोगों के लिए टेरिस पर विशेष इंतजाम किया गया है। यहां सभी को 20 से 25 प्रतिशत तक छूट का ऑफर भी दिया जाएगा।
 
वर्ल्ड कप हमारा होगा
– भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी फार्म में हैं। संजू सैमसन भी पिछले दो मैच से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय टीम मैच जीतेगी और वर्ल्ड कप हमारा होगा।
– प्रवीण कुमार, पूर्व क्रिकेटर भारतीय टीम

परिवार के साथ देखेंगे मैच
– भारतीय टीम मैच जीतेगी और हम लगातार दूसरी बार वर्ल्डकप जीतेंगे। मैच को लेकर घर पर ही तैयारी की गई है। मामा व कोच तनकीब अख्तर समेत सभी परिजन एक साथ मैच देखेंगे।
– समीर रिजवी, रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी यूपी टीम

 
सिनेमाघरों में भी देख सकेंगे फाइनल मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 वर्ल्डकप फाइनल मैच को क्रिकेट प्रेमी शहर के कई सिनेमाघरों में भी देख सकेंगे। सिनेमाघरों में मैच का प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

पीवीवीएस स्थित इनोक्स सिनेमा में शाम सात बजे से मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए दर्शकों के द्वारा एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। रविवार का दिन होने के कारण काफी संख्या में क्रिकेट प्रेमी परिवार सहित बुकिंग भी करा रहे हैं।

पीवीएस मॉल के मैनेजर सचिन और इनोक्स के मैनेजर शशिकांत ने बताया कि शनिवार को भी काफी संख्या में लोगों ने बुकिंग कराई। रविवार को भी बुकिंग जारी रही। मैच का प्रसारण शाम सात बजे से होगा। शाम 6:30 बजे से लोगों को सिनेमाघर में प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा एनवाई सिनेमा बुढ़ाना गेट में भी मैच के प्रसारण को लेकर ऑनलाइन बुकिंग की जा रही है।

 

TAGGED:Enjoy the T20 final in MeerutUttar Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पंजाब बजट मोमेंट्स: ‘मावां-धीयां सत्कार’ पर हंगामा, अरोड़ा ने रोकी वित्त मंत्री पंजाब बजट मोमेंट्स: ‘मावां-धीयां सत्कार’ पर हंगामा, अरोड़ा ने रोकी वित्त मंत्री
अगली ख़बर दुर्ग के फार्महाउस में 5 एकड़ अफीम की खेती, बाउंसर्स थे तैनात; भाजपा नेता ने डिज दुर्ग के फार्महाउस में 5 एकड़ अफीम की खेती, बाउंसर्स थे तैनात; भाजपा नेता ने डिज

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?