सोमवार, अप्रैल 20, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: शिक्षा सुधार की दिशा में कदम: पंजाब के सरकारी स्कूल प्रिंसिपलों का 8वां दल ट्रेन
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - शिक्षा सुधार की दिशा में कदम: पंजाब के सरकारी स्कूल प्रिंसिपलों का 8वां दल ट्रेन

शिक्षा सुधार की दिशा में कदम: पंजाब के सरकारी स्कूल प्रिंसिपलों का 8वां दल ट्रेन

UB News Network
Last updated: मार्च 7, 2026 6:57 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
शिक्षा सुधार की दिशा में कदम: पंजाब के सरकारी स्कूल प्रिंसिपलों का 8वां दल ट्रेन
साझा करें

चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सरकारी स्कूलों के 30 प्रिंसिपलों के एक बैच को ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर रवाना किया। सिंगापुर जाने वाले प्रिंसिपलों का यह 8वां बैच है और इसके साथ ही अब तक सिंगापुर में ट्रेनिंग के लिए भेजे गए प्रिंसिपलों की संख्या 264 हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सरकारी स्कूलों के 30 प्रिंसिपलों के एक बैच को ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर भेजा गया है, जहां उन्हें प्रिंसिपल ट्रेनिंग सेंटर से आधुनिक शिक्षण पद्धति की ट्रेनिंग मिलेगी।

उन्होंने कहा कि ये प्रिसिपल सिंगापुर से ट्रेनिंग के बाद अपने स्कूलों में छात्रों के बीच आधुनिक शिक्षण पद्धति का विस्तार करेंगे। मोहाली के एमएल पुरी स्कूल ऑफ एमिनेंस की प्रिंसिपल ज्योति ने सिंगापुर रवाना होने से पहले आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “शिक्षा क्षेत्र और हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। हमें देश के अंदर ट्रेनिंग के जरिए सिर्फ लिमिटेड चीजें सीखने के लिए मिलती थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह सब अपने आप में बहुत बड़ी बात है। हमारे कई बैच में शिक्षक पहले भी ट्रेनिंग लेकर आए। जब दूसरे देश के सिस्टम को समझने की कोशिश करते हैं तो हम यह चीज देखते हैं कि वहां के पढ़ाने-सिखाने के तरीकों को अपने यहां कैसे लागू कर सकते हैं और बच्चों के लिए कुछ अच्छा कर सकते हैं।” प्रिंसिपल रुचि मंगला ने कहा, “हमारा 8वां बैच सिंगापुर एकेडमी जा रहा है।

प्रिंसिपल्स का यह बैच जा रहा है। हम अपने मुख्यमंत्री भगवंत मान और हमारे शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के बहुत आभारी हैं, जिन्होंने प्रिंसिपल्स की सीखने की क्षमता बनाए रखने के लिए बहुत अच्छी कोशिशें की हैं।” जालंधर स्थित नकोदर गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्या पूनम ने कहा, “जो भी बदलाव होता है, वह धीरे-धीरे होता है। इसी क्रमिक बदलाव के लिए हमें वहां भेजा जा रहा है। मुझे लगता है कि पंजाब सरकार के इतिहास में यह पहली बार है कि हमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है।”

एक अन्य सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य करमजीत सिंह ने कहा, “पंजाब सरकार की एक बहुत अच्छी योजना है जिसके तहत हमें प्रशिक्षण के लिए सिंगापुर भेजा जा रहा है। इस ट्रेनिंग से पंजाब के शिक्षकों को अच्छे लाभ मिलेंगे। पहले भी कई बैच में शिक्षकों को सरकार ने सिंगापुर भेजा था। उन बैच के बाद सामने आए नतीजों के बाद नए बैच को भेजा जा रहा है।”

TAGGED:PunjabPunjab governmenttop-news
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर ग्वालियर में पुरानी दर से ही होगी टैक्स वसूली ग्वालियर में पुरानी दर से ही होगी टैक्स वसूली
अगली ख़बर महिला उद्यमिता में उछाल, लगभग 30 प्रतिशत की वृद्धि के साथ उभर रहा नया नवाचार इको महिला उद्यमिता में उछाल, लगभग 30 प्रतिशत की वृद्धि के साथ उभर रहा नया नवाचार इको

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?