रविवार, अप्रैल 19, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले बुमराह की चर्चा, न्यूजीलैंड खिलाड़ी ने दिया बड़ा बया
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले बुमराह की चर्चा, न्यूजीलैंड खिलाड़ी ने दिया बड़ा बया

T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले बुमराह की चर्चा, न्यूजीलैंड खिलाड़ी ने दिया बड़ा बया

UB News Network
Last updated: मार्च 7, 2026 6:17 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले बुमराह की चर्चा, न्यूजीलैंड खिलाड़ी ने दिया बड़ा बया
साझा करें

नई दिल्ली.
न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने कहा कि जसप्रीत बुमराह विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं, लेकिन उनका भी दिन खराब हो सकता है। फाइनल में यही उनकी टीम की उम्मीद है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह खिताबी मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि वह विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं। लेकिन उनका भी दिन खराब हो सकता है। न्यूजीलैंड की टीम को उम्मीद है कि बुमराह की दिन फाइनल में खराब हो सकता है।

फिलिप्स ने कहा, “बुमराह एक शानदार गेंदबाज हैं। उनके पास कई वैरिएशन हैं और डेथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी बेहतरीन रहती है। लेकिन वह भी इंसान हैं। उनका दिन खराब हो सकता है, जैसा हम सब के साथ होता है। हमारा काम है कि ऐसे मौकों का फायदा उठाएं।” टी20 विश्व कप 2026 में बुमराह भारत के स्टार खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। डेथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी टीम इंडिया के लिए अहम रही। जिसके कारण भारतीय टीम को रन बचाने में काफी आसानी हुई है।

बुमराह के खिलाफ मौका का फायदा उठाना होगा
फिलिप्स ने आगे बताया कि द्विपक्षीय सीरीज में उन्हें जसप्रीत बुमराह के खिलाफ कुछ हद तक सफलता मिली थी, लेकिन अब फाइनल मुकाबले में न्यूज़ीलैंड को हर उस मौके का लाभ उठाना होगा, जिसमें बुमराह चूक सकते हैं। उन्होंने कहा, “इंग्लैंड ने कल जिस तरह बुमराह के खिलाफ खेला, आखिरी दो ओवरों में खुद को मौका दिया। हमारी टीम उसी रणनीति को अपनाने की कोशिश करेगी।”

भारत के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि
टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ मुकाबले को अपने देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि भारत जैसी क्रिकेट महाशक्ति के सामने खेलना किसी भी खिलाड़ी के लिए सम्मान की बात है। फिलिप्स ने दोनों टीमों के बीच अंतर को दर्शाते हुए कहा कि उनके देश की आबादी लगभग 50 लाख है, जबकि भारत की जनसंख्या 1.4 अरब से अधिक है। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभा का विशाल भंडार है और देश आसानी से इतनी मजबूत कई टीमें बना सकता है। ऐसे में उनके खिलाफ खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण और रोमांचक रहेगा।

TAGGED:BumrahSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेंद्र ग्राम की बदहाल व्यवस्था उजागर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेंद्र ग्राम की बदहाल व्यवस्था उजागर
अगली ख़बर वर्ष 2025 में 820 विदेशी पर्यटकों ने की छत्तीसगढ़ की यात्रा वर्ष 2025 में 820 विदेशी पर्यटकों ने की छत्तीसगढ़ की यात्रा

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?