रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया: गरियाबंद के गणेश सोनी NCC प्री-कमीशन कोर्स में देशभर मे
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया: गरियाबंद के गणेश सोनी NCC प्री-कमीशन कोर्स में देशभर मे

छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया: गरियाबंद के गणेश सोनी NCC प्री-कमीशन कोर्स में देशभर मे

UB News Network
Last updated: मार्च 7, 2026 5:57 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया: गरियाबंद के गणेश सोनी NCC प्री-कमीशन कोर्स में देशभर मे
साझा करें

गरियाबंद

 जिले के देवभोग एनसीसी यूनिट के केयरटेकर गणेश सोनी ने ऑल इंडिया एएनओ  प्री-कमीशन कोर्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेकंड ऑफिसर पद पर कमीशन प्राप्त किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने सर्वोच्च अंक हासिल कर ऑल इंडिया स्तर पर छत्तीसगढ़ को प्रथम स्थान दिलाया और एक साथ दो ट्रॉफी जीतकर नया रिकॉर्ड भी बनाया।

दरअसल, डायरेक्टर जनरल नेशनल कैडेट कोर (NCC), नई दिल्ली के निर्देशन में भारतीय वायु सेना एनसीसी द्वारा तमिलनाडु के चेन्नई में 104वां जेडीपीसी प्री-कमीशन कोर्स 5 जनवरी से 28 फरवरी तक आयोजित किया गया था। 56 दिनों तक चले इस कठिन प्रशिक्षण शिविर में देशभर के विभिन्न एनसीसी यूनिट से 47 केयरटेकर ऑफिसर प्रशिक्षण के लिए शामिल हुए थे। इनमें आंध्रप्रदेश-तेलंगाना, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु-पांडिचेरी, अंडमान-निकोबार, उत्तराखंड, बिहार-झारखंड, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, नॉर्थ-ईस्ट रीजन, पंजाब-हरियाणा-हिमाचल-चंडीगढ़, केरल-लक्षद्वीप, कर्नाटक-गोवा और दिल्ली के प्रतिभागी शामिल थे।

इस कोर्स में गणेश सोनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए “फर्स्ट इन ऑर्डर ऑफ मेरिट” और “बेस्ट इन एकेडमिक” ट्रॉफी अपने नाम की। इस उपलब्धि के साथ छत्तीसगढ़ को ऑल इंडिया स्तर पर पहला स्थान मिला। खास बात यह है कि किसी एक राज्य द्वारा एक साथ दो ट्रॉफी जीतने का यह पहला मौका बताया जा रहा है।

गणेश सोनी का चयन ग्रुप हेडक्वार्टर रायपुर में साक्षात्कार के बाद पुरुष वर्ग से एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में हुआ था। चेन्नई के एयरफोर्स स्टेशन में आयोजित इस प्रशिक्षण में विदेशी देशों युगांडा और कनाडा के प्रतिभागियों के साथ भारतीय वायुसेना के गरुण कमांडो भी शामिल रहे। इस कोर्स का संचालन कैप्टन दिग्विजय सिंह चौहान द्वारा किया गया, जिन्होंने अब तक 13,000 से अधिक फ्लाइंग घंटे पूरे किए हैं।

सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक कड़ा प्रशिक्षण

56 दिनों के प्रशिक्षण में सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित होती थीं। इसमें ड्रिल ट्रेनिंग, वेपन ट्रेनिंग, एयर ट्रैफिक कंट्रोल की जानकारी, टेक्निकल और स्पेशल सब्जेक्ट, कंट्रोल लाइन मॉडल, रेडियो कंट्रोल मॉडल, चक ग्लाइडर निर्माण सहित भारतीय वायुसेना के प्रशिक्षण विमान किरण, पिलाटस पीसी-7 और चेतक हेलीकॉप्टर से जुड़ी जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षण के अंत में हुए प्रैक्टिकल, इंटरव्यू और थ्योरी परीक्षा में गणेश सोनी ने 92.16 प्रतिशत अंक हासिल किए।

कमीशन प्राप्त करने वाले जिले से पहले व्यक्ति हैं गणेश सोनी

इस उपलब्धि के साथ गणेश सोनी गरियाबंद जिले से भारतीय वायुसेना (एनसीसी) में सेकंड ऑफिसर (एएनओ) जूनियर डिवीजन के पद पर कमीशन प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं। गणेश सोनी की इस उपलब्धि पर 3 सीजी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी रायपुर के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर विवेक कुमार साहू, सेजेस प्राचार्य गिरीशचंद्र बेहेरा, शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष सुशील यादव, उपाध्यक्ष धनसिंह मरकाम सहित समस्त स्टाफ और प्रबंधन समिति ने उन्हें बधाई दी है। गणेश सोनी ने अपनी सफलता का श्रेय 3 सीजी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी रायपुर, पीआई स्टाफ, अपने परिवार, जन्मभूमि देवभोग और विद्यालय परिवार को देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

TAGGED:ChhattisgarhGanesh SoniGariaband
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: शमशाबाद बना ‘सूर्य नगर’, कई सिंचाई परियोजनाओं क मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: शमशाबाद बना ‘सूर्य नगर’, कई सिंचाई परियोजनाओं क
अगली ख़बर बिहार के स्कूलों में अब वार्षिक परीक्षा से 5 कटेगरी में बंटेंगे छात्र बिहार के स्कूलों में अब वार्षिक परीक्षा से 5 कटेगरी में बंटेंगे छात्र

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?