गुरूवार, मई 7, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: नाबालिगों पर सोशल मीडिया की रोक: 16 साल से कम बच्चों के लिए नया नियम लागू
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - नाबालिगों पर सोशल मीडिया की रोक: 16 साल से कम बच्चों के लिए नया नियम लागू

नाबालिगों पर सोशल मीडिया की रोक: 16 साल से कम बच्चों के लिए नया नियम लागू

UB News Network
Last updated: मार्च 6, 2026 8:03 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
नाबालिगों पर सोशल मीडिया की रोक: 16 साल से कम बच्चों के लिए नया नियम लागू
साझा करें

बेंगलुरु
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का बजट पेश करते हुए बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि राज्य में जल्द ही 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिए जाएंगे। अपने बजट भाषण के दौरान सिद्धारमैया ने कहा है कि इस कदम का मकसद बच्चों में मोबाइल फोन के बढ़ते इस्तेमाल से होने वाले बुरे असर को रोकना है।

बता दें कि कर्नाटक यह कदम उठाने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है। इससे पहले गोवा और आंध्र प्रदेश की सरकारों ने भी इस तरह के फैसले को लागू करने की मंशा जताई थी। वहीं अन्य देशों की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई है। वहीं फ्रांस में भी 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए प्रतिबंध लगाए गए हैं।

कर्नाटक में पहले ही पेश किया गया था विचार
कर्नाटक सरकार ने इससे पहले भी बच्चों के सोशल मीडिया एक्सेस को लेकर रेगुलेशन लाने के संकेत दिये थे। राज्य के IT और बायोटेक्नोलॉजी मंत्री प्रियांक खड़गे ने इस साल की शुरुआत में विधानसभा में कहा था कि सरकार किशोरों के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से इस्तेमाल सुनिश्चित करने के लिए मुमकिन तरीकों पर गौर कर रही है।

इकोनॉमिक सर्वे में जताई गई थी चिंता
इससे पहले मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य के विश्विद्यालयों से इस बारे में राय मांगी थी कि क्या 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगानी चाहिए। वहीं भारत के आर्थिक सर्वेक्षण 2025–26 में भी युवाओं में ज्यादा स्मार्टफोन के इस्तेमाल को एक बढ़ती हुई चिंता बताया गया है। सर्वे में इसे नींद से जुड़ी दिक्कतों और तनाव जैसी परेशानियों से जोड़ा गया है।

TAGGED:featuredsocial media banned
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मध्यप्रदेश सरकार का फैसला: गेहूं-उड़द पर बोनस, पंजीयन की तारीख भी बढ़ाई मध्यप्रदेश सरकार का फैसला: गेहूं-उड़द पर बोनस, पंजीयन की तारीख भी बढ़ाई
अगली ख़बर MP के दिग्गज नेता और पूर्व CM राजनीति से अलविदा लेने वाले हैं? सोशल पोस्ट से सिय MP के दिग्गज नेता और पूर्व CM राजनीति से अलविदा लेने वाले हैं? सोशल पोस्ट से सिय

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?