गुरूवार, मई 7, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: MP के दिग्गज नेता और पूर्व CM राजनीति से अलविदा लेने वाले हैं? सोशल पोस्ट से सिय
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - राजनीति - MP के दिग्गज नेता और पूर्व CM राजनीति से अलविदा लेने वाले हैं? सोशल पोस्ट से सिय

MP के दिग्गज नेता और पूर्व CM राजनीति से अलविदा लेने वाले हैं? सोशल पोस्ट से सिय

UB News Network
Last updated: मार्च 6, 2026 8:06 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
MP के दिग्गज नेता और पूर्व CM राजनीति से अलविदा लेने वाले हैं? सोशल पोस्ट से सिय
साझा करें

भोपाल 

 मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बड़ा एलान किया है। दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर दिग्विजय सिंह ने अपने रिटायरमेंट प्लान को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया है।यह पोस्ट काफी खलबली मचा रहा है और दिग्विजय सिंह के प्लान को बता रहा है।

दिग्गी ने एक्स पर किए वीडियो पोस्ट से मची हलचल
पूर्व सीएम और सांसद दिग्विजय सिंह ने एक्स पर एक वीडियो को साझा करके अपने रिटायरमेंट प्लान को लेकर एलान किया है। दरअसल जो वीडियो पोस्ट दिग्गी ने शेयर किया है वो काफी अलग है और काफी कुछ बयान करता है। दिग्विजय सिंह ने एक्स पर रिटायर्ड बैंक अधिकारी शिबानंद भंजा का एक वीडियो शेयर किया है। इस पर दिग्गी ने लिखा है…

My Retirement Plans? May be.  Why not?

जय सिया राम।

इस वीडियो में काफी गहरा संदेश छिपा है। दरअसल  इसमें शिवानंद भंजा सेवानिवृत्ति के बाद एक गाड़ी खरीदकर भारत भ्रमण के लिए निकल पड़े हैं। इसी को लेकर दिग्विजय सिंह ने लिखा है कि…माई रिटायरमेंट प्लासं ? मे बी.व्हाई नाट? इस वीडियो में  रिटायर्ड बैंक अधिकारी शिबानंद भंजा अपनी पत्नी बसबी भंजा के साथ कार में भारत की सडकों पर अपनी आजादी की कहानी बता रहे हैं। दरअसल शिबानंज भंजा की पत्नी का सपना था कि घर की जगह एक गाड़ी लेंगें और उसमें पूरा घर घूमेंगे।

तो इसी वीडियो को शेयर करते हुए शिवानंद भंजा और उसकी पत्नी के सपने को दिग्विजय सिंह ने शेयर किया है। इससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दिग्विजय कुछ अलग करने जा रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) का राज्यसभा कार्यकाल अप्रैल में पूरा होने वाला है। वर्तमान कार्यकाल 10 अप्रैल को समाप्त हो रहा है, जिसके बाद उनके भविष्य को लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
राज्यसभा का खत्म हो रहा कार्यकाल, दिग्गी पहले ही दे चुके हैं संकेत

वैसे भी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) का राज्यसभा कार्यकाल अप्रैल में पूरा होने वाला है, और  दिग्विजय सिंह पहले ही यह संकेत दे चुके हैं कि वे तीसरी बार राज्यसभा जाने के इच्छुक नहीं हैं।, जिसके बाद उनके भविष्य को लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
क्या है दिग्विजय सिंह का अगला प्लान

इस तरह के वीडियो को शेयर करके कांग्रेस संगठन और समर्थकों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि आगे उनकी राजनीतिक भूमिका क्या होगी। राजनीति की समझ रखने वालों का मानना है कि यदि दिग्गी राज्यसभा की दौड़ से खुद को अलग रखते हैं तो यह उनके सार्वजनिक जीवन के नए चरण की शुरुआत हो सकती है , तो वहीं कुछ इसे दिग्गी के सक्रिय राजनीति से संन्यास के संकेत में भी देख रहे हैं।

वैसे इस साल 10 अप्रैल के बाद दिग्विजय की अगली पारी क्या और कैसी होगी इस सबकी नजरें टिकी हुई हैं। हालांकि दिग्विजय सिंह ने वैसे तो कोई अधिकारिक तौर पर राजनीति छोड़ने का कोई ऐलान नहीं किया है । लेकिन पहले राज्यसभा नहीं जाने की बात कहकर और फिर इस वीडियो को जारी करके राजनीति भविष्य पर अटकलों और कयासों को हवा जरूर तो दे ही दी है।

TAGGED:Digvijay Singhfeatured
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर नाबालिगों पर सोशल मीडिया की रोक: 16 साल से कम बच्चों के लिए नया नियम लागू नाबालिगों पर सोशल मीडिया की रोक: 16 साल से कम बच्चों के लिए नया नियम लागू
अगली ख़बर लियोनेल मेस्सी ने डोनाल्ड ट्रंप को रत्नजड़ित गुलाबी फुटबॉल भेंट की लियोनेल मेस्सी ने डोनाल्ड ट्रंप को रत्नजड़ित गुलाबी फुटबॉल भेंट की

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?