बुधवार, अप्रैल 15, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: जब सिद्धू बने सुनील ग्रोवर ने मलाइका संग की मस्ती, रवि किशन ने ओरी को सिखाई भोजप
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - मनोरंजन - जब सिद्धू बने सुनील ग्रोवर ने मलाइका संग की मस्ती, रवि किशन ने ओरी को सिखाई भोजप

जब सिद्धू बने सुनील ग्रोवर ने मलाइका संग की मस्ती, रवि किशन ने ओरी को सिखाई भोजप

UB News Network
Last updated: मार्च 5, 2026 7:17 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
जब सिद्धू बने सुनील ग्रोवर ने मलाइका संग की मस्ती, रवि किशन ने ओरी को सिखाई भोजप
साझा करें

मुंबई

कपिल शर्मा अपने शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में सबसे बड़े स्टार्स को लाने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, इस सीजन के मेहमानों की लिस्ट में अलग-अलग लोगों का मिक्सचर देखने को मिल रही है। शो के हाल ही में जारी प्रोमो में मलाइका अरोड़ा, रवि किशन और इंटरनेट पर्सनैलिटी ओरी को ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सोफे पर बैठे देखा जा सकता है। साथ ही, शो में सिद्धू पाजी और मलाइका के बीच जो गपशप होती है, वो भी काफी मजेदार है।

प्रोमो में कपिल शर्मा खुद भी इस पर मजाक करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने कहा, ‘ओरी और रवि दोनों मुंबई से हैं, लेकिन दोनों की पर्सनैलिटीज अलग-अलग है। रवि एकदम देसी है। ये अपनी मिट्टी से चिपके रहते हैं और ओरी जिससे मिलते हैं, उससे चिपक जाते हैं।’ यह कमेंट ओरी की उस खास अदा पर कटाक्ष थी, जिसमें वह फोटो क्लिक करते समय किसी दूसरे की छाती पर हाथ रख देते हैं।

रवि किशन ने ओरी को सिखाई भोजपुरी
कृष्णा अभिषेक ने रवि और ओरी को एक साथ मंच पर लाने के बारे में मजाक करते हुए कहा, ‘ये कैसा कॉम्बिनेशन है?’ इसके बाद रवि किशन ओरी को भोजपुरी में बोलना सिखाते हैं और उनसे कहते हैं, ‘ओरी बोलो कि पगला जईबा सब लोग।’ और फिर ओरी उसे दोहराते भी हैं। हर कोई हंसी से लोटपोट हो जाता है।

मलाइका अरोड़ा और सिद्धू की मस्ती
प्रोमो के अगले पार्ट में शो के गेस्ट नवजोत सिंह सिद्धू मलाइका अरोड़ा के आने पर बेहद खुश नजर आए। कपिल ने मलाइका से पूछा, ‘जीवन में क्या ज्यादा जरूरी है, अच्छा होना या शरारती होना?’ सिद्धू ने तुरंत जवाब दिया, ‘मलाइका मैम बहुत शरारती हैं, मैं बता नहीं सकता कि कितनी।’ कपिल ने फिर चुटकी लेते हुए कहा कि मलाइका की मां उनके बारे में उतना नहीं जानतीं जितना सिद्धू जानते हैं।

सुनील ग्रोवर ने मलाइका से किया फ्लर्ट
फिर सुनील ग्रोवर सिद्धू के वेश में मंच पर आए और मलाइका के साथ छेड़छाड़ करते, उन्हें गुलाब देते और यहां तक कि उन्हें शादी का प्रपोजल देते नजर आए। मलाइका भी इसमें उनका साथ दे रही थीं। अंत में सिद्धू ने ग्रोवर की नकल की तारीफ करते हुए कहा, ‘मनजोत सिंह तेरे आगे नवजोत फेल।’

‘ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में आईं मशहूर हस्तियां
‘ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का चौथा सीजन चल रहा है। प्रियंका चोपड़ा, कार्तिक आर्यन और रानी मुखर्जी जैसे स्टार्स से लेकर क्रिकेटरों और कई मशहूर हस्तियों तक, कई बड़े नाम इस सीजन में शो में नजर आ चुके हैं।

TAGGED:EntertainmentMalaikaRavi KishanSidhuSunil Grover
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर टेनिस सितारे कार्लोस अल्काराज और यानिक सिनर लॉरियस 2026 के बड़े दावेदार टेनिस सितारे कार्लोस अल्काराज और यानिक सिनर लॉरियस 2026 के बड़े दावेदार
अगली ख़बर IRIS Dena पर सस्पेंस: भारत से जुड़ाव की चर्चा के बीच अमेरिका की कार्रवाई से मचा IRIS Dena पर सस्पेंस: भारत से जुड़ाव की चर्चा के बीच अमेरिका की कार्रवाई से मचा

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?