रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत की एंट्री, किस टीम से होगी भिड़ंत? समझें पूरा गणित
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत की एंट्री, किस टीम से होगी भिड़ंत? समझें पूरा गणित

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत की एंट्री, किस टीम से होगी भिड़ंत? समझें पूरा गणित

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 28, 2026 8:04 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत की एंट्री, किस टीम से होगी भिड़ंत? समझें पूरा गणित
साझा करें

कोलकाता

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम का सामना 1 मार्च (रविवार) को वेस्टइंडीज से होना है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाले इस मुकाबले की विजेता टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, वहीं हारने वाली टीम का मौजूदा टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो जाएगा. भारत इस मुकाबले में फेवरेट है क्योंकि टीम का बल्लेबाजी और गेंदबाजी संतुलन शानदार है.

भारतीय टीम ने सुपर-8 की शुरुआत साउथ अफ्रीका के हाथों हार से की थी, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार जीत के साथ भारतीय टीम का आत्मविश्वास वापस आ चुका है. अगर भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत हासिल करती है तो उसका सेमीफाइनल में मुकाबला इंग्लैंड से हो सकता है. इंग्लैंड ग्रुप-2 में अपने तीनों मैच जीतकर अंकतालिका में टॉप पर रहा है.

देखा जाए तो भारतीय टीम वेस्टइंडीज को हराने पर 4 अंकों के साथ ग्रुप-1 में कम से कम दूसरा स्थान जरूर हासिल करेगी. पहले स्थान पर साउथ अफ्रीका का रहना लगभग तय है क्योंकि इस टीम के अभी ही 4 अंक है, साथ ही नेट रनरेट भी भारत और वेस्टइंडीज की तुलना में इसका काफी बेहतर है. साउथ अफ्रीका का आखिरी सुपर-8 मुकाबला 1 मार्च को जिम्बाब्वे से है, जहां उसके जीत हासिल करने की संभावना पूरी दिख रही है.

बता दें कि ग्रुप-1 में पहले स्थान पर रहने वाली टीम ग्रुप-2 की दूसरी रैंक टीम से सेमीफाइनल खेलेगी. जबकि ग्रुप-1 में दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम का सामना ग्रुप-2 की टेबल टॉपर टीम से होगा. 4 मार्च को होने वाले पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका की टक्कर न्यूजीलैंड या पाकिस्तान से हो सकती है. जबकि 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वले दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना भारत/वेस्टइंडीज से हो सकता है. भारत-पाकिस्तान के बीच तो सेमीफाइनल के आसार बहुत कम नजर आ रहे हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रनों से हराया था, लेकिन इस बार मुकाबला ज्यादा कड़ा होने की संभावना है. इंग्लैंड ने सुपर-8 स्टेज में बेहतरीन खेल दिखाया. उसने पहले श्रीलंका के खिलाफ कम स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया, फिर कप्तान हैरी ब्रूक के शानदार शतक की मदद से पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. इसके बाद इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम को मात दी.

इंग्लैंड की बल्लेबाजी लाइनअप में जोस बटलर, फिल साल्ट, हैरी ब्रूक और विल जैक्स जैसे धुरंधर शामिल हैं. हालांकि, भारत का गेंदबाजी डिपार्टमेंट इंग्लैंड के मुकाबले कहीं बेहतर है, जो मैच में निर्णायक साबित हो सकता है. पिछली बार टी20 इंटरनेशनल में भारत-इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम मे ही मुकाबला खेला गया था. तब अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 54 गेंदों में 135 रन बनाकर इंग्लैंड की धज्जियां उड़ा दी थीं.

 

TAGGED:featuredIndiaSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर राजस्थान में विकास की रफ्तार तेज, डबल-इंजन सरकार पर पीएम मोदी का जोर राजस्थान में विकास की रफ्तार तेज, डबल-इंजन सरकार पर पीएम मोदी का जोर
अगली ख़बर अब पांच अप्रैल को अर्जेंटीना में मोंटेइरो का मुकाबला करेंगे भारत के संग्राम अब पांच अप्रैल को अर्जेंटीना में मोंटेइरो का मुकाबला करेंगे भारत के संग्राम

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?