शनिवार, अप्रैल 11, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: विनोद जाखड़ ने सचिन पायलट की मौजूदगी में NSUI के नए कप्तान की थामी ज़िम्मेदारी
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - विनोद जाखड़ ने सचिन पायलट की मौजूदगी में NSUI के नए कप्तान की थामी ज़िम्मेदारी

विनोद जाखड़ ने सचिन पायलट की मौजूदगी में NSUI के नए कप्तान की थामी ज़िम्मेदारी

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 28, 2026 5:27 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
विनोद जाखड़ ने सचिन पायलट की मौजूदगी में NSUI के नए कप्तान की थामी ज़िम्मेदारी
साझा करें

नई दिल्ली/जयपुर.

राजस्थान की छात्र राजनीति के चमकते सितारे विनोद जाखड़ ने आज आधिकारिक तौर पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में शपथ ली। दिल्ली स्थित NSUI राष्ट्रीय कार्यालय, 5 रायसीना रोड पर आयोजित इस भव्य समारोह में राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता और युवाओं के चहेते सचिन पायलट ने शिरकत की। जाखड़ को कार्यकर्ताओं ने कंधों पर बैठाकर दफ्तर तक पहुँचाया, जो उनकी ज़मीनी लोकप्रियता का प्रमाण था।

सचिन पायलट का हुंकार: “पद नहीं, ज़िम्मेदारी मिली है”
AICC महासचिव सचिन पायलट ने समारोह में उपस्थित हज़ारों युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विनोद जाखड़ की नियुक्ति उन हज़ारों कार्यकर्ताओं के लिए उम्मीद की किरण है जो बिना किसी राजनीतिक विरासत के ज़मीन पर संघर्ष करते हैं। पायलट का संदेश: “विनोद ने राजस्थान विश्वविद्यालय की सड़कों से लेकर प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर जो संघर्ष किया, उसी का फल है कि आज राहुल गांधी जी ने उन्हें यह बड़ी ज़िम्मेदारी दी है।” पायलट के भाषण के दौरान ‘सचिन पायलट’, ‘विनोद जाखड़’, ‘छात्र शक्ति ज़िंदाबाद’ के नारों से पूरा NSUI मुख्यालय गूंज उठा।

MP संजना जाटव का ‘विदाई’ तिलक और दही-चूरमा
शपथ ग्रहण के लिए रवानगी से पहले एक भावुक और पारंपरिक दृश्य देखने को मिला। भरतपुर की युवा सांसद और विनोद जाखड़ को सांसद संजना जाटव ने तिलक लगाया और रक्षा सूत्र बांधा। संजना जाटव ने विनोद को दही-चूरमा खिलाकर जीत का आशीर्वाद दिया और पदभार ग्रहण के लिए रवाना किया। सोशल मीडिया पर भाई-बहन की ये तस्वीरें राजस्थान के गौरव का प्रतीक बनकर उभरी हैं।

दिग्गज नेताओं की मौजूदगी: कांग्रेस का ‘यूथ पावर’
शपथ ग्रहण के दौरान विनोद जाखड़ के साथ कांग्रेस के कई कद्दावर युवा चेहरे मौजूद रहे, जो राजस्थान और देश की राजनीति में दखल रखते हैं:
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष: श्रीनिवास बीवी।
प्रमुख नेता: वरुण चौधरी, कन्हैया कुमार।
AICC सचिव नेटा डिसूज़ा, AICC सचिव कुणाल चौधरी, पूर्व सांसद डॉ उदित राज और पूर्व NSUI अध्यक्ष फ़िरोज़ खान    राजस्थान से साथी: अभिमन्यु पूनिया (NSUI प्रदेशाध्यक्ष), अनिल चोपड़ा, विधायक रामनिवास गांवरिया और सुरेश मोदी।

राजस्थान विश्वविद्यालय से दिल्ली तक का सफ़र
विनोद जाखड़ का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। वे राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे और बाद में NSUI के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने पेपर लीक और छात्र हितों के मुद्दों पर कई आंदोलन किए।
ऐतिहासिक नियुक्ति: राजस्थान से पहली बार किसी नेता को NSUI का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है, जिसे आगामी छात्रसंघ चुनावों और लोकसभा समीकरणों के लिहाज़ से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सड़कों पर लड़ेंगे छात्रों की लड़ाई : विनोद जाखड़
पदभार ग्रहण करने के बाद विनोद जाखड़ ने भावुक होते हुए कहा कि वे एक साधारण किसान परिवार से आते हैं और छात्र संगठन को नए मुकाम पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य कैंपस से लेकर सड़क तक छात्रों की आवाज़ को बुलंद करना है।

TAGGED:NSUIRajasthan
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर रांची नगर निगम की 53 में से 32 वार्डों में महिला प्रत्याशियों ने जीता चुनाव
अगली ख़बर विनोद जाखड़ ने सचिन पायलट की मौजूदगी में NSUI के नए कप्तान की थामी ज़िम्मेदारी विनोद जाखड़ ने सचिन पायलट की मौजूदगी में NSUI के नए कप्तान की थामी ज़िम्मेदारी

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?