गुरूवार, अप्रैल 16, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: जो सबके मंगल की कामना करे, ऐसी महान है हमारी भारतीय संस्कृति: मुख्यमंत्री डॉ. या
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - भोपाल - जो सबके मंगल की कामना करे, ऐसी महान है हमारी भारतीय संस्कृति: मुख्यमंत्री डॉ. या

जो सबके मंगल की कामना करे, ऐसी महान है हमारी भारतीय संस्कृति: मुख्यमंत्री डॉ. या

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 26, 2026 6:07 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
जो सबके मंगल की कामना करे, ऐसी महान है हमारी भारतीय संस्कृति: मुख्यमंत्री डॉ. या
साझा करें

“स्व से सृष्टि” तक मंगल ही हमारा संकल्प, सेवा ही हमारा परम धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जो सबके मंगल की कामना करे, ऐसी महान है हमारी भारतीय संस्कृति
सिंहस्थ महाकुंभ-2028 में सभी साधु-संतों को किया आमंत्रित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव भीलवाड़ा में सनातन मंगल महोत्सव, संत समागम एवं दीक्षा महोत्सव में हुए शामिल

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को राजस्थान के भीलवाड़ा में हरिशेवा उदासीन आश्रम के स्थानापति परमपूज्य  महामण्डलेश्वर स्वामी हंसरामजी महाराज की मौजूदगी में हुए सनातन मंगल महोत्सव, संत समागम एवं दीक्षा महोत्सव में शामिल हुए। राजा भलराज भील की नगरी भीलवाड़ा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी हंसरामजी महाराज से भेंटकर उनका सानिध्य और आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगल महोत्सव एवं संत समागम में देश-विदेश से आये विद्वतजनों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबके मंगल की कामना करने वाली महान और गौरवशाली भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं। हमारी संस्कृति का सूत्र वाक्य ही ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ है। हमारा यही जीवन मूल्य हमें “स्व के साथ पूरी सृष्टि” के कल्याण की प्रेरणा देता है। सनातन मंगल महोत्सव का आयोजन हमारी सर्व कल्याणकारी भावना की ही जीवंत अभिव्यक्ति है। खुद के लिए तो सब जीते हैं, संसार के सभी प्राणियों, जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों-वनस्पतियों के कल्याण के जीवोमूल लक्ष्य के लिए जीना ही हम सबका परम सेवाधर्म होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की जड़ें सेवा, समर्पण, विश्व बंधुत्व और सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की परोपकारी भावना में निहित हैं। सेवाभाव ही हमारी संस्कृति का प्राण है और जीवमात्र की सेवा ही हरि की सेवा है, सम्पूर्ण मानवता की सेवा है। उन्होंने कहा कि ‘रा’ से राजस्थान और ‘म’ से मध्यप्रदेश मिलकर ‘राम’ की महिमा बढ़ा रहे हैं। हमारी सरकार राम और कृष्ण के जहां-जहां चरण पड़े, उन स्थानों को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित कर रही है। हम रामचन्द्र गमन पथ और  कृष्ण पाथेय तैयार कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सामाजिक जीवन में नैतिक मूल्यों, करुणा, सद्भाव और समरसता के प्रसार में संतजनों की भूमिका निरापद रूप से अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। पूज्य हंसरामजी महाराज धर्म के सभी मूल्यों, भक्ति, सेवा, सत्य, अहिंसा को जीवंत रख रहे हैं। आश्रम के माध्यम से आपने हजारों असहायों को सहारा दिया। उन्होंने कहा कि मानव कल्याण के पुनीत उद्देश्य से हो रहे इस मंगल आयोजन में आकर वे बेहद गौरवान्वित हैं। संस्कृति से ही हमारी पहचान है। हमारी सरकारें जीवन मूल्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा, पर्यावरण पर एकजुट होकर काम कर रही हैं। हमें संकल्प लेना होगा कि हम अपने बच्चों को वेद-पुराण पढ़ाएं, संस्कार दें, सेवा में लगाएं और धर्म की रक्षा करें। धर्म केवल पूजा नहीं, हमारी जीवन पद्धति है। सेवा से हरि मिलते हैं। भक्ति से मुक्ति मिलती है। इसलिए हम सब मिलकर संकल्प लें कि समाज में एकता लाएंगे, युवाओं को अच्छे संस्कार देंगे और भारत को एक बार पुन: विश्व गुरु बनाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि धर्म का मंगल तभी संभव है, जब हम संतजनों के उपदेशों को अपने जीवन में भी उतारें। उन्होंने कहा कि धर्म हमारे जीवन का सार है, जो हमें बताता है कि हम कौन हैं, हमारा उद्देश्य क्या है और इस उद्देश्य के लिए हम किस दिशा में आगे बढ़ें। भगवान राम का गुरु वशिष्ठ से तथा कृष्ण का गुरु सांदीपनि से शिक्षा गृहण करना हमें गुरु-शिष्य परंपरा सिखाता है। आज हमें इन्हीं जीवन मूल्यों को पुन: स्थापित करने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि सिंहस्थ कुंभ के माध्यम से उज्जैन को देशभर के साधु-संतों का आशीर्वाद मिलता रहा है। सनातन संस्कृति में हमारे बच्चे परिवार को अमरता प्रदान करते हैं। “यत्र पिंडे-तत्र ब्रह्मांडे”, जैसा हमारे पिंड में है वैसा ही ब्रह्मांड में है। संतों के माध्यम से करोड़ों साल से ज्ञान की गंगा प्रवाहित होती रही है। साधु-संतों के जरिए हमें देवताओं के दर्शन होते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. ने कहा कि जब बृहस्पति ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करते हैं, तब सिंहस्थ होता है। उज्जैन में वर्ष 2028 में सिंहस्थ महाकुंभ का भव्य आयोजन होने वाला है। मुख्यमंत्री ने सभी साधु-महात्माओं और संत-वृंदों को सिंहंस्थ में आकर सबको आशीष रूपी अमृत देने के लिए आमंत्रित भी किया।

सनातन मंगल महोत्सव एवं संत समागम में 3 युवा संतों  ईशानराम जी महाराज,  केशवराम जी महाराज और  सुमज्ञराम जी महाराज को सन्यास की दीक्षा दिलाई गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तीनों युवा सन्यासियों का माल्यार्पण एवं नमन करते हुए उनका अभिनंदन किया।

राजस्थान सरकार के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  गौतम कुमार दक ने कहा कि भीलवाड़ा एक धार्मिक नगरी है। यह हरि और हर के मिलन केंद्र जैसा है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सनातन मंगल महोत्सव में भीलवाड़ा आकर हम सबका मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी के संकल्प से आज अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो चुका है। हमारा 500 साल पुराना सपना अब साकार हो गया है।

मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य  बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज ने हरिशेवा धाम में आयोजित सनातन मंगल महोत्सव और संत समागम में पधारने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार माना। उन्होंने बताया कि स्वामी हंसरामजी महाराज हंसगंगा यात्रा निकाल रहे हैं, यह एक बेहद अनुकरणीय पहल है। उन्होंने कहा कि कलियुग में मनुष्य में जैसा सोचता है, वैसा हो जाता है। यह सामाजिक समरसता का समय है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने इसी भाव के अनुरूप सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में दीक्षा संस्कार गुरु-शिष्य की प्राचीन परंपरा को आगे ले जाता है। हमें अपने बच्चों को बाल्यकाल से ही संतों की शरण में जरूर भेजना चाहिए, ताकि वे बचपन से ही अपनी धर्म परम्पराओं और संस्कारों से जुड़ें।

संत समागम को भीलवाड़ा के सांसद  दामोदर अग्रवाल, महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी महाराज और पूज्य ज्ञानेश्वरी दीदी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर  हितेश्वरानंदजी,  हरेरामजी,  अरूणदासजी,  सुखदेवानंदजी, कई प्रमुख आश्रमों के महामंडलेश्वर, मंडलेश्वर, महंत, अधिपति सहित बड़ी संख्या में साधु-संत एवं धर्म श्रद्धालु उपस्थित थे।

 

TAGGED:featuredMadhya Pradeshmohan
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर WhatsApp यूज़र्स के लिए बड़ा अपडेट, अब बिना सक्रिय SIM कार्ड अकाउंट नहीं होगा का WhatsApp यूज़र्स के लिए बड़ा अपडेट, अब बिना सक्रिय SIM कार्ड अकाउंट नहीं होगा का
अगली ख़बर हाईकोर्ट के फैसले से निकाय चुनाव की घड़ी थमी, अब सुप्रीम कोर्ट के रुख पर टिकी नज हाईकोर्ट के फैसले से निकाय चुनाव की घड़ी थमी, अब सुप्रीम कोर्ट के रुख पर टिकी नज

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?