शनिवार, अप्रैल 11, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: विश्व कप से श्रीलंका की विदाई पर संगाकारा का बड़ा बयान– ‘हम बेकार हो जाएंगे’
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - विश्व कप से श्रीलंका की विदाई पर संगाकारा का बड़ा बयान– ‘हम बेकार हो जाएंगे’

विश्व कप से श्रीलंका की विदाई पर संगाकारा का बड़ा बयान– ‘हम बेकार हो जाएंगे’

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 26, 2026 5:27 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
विश्व कप से श्रीलंका की विदाई पर संगाकारा का बड़ा बयान– ‘हम बेकार हो जाएंगे’
साझा करें

कोलंबो
टी20 विश्व कप 2026 की सह-मेजबान श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। बुधवार को कोलंबो में खेले गए सुपर-8 के अपने दूसरे मुकाबले में श्रीलंका को न्यूजीलैंड के खिलाफ 61 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही श्रीलंका विश्व कप से बाहर हो गई। सुपर-8 के पहले मैच में भी श्रीलंका को इंग्लैंड के हाथों 51 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

श्रीलंका के विश्व कप से बाहर होने के बाद पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा निराश नजर आए। उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी निराशा व्यक्त की। संगकारा ने कहा कि 2014 में टी20 विश्व कप जीतने के बाद से श्रीलंका का लगातार पांचवीं बार सेमीफाइनल में न पहुंच पाना बेहद निराशाजनक है।

कुमार संगाकारा ने एक्स पर लिखा, “हर तरफ बहुत दुख है। फैंस दुखी, निराश और गुस्से में हैं। खिलाड़ी भी बहुत दुखी हैं। मैं भी ऐसे ही ड्रेसिंग रूम में रहा हूं। यह आसान नहीं है, लेकिन यह जिम्मेदारी मैदान के साथ आती है। अपने देश और अपने लोगों का प्रतिनिधित्व करना एक बोझ के साथ ही बहुत बड़ा सौभाग्य है। सही रास्ते पर आने के लिए हर स्तर पर बहुत काम करना है। हम एक ही चीज बार-बार नहीं कर सकते और अलग नतीजों की उम्मीद नहीं कर सकते, जब हमारे आस-पास क्रिकेट की दुनिया इतनी तेजी से बदल गई है। हमने खुद को नहीं बदला है और खतरा यह है कि हम बेकार हो जाएंगे।”

श्रीलंका टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 स्टेज से बाहर होने वाली पहली टीम बनी है। 2014 में विजेता बनने के बाद यह लगातार पांचवां मौका है, जब श्रीलंका सेमीफाइनल में नहीं पहुंची है। 2014 में भारत को हराकर टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली टीम का संगाकारा हिस्सा थे। वे 2009 से 2014 के बीच टीम के स्वर्णिम दौर का हिस्सा रहे, जब श्रीलंका चार लगातार संस्करणों में कम से कम सेमीफाइनल तक पहुंचा, 2009 और 2012 में फाइनल खेला, और 2014 में खिताब जीता।

 

TAGGED:Kumar SangakkaraSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर केरल हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: ‘द केरला स्टोरी 2’ की कल होने वाली रिलीज पर रोक केरल हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: ‘द केरला स्टोरी 2’ की कल होने वाली रिलीज पर रोक
अगली ख़बर वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर CM विष्णुदेव साय का नमन, कहा– राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर CM विष्णुदेव साय का नमन, कहा– राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?