मंगलवार, अप्रैल 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: खरगोन में अवैध शराब का जखीरा पकड़ा, 170 पेटी के साथ तस्करी का खुलासा
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मध्‍य प्रदेश - इंदौर - खरगोन में अवैध शराब का जखीरा पकड़ा, 170 पेटी के साथ तस्करी का खुलासा

खरगोन में अवैध शराब का जखीरा पकड़ा, 170 पेटी के साथ तस्करी का खुलासा

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 25, 2026 6:22 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
खरगोन में अवैध शराब का जखीरा पकड़ा, 170 पेटी के साथ तस्करी का खुलासा
साझा करें

खरगोन

जिले की पुलिस आपरेशन प्रहार के तहत नशे के अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई कर रही है। बावजूद इसके नशे के तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं। अब जिले की खलटाका पुलिस ने नेशनल हाइवे पर पिकअप वाहन से देशी-विदेशी शराब का अवैध परिवहन पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई में पुलिस ने पिकअप वाहन से 170 पेटियों में भरी 1980 लीटर अवैध शराब जब्त की है। पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 11 जी 3398 में शराब का अवैध परिवहन कसरावद की ओर से सेंधवा ले जाने के लिए हो रहा था।

पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर शराब की पेटियां और पिकअप वाहन जब्त किया है। जब्त शराब की की मत 5.07 लाख रुपए व पिकअप वाहन की कीमत 8 लाख रुपए बताई गई है। खलटाका चौकी प्रभारी मिथुन चौहान ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पिकअप वाहन से कसरावद से सेंधवा की भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन कर रहा है।

इस बात की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। एसपी रविंद्र वर्मा के निर्देश पर बलकवाड़ा थाना प्रभारी सागर चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इस पर भुसावल-चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम पानवा के समीप नाकेबंदी की गई। मुखबीर के बताए अनुसार पिकअप वाहन आई तो उसे घेराबंदी कर रोका गया।

चेकिंग करने पर पाया कि पिकअप वाहन में शराब की पेटिंया भरी थी। वाहन चालक शराब परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। वाहन चालक ने अपना नाम विकास पिता उपेंद्रसिंह चंद्रवंशी निवासी औरंगाबाद बिहार हालमुकाम धावलबेड़ी सेंधवा होना बताया।

चेकिंग करने पर वाहन में 150 पेटी बीयर और 20 पेटी देशी प्लेन मदिरा की भरी पाई गई। आरोपित विकास को गिरफ्तार कर शराब की पेटियां व पिकअप वाहन जब्त किया गया। आरोपित के विरूद्ध आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। चौकी प्रभारी चौहान ने बताया कि आरोपित से शराब कहां से लाई जा रही थी, कहां सप्लाय करना थी आदि नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जाएगी।

 

TAGGED:Madhya PradeshPolice seized
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, Rooh Afza को फ्रूट ड्रिंक माना, Hamdard को मिलेगी 4% सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, Rooh Afza को फ्रूट ड्रिंक माना, Hamdard को मिलेगी 4%
अगली ख़बर प्रशांत किशोर का समस्तीपुर दौरा: नव निर्माण के संकल्प के साथ कार्य की शुरुआत प्रशांत किशोर का समस्तीपुर दौरा: नव निर्माण के संकल्प के साथ कार्य की शुरुआत

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?