सोमवार, अप्रैल 27, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: आंसर कॉपी जाँच में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल: एमपी बोर्ड ने शुरू की ऐप आधारित निगरा
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - भोपाल - आंसर कॉपी जाँच में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल: एमपी बोर्ड ने शुरू की ऐप आधारित निगरा

आंसर कॉपी जाँच में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल: एमपी बोर्ड ने शुरू की ऐप आधारित निगरा

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 24, 2026 10:12 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
आंसर कॉपी जाँच में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल: एमपी बोर्ड ने शुरू की ऐप आधारित निगरा
साझा करें

भोपाल

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन कार्य को और अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण तकनीकी कदम उठाया है। बोर्ड अब आंसर कॉपी की चेकिंग की निगरानी के लिए एक मोबाइल ऐप का उपयोग करने जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य चेकिंग प्रक्रिया में तेजी लाना और काम में देरी या गड़बड़ी को रोकना है।

क्या है आंसर कॉपी चेकिंग की नई तकनीक?

वर्तमान में मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं चल रही हैं, जिनमें 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हो रहे हैं। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा समाप्त होने के बाद जब आंसर कॉपी की चेकिंग का काम शुरू होगा, तब यह ऐप मुख्य भूमिका निभाएगा। पिछले वर्षों में यह शिकायतें आती थीं कि कुछ शिक्षक आसंर कॉपी चेकिंग केंद्र पर ड्यूटी से गायब रहते थे या निर्धारित कार्य समय पूरा नहीं करते थे। इस नई व्यवस्था से इन समस्याओं पर पूर्ण विराम लग जाएगा।

इस ऐप के जरिए शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति, ड्यूटी पर बिताए गए घंटों और उनके द्वारा प्रतिदिन जांची गई आसंर कॉपी की संख्या का डिजिटल रिकॉर्ड रखा जाएगा। बोर्ड के मुख्य प्रणाली अधिकारी भूपेश गुप्ता ने बताया कि अब तक जो वेब-आधारित प्रणाली काम कर रही थी, उसे जल्द ही इस नए मोबाइल ऐप से बदल दिया जाएगा।

मूल्यांकन प्रक्रिया पर होगा सख्त पहरा

रियल-टाइम मॉनिटरिंग: बोर्ड के उच्च अधिकारी किसी भी केंद्र की प्रगति पर सीधे नजर रख सकेंगे। इससे किसी भी केंद्र पर होने वाली देरी या अनियमितताओं की पहचान तुरंत हो जाएगी।

शिक्षकों की जवाबदेही: मूल्यांकन केंद्र पर तैनात 35,000 से अधिक शिक्षकों की हर गतिविधि ऐप के जरिए रिकॉर्ड होगी।

डिजिटल रिकॉर्ड: हर दिन कितने पेपर चेक हुए, इसका सटीक डेटा बोर्ड के पास होगा, जिससे परिणाम घोषित करने में तेजी आएगी।

शिक्षकों को हाल ही में आयोजित प्रशिक्षण सत्रों में इस ऐप के फीचर्स और रिपोर्टिंग के तरीके के बारे में जानकारी दी गई है। बोर्ड का प्रयास है कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूरी तरह से व्यवस्थित और केंद्रीकृत हो, ताकि परीक्षा परिणाम समय पर घोषित किए जा सकें।

एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षाओं का समापन 6 मार्च 2026 को होगा । वहीं, एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षाओं का समापन 7 मार्च 2026 को होगा। इसके बाद छात्रों की आंसर कॉपी चेकिंग की जाएगी। इसके बाद एमपी बोर्ड की ओर से जल्द ही छात्रों की रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। बोर्ड की ओर से अभी तक एमपी बोर्ड रिजल्ट तिथि की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।छात्रों को बता दें कि आप अपना एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 आसानी से लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर भी चेक कर सकेंगे। आसानी से अपना रिजल्ट पाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन करें।

TAGGED:Madhya PradeshMP Board Exam
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर ट्रंप की धमकी के बीच चीन-ईरान गठजोड़ मजबूत, बढ़ी वैश्विक चिंता ट्रंप की धमकी के बीच चीन-ईरान गठजोड़ मजबूत, बढ़ी वैश्विक चिंता
अगली ख़बर ग्रामीण डाक सेवक देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की है नींव ग्रामीण डाक सेवक देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की है नींव

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?