शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: डिजिटल ठगी से कैसे बचें? PM मोदी के बताए 5 ज़रूरी उपाय, re-KYC जानना है बेहद अहम
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - टेक्नोलॉजी - डिजिटल ठगी से कैसे बचें? PM मोदी के बताए 5 ज़रूरी उपाय, re-KYC जानना है बेहद अहम

डिजिटल ठगी से कैसे बचें? PM मोदी के बताए 5 ज़रूरी उपाय, re-KYC जानना है बेहद अहम

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 23, 2026 8:03 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
डिजिटल ठगी से कैसे बचें? PM मोदी के बताए 5 ज़रूरी उपाय, re-KYC जानना है बेहद अहम
साझा करें

नई दिल्ली

डिजिटल फ्रॉड की घटनाएं आजकल इस कदर आम हो गई हैं, कि प्रधानमंत्री मोदी को अपने पिछले मन की बात कार्यक्रम में इसके जिक्र करना पड़ा। उन्होंने न सिर्फ इस बात पर अफसोस जताया कि कैसे ऑनलाइन ठगी करने वाले लोगों की जमा-पूंजी ठग ले जाते हैं बल्कि इससे डिजिटल फ्रॉड से बचने का महामंत्र भी लोगों को दिया। कार्यक्रम में बात रखते हुए पीएम ने KYC करने के सही तरीके और OTP और आधार जैसी जानकारी के साथ बरते जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया।

मन की बात में डिजिटल फ्रॉड पर चर्चा
अपने पिछले मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने ऑनलाइन धोखाधड़ी को लेकर देशवासियों को अगाह किया। उन्होंने लोगों को बताया कि जालसाज अधिकारी या अफसर बनकर सीनियर सिटीजन और व्यापारियों को डराते हैं।

पीएम ने समझाया कि कैसे ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले KYC के बहाने पर्सनल जानकारी भी चुरा लेते हैं। उन्होंने जोर दिया कि बैंक खातों, पेंशन और UPI की सुरक्षा के लिए KYC अपडेट रखना जरूरी है। KYC को अपडेट करने के सही तरीके के बारे में भी उन्होंने जानकार दी।

पीएम ने दी 5 सलाह
प्रधानमंत्री मोदी ने डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के लिए मुख्य रूप से 5 तरह की सलाह दी। अगर आप भी इन्हें अपनाएं, तो ऑनलाइन होने वाली धोखाधड़ी से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। अपनी सलाह में पीएम ने लोगों से सतर्क रहने, KYC, OTP और आधार के इस्तेमाल के तरीके को समझाया। साथ ही पीएम ने समय-समय पर पासवर्ड बदलने और RBI के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी।

पीएम ने कहा सतर्क रहें
पीएम ने बताया कि इस बात को लेकर सतर्क रहें कि धोखेबाज कॉल, SMS या संदिग्ध लिंक के जरिए लोगों को ठगते हैं। ऐसे में इनके प्रति सतर्क रहें और इस तरह की कोई चीज अपने साथ होते पाएं, तो चौकन्ने हो जाएं।

KYC और OTP को लेकर पीएम मोदी को सलाह
पीएम मोदी ने एक तरफ तो KYC या re-KYC को हमेशा अपडेट रखने की सलाह दी, साथ ही ऐसा करने के लिए बैंक की शाखा, अधिकृत ऐप या बैंक के सही माध्यमों का इस्तेमाल करने के लिए कहा। पहले से पूरी हो चुकी KYC को अपडेट करने के लिए होने वाली KYC को re-KYC कहते हैं।

ऐसा बैंक जानकारी पुख्ता करने के लिए कर सकते हैं। इसी तरह पीएम ने मन की बात में अपना OTP, आधार नंबर या बैंक खाते का विवरण कभी भी किसी अनजान शख्स के साथ शेयर न करने की सलाह दी।

पासवर्ड और RBI के निर्देशों को लेकर पीएम की सलाह
पीएम ने कहा कि डिजिटली सुरक्षित रहने के लिए अपने पासवर्ड समय-समय पर बदलते रहें। इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक यानी कि RBI द्वारा जारी सुरक्षा से जुड़े संदेशों और सुझावों का पालन करें।

TAGGED:re-KYCTechnologytop-news
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मुख्यमंत्री साय बोले –  विधानसभा के सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन सुंदर औ मुख्यमंत्री साय बोले – विधानसभा के सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन सुंदर औ
अगली ख़बर राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी र राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी र

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?