सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: Bitcoin Crash: बिटकॉइन की कीमत में 40% की गिरावट, खरीदार गायब, बिटकॉइन की हालत ब
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - बिज़नेस - Bitcoin Crash: बिटकॉइन की कीमत में 40% की गिरावट, खरीदार गायब, बिटकॉइन की हालत ब

Bitcoin Crash: बिटकॉइन की कीमत में 40% की गिरावट, खरीदार गायब, बिटकॉइन की हालत ब

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 23, 2026 1:23 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
Bitcoin Crash: बिटकॉइन की कीमत में 40% की गिरावट, खरीदार गायब, बिटकॉइन की हालत ब
साझा करें

वाशिंगटन

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन का बुरा हाल और इसमें लगातार तेज गिरावट देखने को मिल रही है. अपने हाई लेवल से इसका दाम करीब 40 फीसदी से ज्यादा टूट (Bitcoin Price Crash) चुका है और पैसे लगाने वालों के अरबों डॉलर स्वाहा हो चुके हैं. सबसे बड़ी और चिंता भरी बात तो ये है कि इस तगड़ी गिरावट के बाद भी इस Crypto Currency के खरीदार गायब हैं. इनकी वापसी ही नहीं हो पा रही है. इसके पीछे कई कारण नजर आ रहे हैं. 

क्रैश हुआ भाव, खरीदार गायब
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में Bitcoin को लेकर निवेशकों की बेरुखी को आंकड़ों के साथ दर्शाया गया है. इसमें बताया गया है कि बिटकॉइन की कीमत में अपने हालिया उच्चतम स्तर से 40% से अधिक गिरावट आ चुकी है और इससे हुए नुकसान के चलते अब निवेशकों का भरोसा डगमगा गया है. लेकिन कीमत में गिरावट इतनी बड़ी समस्या नहीं है, बल्कि सबसे बड़ी चिंता की बात है, गिरावट आने पर खरीदारों की वापसी न होना. शनिवार को आई इस रिपोर्ट में कहा गया कि गिरावट के समय खरीदारी करने वाले गायब हैं और वे वजह जो सामान्यतः बाजार में उछाल को बढ़ावा देती हैं, अब बिटकॉइन के विपरीत काम कर रही हैं.

बीते 3 महीने में ताबड़तोड़ निकासी
रिपोर्ट में ब्लूमबर्ग द्वारा जुटाए गए आंकड़ों को देखें, तो बीते तीन महीने में ही अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड गोल्ड ईटीएफ (Gold ETFs) से 16 अरब डॉलर से अधिक (करीब 1.45 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा) की निकासी हुई, तो वहीं दूसरी ओर स्पॉट बिटकॉइन ईटीएफ (Spot Bitcoin ETF) से लगभग 3.3 अरब डॉलर (करीब 30,000 करोड़ रुपये) की निकासी हुई. 

BTC पर क्या कह रहे एक्सपर्ट? 
बिटकॉइन में लगातार जारी गिरावट को लेकर एक्सपर्ट इसके पीछे के कारण बताते हुए नजर आ रहे हैं. एकेडियन एसेट मैनेजमेंट के पोर्टफोलियो मैनेजर ओवेन लैमोंट ने कहा कि Bitcoin की असली कहानी Price Surge यानी कीमतों में उछाल रही थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है और कीमतें तेजी से टूट रही हैं.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शेयर या कमोडिटीज़ से अलग बिटकॉइन का मूल्य काफी हद तक भरोसे पर आधारित रहा है, खासतौर पर उन कहानियों पर जो नए खरीदारों को क्रिप्टो मार्केट में एंट्री लेने के लिए प्रेरित करती हैं. एक्सपर्ट ने कहा कि अब इन कहानियों की परीक्षा हो रही है और हालिया तेजी का फायदा उठाने वाले खुदरा निवेशक घाटे में हैं.

‘बिटकॉइन नहीं है सोना…’
सेवन्स रिपोर्ट के प्रेसिडेंट टॉम एस्से ने भी बिटकॉइन को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंन कहा कि,’लोग समझ रहे हैं कि Bitcoin वही है जो वह हमेशा से रहा है यानी एक सट्टा निवेश. बिटकॉइन सोने की जगह नहीं ले रहा है और यह डिजिटल गोल्ड नहीं है. यह न तो सोने जैसा काम करता है और न ही उसके जैसी उपयोगिता है.

दूसरे शब्दों में कहें, तो यह महंगाई से बचाव का साधन नहीं है.’ एस्से के मुताबिक, सच में इससे बेहतर महंगाई से बचाव के दूसरे कई साधन मौजूद हैं, जहां आपको अस्थिरता की चिंता करने की जरूरत ही नहीं है.

TAGGED:Bitcoin crashBusinesstop-news
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर iPhone 16 की कीमत में मिल रहा है iPhone 17, फ्लिपकार्ट पर बंपर डिस्काउंट ऑफर iPhone 16 की कीमत में मिल रहा है iPhone 17, फ्लिपकार्ट पर बंपर डिस्काउंट ऑफर
अगली ख़बर उत्तर प्रदेश: आंगनबाड़ी पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू, 12वीं पास के लिए सुनहरा मौ उत्तर प्रदेश: आंगनबाड़ी पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू, 12वीं पास के लिए सुनहरा मौ

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?