मंगलवार, अप्रैल 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: एआई सम्मेलन में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा विरोध करने की कोई जरूरत नह
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - एआई सम्मेलन में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा विरोध करने की कोई जरूरत नह

एआई सम्मेलन में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा विरोध करने की कोई जरूरत नह

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 22, 2026 7:03 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
एआई सम्मेलन में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा विरोध करने की कोई जरूरत नह
साझा करें

मेरठ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ की क्रांतिकारी धरती से कांग्रेस पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला। दिल्ली में आयोजित वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि विदेशी मेहमानों की मौजूदगी में कांग्रेस के नेता कपड़े उतारकर पहुंच गए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “देश जानता है कि कांग्रेस वाले वैचारिक रूप से पहले से नंगे हैं, फिर उन्हें दुनिया के सामने कपड़े उतारने की जरूरत क्या पड़ी?” उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने जो किया, वह दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी वैचारिक रूप से पूरी तरह दिवालिया और दरिद्र हो गई है।

पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ आज देशवासी भारत को विकसित बनाने के लिए काम कर रहे हैं लेकिन देश में ही कुछ राजनैतिक दल हैं जो भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे। भारत में दुनिया का सबसे बड़ा AI सम्मेलन हुआ, दुनिया भर के 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि दिल्ली आए… पूरा देश गर्व से भर गया लेकिन कांग्रेस और इसके इकोसिस्टम ने भारत के एक वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया।

संस्कारों का दिया हवाला
प्रधानमंत्री ने भारतीय परंपराओं का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे गांवों में अगर किसी के घर शादी हो, तो पूरा गांव उसे सफल बनाने में जुट जाता है ताकि मेहमान अच्छी छवि लेकर जाएं। लेकिन कांग्रेस इसके उलट देश को ही बदनाम करने पर तुली है। उन्होंने कहा, “ये लोग मुझे गाली देते हैं, मेरी मां का विरोध करते हैं, भाजपा और एनडीए का विरोध करते हैं—हम यह सब सह लेते हैं। लेकिन इन्हें याद रखना चाहिए था कि एआई सम्मेलन भाजपा का नहीं, बल्कि पूरे देश के सम्मान का कार्यक्रम था।”

साथी दलों पर भी कांग्रेस को घेरा
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अब देश पर बोझ बन गई है और इसकी इस “रीति-नीति” पर पूरा देश थू-थू कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस के सहयोगी दलों का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली में जो कुछ हुआ, उससे उनके साथी भी चौंक गए हैं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि पार्टी के शीर्ष नेता देश की बेइज्जती करने वालों का जयकारा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस संसद में भी इसी तरह का व्यवहार करती है और अपने साथी दलों को बोलने तक का मौका नहीं देती, जिससे उनके सहयोगियों को भी नुकसान हो रहा है।

 

TAGGED:featuredPM Modi
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर 15 मौतें, 10 घायल… कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक निर्णय, 4 करोड़ हर्जाना तय 15 मौतें, 10 घायल… कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक निर्णय, 4 करोड़ हर्जाना तय
अगली ख़बर सैलजा का सरकार पर निशाना: हरियाणा में कानून व्यवस्था चरमराई, अपराधी बेखौफ सैलजा का सरकार पर निशाना: हरियाणा में कानून व्यवस्था चरमराई, अपराधी बेखौफ

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?