रविवार, अप्रैल 19, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: बिजली सेक्टर में 8वां स्थान हासिल कर A क्लास में हरियाणा
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बिजली सेक्टर में 8वां स्थान हासिल कर A क्लास में हरियाणा

बिजली सेक्टर में 8वां स्थान हासिल कर A क्लास में हरियाणा

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 22, 2026 6:12 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
बिजली सेक्टर में 8वां स्थान हासिल कर A क्लास में हरियाणा
साझा करें

यमुना नगर.

बिजली सुधारों की दौड़ में हरियाणा ने राष्ट्रीय स्तर पर दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की पहली नियामक प्रदर्शन रैंकिंग में 100 में से 88.5 अंक हासिल कर राज्य ने ‘ए’ ग्रेड पाया है और देशभर में 8वां स्थान हासिल किया है। यह रिपोर्ट पावर फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया ने आरईसी लिमिटेड के सहयोग से जारी की है।

बिजली आपूर्ति की विश्वसनीयता’ श्रेणी में हरियाणा को 32 में से पूरे 32 अंक मिले। राज्य ने संसाधन पर्याप्तता के स्पष्ट विनियम अधिसूचित किए हैं, बिजली खरीद के लिए रिजर्व मार्जिन तय किया है और दीर्घकालिक योजना के लिए समय-सीमा निर्धारित की है। ट्रांसमिशन यूटिलिटी और डिस्कॉम की तीन-वर्षीय कैपेक्स योजनाओं को मंजूरी के साथ अनुपालन न होने पर दंडात्मक प्रावधान भी सुनिश्चित किए गए हैं। नियामक गवर्नेंस में भी हरियाणा को पूरे 5 में से 5 अंक मिले। अधिकारियों की नियुक्ति के लिए स्पष्ट नियम, पदों का वर्गीकरण और प्रशासनिक पारदर्शिता ने आयोग की संस्थागत मजबूती को रेखांकित किया है।

डिस्कॉम की वित्तीय स्थिति श्रेणी में राज्य को 25 में से 23.5 अंक प्राप्त हुए। टैरिफ आदेश समय पर जारी किए गए और ट्रू-अप प्रक्रिया भी तय समय में पूरी की गई। खास बात यह रही कि कोई नई रेगुलेटरी एसेट सृजित नहीं की गई, जो वित्तीय अनुशासन का संकेत है। एफपीपीएएस (ईंधन एवं बिजली खरीद लागत समायोजन) की मासिक व्यवस्था से लागत का स्वतः समायोजन संभव हुआ है।

नए बिजली कनेक्शन के लिए समय-सीमा तय (मेट्रो क्षेत्र में 3 दिन, नगर पालिका में 7 दिन और ग्रामीण क्षेत्र में 15 दिन) से ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा मिला है। नेट मीटरिंग कनेक्शन 10 दिनों में जारी करने की व्यवस्था भी लागू है। ‘एनर्जी ट्रांजिशन’ में 100 किलोवाट तक ग्रीन एनर्जी ओपन एक्सेस, ग्रीन हाइड्रोजन और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजनाओं को छूट तथा 2029-30 तक नवीकरणीय खरीद दायित्व की रूपरेखा ने राज्य को 15 में से 12 अंक दिलाए।

एचईआरसी के अध्यक्ष नंदलाल शर्मा ने कहा, यह उपलब्धि पारदर्शी विनियमन, वित्तीय अनुशासन और उपभोक्ता-केंद्रित सुधारों की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इस रैंकिंग ने संकेत दिया है कि हरियाणा का बिजली तंत्र केवल आपूर्ति में नहीं, बल्कि नियामक ढांचे और भविष्य की ऊर्जा जरूरतों के अनुरूप भी मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

TAGGED:HaryanaPower Rank
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर CMA June 2026 Exam Date Out: ICMAI ने जारी किया शेड्यूल, 11 जून से इंटर-फाइनल एग CMA June 2026 Exam Date Out: ICMAI ने जारी किया शेड्यूल, 11 जून से इंटर-फाइनल एग
अगली ख़बर कार्लोस अल्काराज़ को कतर ओपन का खिताब कार्लोस अल्काराज़ को कतर ओपन का खिताब

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?