शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: बिना शॉट खेले छक्का, क्रिकेट मैदान पर दिखा चौंकाने वाला नजारा
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - बिना शॉट खेले छक्का, क्रिकेट मैदान पर दिखा चौंकाने वाला नजारा

बिना शॉट खेले छक्का, क्रिकेट मैदान पर दिखा चौंकाने वाला नजारा

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 22, 2026 5:16 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
बिना शॉट खेले छक्का, क्रिकेट मैदान पर दिखा चौंकाने वाला नजारा
साझा करें

नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया के घरेलू वनडे कप में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के ओपनर सैम फैनिंग ने गेंद छोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह सीधा छक्के के लिए चली गई, जिसे देख सभी हैरान रह गए। ऑस्ट्रेलिया के घरेलू वनडे कप में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस को चौंका दिया। टी20 क्रिकेट के आने के बाद बल्लेबाजी में कई नए शॉट्स देखने को मिले हैं, जिनका असर टेस्ट और वनडे प्रारूप में भी साफ दिखता है। हालांकि शायद ही कभी ऐसा हुआ हो कि कोई बल्लेबाज गेंद को छोड़ने की कोशिश करे और वह सीधे छक्के में बदल जाए। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और विक्टोरिया के बीच खेले गए मुकाबले में कुछ ऐसा ही हुआ।

छोड़ने गए थे गेंद, हो गया छक्का
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को मैच में 231 रनों का लक्ष्य मिला था। टीम की ओर से ओपनिंग करने सैम फैनिंग और जोएल कर्टिस उतरे। पारी के पहले ओवर की पांचवीं गेंद विक्टोरिया के गेंदबाज कैमरून मैक्लोयरे ने ऑफ स्टंप के बाहर डाली। गेंद को देखकर सैम फैनिंग ने उसे छोड़ने का फैसला किया, लेकिन तभी बल्ले का हल्का सा किनारा लग गया। यह किनारा इतना सही टाइमिंग के साथ लगा कि गेंद विकेटकीपर के ऊपर से निकलते हुए सीधे बाउंड्री पार कर छक्के में बदल गई। फैनिंग खुद इस घटना से हैरान रह गए, जबकि मैदान पर मौजूद खिलाड़ी और दर्शक भी अवाक रह गए। जिस गेंद को डॉट बॉल माना जा रहा था, वह अचानक छह रन में तब्दील हो गई।

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की शानदार जीत
इस मुकाबले में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। 232 रनों के टारगेट को टीम ने महज 39.5 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। जोएल कर्टिस ने 91 रन की अहम पारी खेली, जबकि कैमरून बेनक्रॉफ्ट ने नाबाद 70 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। यह वनडे कप में दोनों टीमों का आखिरी लीग मुकाबला था। इस सीजन वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने कुल 7 मैच खेले, जिनमें से 4 में जीत और 3 में हार का सामना किया। टीम का प्रदर्शन संतुलित रहा और उसने अहम मौकों पर बेहतर खेल दिखाया।

अब नजर फाइनल मुकाबले पर
टूर्नामेंट का फाइनल 11 मार्च को तस्मानिया और न्यू साउथ वेल्स के बीच होबार्ट में खेला जाएगा। लीग चरण में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले और सैम फैनिंग का यह अनोखा छक्का इस सीजन की सबसे चर्चित घटनाओं में से एक बन गया है।

 

TAGGED:shocking sightSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर हाई कोर्ट का सख्त रुख: बिजली चोरी केस में सबूत विश्वसनीय, दोषसिद्धि बरकरार हाई कोर्ट का सख्त रुख: बिजली चोरी केस में सबूत विश्वसनीय, दोषसिद्धि बरकरार
अगली ख़बर हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बड़ा निवेश — मोहाली में ITC वेलकम होटल शुरू हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बड़ा निवेश — मोहाली में ITC वेलकम होटल शुरू

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?