गुरूवार, अप्रैल 16, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: जब मंधाना का बल्ला चला, कंगारू हुए पस्त – टीम इंडिया की यादगार फतह
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - जब मंधाना का बल्ला चला, कंगारू हुए पस्त – टीम इंडिया की यादगार फतह

जब मंधाना का बल्ला चला, कंगारू हुए पस्त – टीम इंडिया की यादगार फतह

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 21, 2026 6:22 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
जब मंधाना का बल्ला चला, कंगारू हुए पस्त – टीम इंडिया की यादगार फतह
साझा करें

एडिलेड ओवल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से ऐतिहासिक जीत हासिल की है। टीम इंडिया ने सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 9 विकेट के नुकसान पर 159 रन बना सकी और उन्हें मुकाबले में 17 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर पहली बार कोई टी20 सीरीज जीती है।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में कोई द्विपक्षीय सीरीज में जीत हासिल की है। इससे पहले भारतीय टीम ने कभी भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं जीती थी। मंधाना की शानदार पारी फिर गेंदबाजी में श्री चरणी और श्रेयंका पाटिल की बेहतरनी गेंदबाजी के दम पर कौर की अगुवाई वाली टीम इतिहास रचने में कामयाब रही।

स्मृति मंधाना की शानदार बल्लेबाजी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर हल्ला बोला। भारत ने इस मुकाबले में 19 रनों के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया था लेकिन मंधाना पर इसका कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने एक छोर को संभाले रखा और 55 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में 8 चौके व 3 छक्के शामिल रहे। मंधाना के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार खेल दिखाते हुए अर्धशतक लगाया। उन्होंने 56 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 56 रनों की पारी खेली।

इन दोनों के अर्धशतक के दम पर भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए अनाबेल सदरलैंड सबसे कामयाब गेंदबाज रहीं। उन्होंने 4 ओवर में 34 रन खर्च करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा किम गार्थ और सोफी मोलिनक्स ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।

ऑस्ट्रेलिया की मुकाबले में हार

भारत के द्वारा दिए गए 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत अच्छी नहीं रही। 32 रनों पर 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद 63 रनों पर 4 और 98 रनों पर मेजबान ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। हालांकि, एक छोर पर एश्ले गार्डनर डटी रही और उन्होंने 45 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली। उनकी पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया की टीम 159 रन बना सकी और उन्हें 17 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

भारत के लिए गेंदबाजी में श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने कमाल की बॉलिंग की। श्रेयंका ने 4 ओवर में 22 रन खर्च करते हुए 3 विकेट हासिल किए, जबकि चरणी ने अपने स्पेल के दौरान 32 रन खर्चे और उन्हें भी 3 सफलता मिली। अरूंधति रेड्डी को 2, जबकि रेणुका ठाकुर को एक विकेट मिला।

भारतीय महिला टीम की ऐतिहासिक जीत

भारतीय महिला टीम ने बारिश से प्रभावित पहले मैच को डीएलएस नियम के तहत 21 रनों से जीता था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे मुकाबले में वापसी की और भारत को 19 रनों से हराया। हालांकि, तीसरा मुकाबला टीम इंडिया जीतने में कामयाब रही और इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहली बार कोई द्विपक्षीय सीरीज जीता।

 

TAGGED:Mandhana's blistering innings led India to a historic victorySports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पलामू में बॉलीवुड अभिनेत्री जया प्रदा ने अरुणा शंकर के समर्थन में किया रोड शो पलामू में बॉलीवुड अभिनेत्री जया प्रदा ने अरुणा शंकर के समर्थन में किया रोड शो
अगली ख़बर टेनिस की दिग्गज वीनस विलियम्स फिर चर्चा में, इंडियन वेल्स में एंट्री से बढ़ा रोम टेनिस की दिग्गज वीनस विलियम्स फिर चर्चा में, इंडियन वेल्स में एंट्री से बढ़ा रोम

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?