सोमवार, अप्रैल 27, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: धनबाद नगर निगम चुनाव में बूथों पर पुलिस-प्रशासन ने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - धनबाद नगर निगम चुनाव में बूथों पर पुलिस-प्रशासन ने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

धनबाद नगर निगम चुनाव में बूथों पर पुलिस-प्रशासन ने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 21, 2026 3:57 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
धनबाद नगर निगम चुनाव में बूथों पर पुलिस-प्रशासन ने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
साझा करें

धनबाद.

झारखंड नगर निकाय चुनाव के तहत धनबाद नगर निगम क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया निर्णायक चरण में पहुंच गई है। शनिवार शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा और 23 फरवरी को मतदान होगा। इसके साथ ही शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव कराने की जिम्मेदारी पूरी तरह जिला पुलिस-प्रशासन पर आ गई है। प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर व्यापक तैयारी का दावा किया है।

55 वार्ड, 974 बूथ, बैलट पेपर से मतदान
धनबाद नगर निगम क्षेत्र के 55 वार्डों में कुल 974 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन बूथों पर 8,97,936 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 4,71,279 पुरुष, 4,26,624 महिला और 33 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इस बार ईवीएम के बजाय बैलट पेपर से मतदान कराया जाएगा। बैलट पेपर से मतदान के कारण सुरक्षा और निगरानी को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन का कहना है कि सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों की अलग से पहचान कर अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है।

बूथ लूट की आशंका, प्रशासन अलर्ट
सूत्रों के अनुसार कुछ प्रत्याशियों द्वारा बाहर से लोगों को बुलाकर मतदान प्रभावित करने की आशंका जताई गई है। बूथ कब्जा या लूट की संभावित योजना की जानकारी के बाद पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि चुनाव में बाधा डालने, अफवाह फैलाने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश से सख्ती से निपटा जाएगा।संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है। आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 पर दें।

सिटी हाक्स का फ्लैग मार्च, भरोसे का संदेश
शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को सिटी हाक्स टीम ने विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर सुमित कुमार के नेतृत्व में निकले मार्च में थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल थे। मार्च कतरास मोड़, झरिया, बैंकमोड़, सिटी सेंटर, स्टेशन रोड, हीरापुर, सरायढेला सहित कई प्रमुख इलाकों से गुजरा।
अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संभावित संवेदनशील स्थलों को चिह्नित किया और स्थानीय लोगों से संवाद कर निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि हर मतदाता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जोन में बंटा जिला, 48 घंटे सक्रिय रहेगी क्यूआरटी
नगर निकाय चुनाव को लेकर समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय सभागार में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को निष्पक्षता और सतर्कता के सख्त निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए जिले को सेक्टर और जोन में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और अतिरिक्त बल तैनात रहेंगे।

22 से 23 फरवरी की रात तक क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया दल) को लगातार सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है। मतपत्र वितरण से लेकर मतपेटियों की सुरक्षित वापसी और मतगणना स्थल तक कड़ा पहरा रहेगा। डिस्पैच सेंटर से मतदान केंद्रों तक जाने वाले सभी मार्गों को पहले से सैनिटाइज किया जाएगा। पूरी चुनावी प्रक्रिया की निगरानी कंट्रोल रूम से लाइव की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि चुनाव शांतिपूर्ण होगा और लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने में प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    नगर निगम चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। शुक्रवार को डीएसपी सीसीआर श्री सुमित कुमार के नेतृत्व में सिटी हॉक्स व पुलिस बल ने शहर के कई संवेदनशील इलाकों—कतरास मोड़, झरिया, बैंक मोड़, वासेपुर, भूली, सरायढेला, सिटी सेंटर समेत अन्य क्षेत्रों में व्यापक फ्लैग मार्च किया।
    — Dhanbad Police (@dhanbadpolice) February 20, 2026 

    उपायुक्त महोदय व एसएसपी महोदय के द्वारा आज डिस्पैच व रिसीविंग सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। वाहन कोषांग को लगभग 250 बसें व 250 छोटे वाहन निर्धारित रूट पर समय से रवाना करने के निर्देश दिए गए।
    — Dhanbad Police (@dhanbadpolice) February 20, 2026

TAGGED:Biharelections
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर नेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी श्रेष्ठ परमार का खतरनाक स्टंट, कार की छत पर जान जोखिम में नेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी श्रेष्ठ परमार का खतरनाक स्टंट, कार की छत पर जान जोखिम में
अगली ख़बर 25‑50% से घटकर 18% और अब 10%: अमेरिकी टैरिफ में बदलाव, भारत को मिली राहत 25‑50% से घटकर 18% और अब 10%: अमेरिकी टैरिफ में बदलाव, भारत को मिली राहत

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?