शनिवार, अप्रैल 25, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: GOT यूनिवर्स में बड़ा ट्विस्ट: House of the Dragon 3 के टीज़र में Ned Stark की व
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - मनोरंजन - GOT यूनिवर्स में बड़ा ट्विस्ट: House of the Dragon 3 के टीज़र में Ned Stark की व

GOT यूनिवर्स में बड़ा ट्विस्ट: House of the Dragon 3 के टीज़र में Ned Stark की व

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 20, 2026 9:03 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
GOT यूनिवर्स में बड़ा ट्विस्ट: House of the Dragon 3 के टीज़र में Ned Stark की व
साझा करें

लॉस एंजिल्स

वेब सीरीज की दुनिया के कालजयी शो ‘गेम ऑफ थ्रोन्‍स’ के फैंस के 15 साल पुराने जख्‍मों पर मरहम लगने वाला है। GOT के पहले ही सीजन में हर दिल उस वक्‍त बुरी तरह दुखा था, जब विंटरफेल के लॉर्ड नेड स्‍टार्क की हत्‍या कर दी गई थी। शो के शुरुआती एपिसोड्स में ही जहां हर किसी को यह लग रहा था कि नेड स्‍टार्क ही ‘किंग्‍स लैंडिंग’ में आगे चलकर सिंहासन संभालेंगे, उसी समय यह घटना किसी सदमे की तरह घटी। राजा रॉबर्ट बैराथियोन के सिपहसालार नेड स्‍टार्क पर देशद्रोह का झूठा आरोप लगा और फिर जोफ्रे बैराथियोन के आदेश पर सरेआम उन्‍हें मौत की सजा दी गई। लेकिन अब मेकर्स एक बार फिर से इस चहेते किरदार को पर्दे पर वापस लाने की तैयारी में हैं। ‘गेम ऑफ थ्रोन्‍स’ के प्रीक्‍वल ‘द मैड किंग’ में नेड स्‍टार्क की वापसी होगी। यही नहीं, कुछ और चहेते किरदार भी लौटेंगे। यह खबर ऐसे समय में आई है, जब ‘हाउस ऑफ द ड्रैगन सीजन 3’ का टीजर भी रिलीज हुआ है।

OTT पर इन दिनों जहां Knight Of The Seven Kingdoms की धूम मची हुई है, वहीं ‘हाउस ऑफ द ड्रैगन 3’ के टीजर और ‘द मैड किंग’ नाटक की खबरों ने GOT फैंस के बीच खलबली मचा दी है। इससे पहले कि हम नए टीजर की बात करें, बता दें कि मेकर्स वेस्टरोस के फैंस के लिए ‘गेम ऑफ थ्रोन्स: द मैड किंग’ नाम का एक नया प्रीक्वल प्‍ले लाने की तैयारी में हैं। इसका स्ट्रैटफोर्ड-अपॉन-एवन में रॉयल शेक्सपियर कंपनी के रॉयल शेक्सपियर थिएटर में इसका वर्ल्ड प्रीमियर होगा। ऐसे में अब उम्‍मीद जगने लगी है कि थ‍िएटर में प्‍ले के बाद OTT पर भी इस प्रीक्‍वल को जल्‍द शुरू किया जाएगा।

वेस्टरोस और भी बुरे और खतरनाक दिनों की ओर
जॉर्ज आरआर मार्टिन की किताब ‘फायर एंड ब्लड’ से लिया गया शो, ‘हाउस ऑफ द ड्रैगन’ चर्चित सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की घटनाओं से लगभग दो सदी पहले हाउस टार्गेरियन के हिंसक इतिहास को दिखाता है। इसके सीजन 3 के टीजर में हम देखते हैं कि वेस्टरोस और भी बुरे और खतरनाक दिनों की ओर बढ़ रहा है। HBO की ओर से रिलीज किए एक मिनट के टीजर में टार्गेरियन सिविल वॉर का माहौल। टीजर की शुरुआत, एमोंड टार्गेरियन के आयरन थ्रोन पर कब्‍जा करने से होती है। पिछले सीजन की क्रूर घटनाओं में किंग एगॉन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी शांत, मजबूत मौजूदगी एक सख्त शासन और आगे और खून-खराबे की ओर एक जरूरी कदम का इशारा करती है।

रेनेरा टार्गेरियन की बढ़ी ताकत, अब धधकेगा आसमान
टीजर में हम आगे क्वीन एलिसेंट हाईटॉवर किंग्स लैंडिंग से चुपचाप निकलती हुई दिखती हैं, शायद वह अपने बचपन की साथी से दुश्मन बनी रेनेरा टार्गेरियन के साथ शांति बनाने की आखिरी कोशिश में है। ऐसा लगता है कि रेनेरा ने नए ड्रैगन-राइडर्स को इकट्ठा करके अपनी बात पक्की कर ली है, जिससे उसकी सेना को अब काफी बढ़त मिल गई है। धधकते आसमान और झुलसे हुए युद्ध के मैदानों की झलक बताती है कि आने वाला समय बड़े पैमाने पर तबाही लेकर आने वाला है।

‘द मैड किंग’ प्‍ले में रॉबर्ट बैराथियोन और जेमी लैनिस्टर भी
दूसरी ओर, ‘गेम ऑफ थ्रोन्स: द मैड किंग’ प्‍ले में नेड स्टार्क, रॉबर्ट बैराथियोन और जेमी लैनिस्टर जैसे चहेते किरदार फिर से एक साथ आ रहे हैं। दर्शकों के लिए यह टारगेरियन राजवंश के इतिहास के एक अहम मोड़ साबित होने वाला है। फिलहाल इसे एक प्ले के रूप में तैयार किया जा रहा है। जिसका निर्माण जॉर्ज आरआर मार्टिन ही कर रहे हैं। यह पहली बार है जब उनके एपिक फैंटेसी यूनिवर्स को उन्‍होंने थिएटर के लिए अडैप्ट किया है।

‘गेम ऑफ थ्रोन्स: द मैड किंग’ का प्‍लॉट
‘द मैड किंग’ की कहानी गेम ऑफ थ्रोन्स की घटनाओं से एक दशक से भी पहले की है। यह हैरेनहाल के उस खतरनाक टूर्नामेंट पर फोकस करती है, जब बड़े पैमाने पर रॉबर्ट के विद्रोह को भड़काने वाली चिंगारी उठी थी। यही चिंगारी बाद में आग बनी और टारगेरियन की सत्ता का पतन हुआ। ‘गेम ऑफ थ्रोन्‍स’ के इस प्रीक्‍वल का स्टेज अडैप्टेशन डंकन मैकमिलन ने लिखा है। डोमिनिक कुक इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। क्रिएटिव टीम के मुताबिक, यह नाटक पॉलिटिकल टेंशन, छिपी वफादारी और भावनाओं के बीच दरार को दिखाएगा।

TAGGED:EntertainmentHouse of the Dragon 3teaser released
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मंगला पशु बीमा योजना में 21 हजार पशुओं का होगा बीमा मंगला पशु बीमा योजना में 21 हजार पशुओं का होगा बीमा
अगली ख़बर यूपी में शिक्षामित्रों की बढ़ी सैलरी, ₹18,000 मासिक मानदेय; अनुदेशकों को भी राहत यूपी में शिक्षामित्रों की बढ़ी सैलरी, ₹18,000 मासिक मानदेय; अनुदेशकों को भी राहत

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?