रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: ‘अब नहीं तो कभी नहीं’—ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओमान कप्तान जतिंदर सिंह का बड़ा बयान
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - ‘अब नहीं तो कभी नहीं’—ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओमान कप्तान जतिंदर सिंह का बड़ा बयान

‘अब नहीं तो कभी नहीं’—ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओमान कप्तान जतिंदर सिंह का बड़ा बयान

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 20, 2026 4:28 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
‘अब नहीं तो कभी नहीं’—ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओमान कप्तान जतिंदर सिंह का बड़ा बयान
साझा करें

नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का आखिरी मुकाबला शुक्रवार को पाल्लेकेले में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया और ओमान की टीमें जारी टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने जारी टूर्नामेंट में दो, जबकि ओमान ने तीन मुकाबले गंवाए हैं। 2009 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है। मुकाबले से पहले ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया इस समय अच्छा नहीं कर रही है और उन्हें हराने का सबसे अच्छा समय है।

ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने कहा, ”ये मौका है और हमारे खिलाड़ी तैयार हैं। क्योंकि टी20 में मोमेंटम और महत्वपूर्ण क्षणों का खेल है। अगर आप, मुझे लगता है, उन क्षणों को सही तरीके से खेलते हैं, तो उस खास दिन पर आप कुछ भी कर सकते हैं। इस समय ऑस्ट्रेलिया भी अभी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है। उन्हें हराने का सही समय है।”

उन्होंने आगे कहा, ”वो भी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। इसलिए कैंप में माहौल यह है कि लड़के वाकई बहुत पॉजिटिव हैं क्योंकि हमने बेहतर क्रिकेट खेलने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से चीजें हमारे पक्ष में नहीं रहीं। लेकिन मुझे विश्वास है कि लड़के अगले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच का इंतजार कर रहे हैं और वहां अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं।

सीमित ओवरों के क्रिकेट में छह वनडे और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय विश्व कप खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम मंगलवार को कैंडी में जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद अगले दौर में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो गई। इस मैच के रद्द हो जाने से जिम्बाब्वे को एक महत्वपूर्ण अंक मिला जिससे उसने श्रीलंका के साथ ग्रुप बी से सुपर आठ में प्रवेश कर लिया।

कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल होने से अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी में कुछ दम दिखाया लेकिन उसके गेंदबाज फिर से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। उसे इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ उलटफेर का शिकार होना पड़ा था। यही कारण है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टीम के स्वदेश लौटने पर उसके प्रदर्शन की गहन समीक्षा करने का फैसला किया है।

TAGGED:Oman eyes AustraliaSportstop-news
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर भीषण आग में फंसे छात्र! हैदराबाद कोचिंग सेंटर से 90 की जान बची भीषण आग में फंसे छात्र! हैदराबाद कोचिंग सेंटर से 90 की जान बची
अगली ख़बर हरियाणा में पशुओं की गैस एनेस्थीसिया और अल्ट्रासाउंड मशीन आएंगी हरियाणा में पशुओं की गैस एनेस्थीसिया और अल्ट्रासाउंड मशीन आएंगी

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?