गुरूवार, मई 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: अंतरराज्यीय लूट एवं उठाईगिरी गिरोह का जांजगीर पुलिस ने किया पर्दाफाश
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - अंतरराज्यीय लूट एवं उठाईगिरी गिरोह का जांजगीर पुलिस ने किया पर्दाफाश

अंतरराज्यीय लूट एवं उठाईगिरी गिरोह का जांजगीर पुलिस ने किया पर्दाफाश

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 19, 2026 5:07 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
अंतरराज्यीय लूट एवं उठाईगिरी गिरोह का जांजगीर पुलिस ने किया पर्दाफाश
साझा करें

* अंतरराज्यीय लूट एवं उठाईगिरी गिरोह का जांजगीर पुलिस ने किया पर्दाफाश। 

* बिहार राज्य के कटिहार के आरोपी चढ़े जांजगीर पुलिस के हत्थे

* छत्तीसगढ के विभिन्न जिला रायगढ़, कोरबा, अंबिकापुर, सारंगढ, जांजगीर मे 07 प्रकरण में कुल 983000/₹ की किए थे लूट एवं उठाईगिरी

* आरोपीगणों को पकडने में साइबर थाना जांजगीर को मिली बडी सफलता। 

* थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में हुए 2.5 लाख रूपये की रकम की लूट के मामले में जांजगीर पुलिस  को आरोपी पकडने में मिली सफलता। 

* 150 से अधिक सीसीटीव्ही फूटेज चेक करने बाद मिला आरोपियों का सुराग। 

* आरोपी बैंक के अंदर प्रवेश कर पैसा निकालने आये महिला एंव बुर्जुगों की रेकी कर उनका पीछा कर, मौका देखकर देते थे लूट के घटना को अंजाम। 
* प्रार्थी को गुमराह करने केंवाच पाउडर का करते थे प्रयोग। 

जांजगीर चांपा 

 गिरफ्तार आरोपी का नाम:- 

01.    दीपक यादव पिता जीवन यादव 36 वर्ष निवासी नया टोला जोराबगंज थाना कोढ़ा जिला कटिहार बिहार 
02.    अविनाश उर्फ सनी कुमार यादव पिता रणधीत यादव 28 वर्ष निवासी नया टोला जोराबगंज थाना कोढ़ा जिला कटिहार बिहार।

* *प्रकरण के मुख्य (मुख्य साजिशकर्ता) आरोपी एवं एक अन्य आरोपी फरार है  जिसकी पतासाजी जारी है।

 जप्त साम्रगी:- 
01. मोटरसाइकिल पल्सर (काला लाल रंग) का नम्बर सी.जी.07.सी.डी.1988
2. मोटरसाईकिल ग्लैमर (नीला काला रंग) का नम्बर सी.जी.10.ए.के.1805 (उपरोक्त दोनेा वाहन को घटना कारित करने के लिए बिहार कटिहार से चोरी किये थे तथा वाहन में फर्जी छ.ग. का नम्बर प्लेट बिहार से लगाकर आये थे)
3. 04 नग (आधार काडर्) सभी आरोपी गणों के (फर्जी)
4. 03 नग कि पैड मोबाईल फोन
5. केंवाच पावडर (खुजली)
6. 10500/- रू नगदी रकम

  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13.02.26 को प्रार्थी पामगढ भारतीय स्टेट बैंक पैसा निकालने ग्राम धरदेई बस स्टैण्ड से आकर साईकिल को बस स्टैण्ड में पार्क कर बस से पामगढ पहुंचा और पामगढ एसबीआई बैंक से 2.5 लाख रू. आहरण कर अपने घर ग्राम धरदेई अपने पहचान के व्यक्ति के साथ कार में लिफ्ट से जा रहा था जिसका पीछा अज्ञात आरोपीगणों द्वारा अपने मो.सा. से पीछा कर प्रार्थी के धरदेई पहुचने पर उसके साईकिल का पीछा कर उसके पास रखे 2.5 लाख को लूटकर फरार हो गये थे कि प्रार्थी के रिपेार्ट पर से अज्ञात आरेापियों के विरूद्ध दिनांक 13.02.2026 को थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 61/2026 धारा 309 (1)बीएनएस. कायम कर विवेचना में लिया गया। 

दिन दहाडे लूट जैसी घटना को गंभीरता से लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय द्वारा आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी एवं प्रकरण के शीघ्र निराकरण करने हेतु साइबर टीम को निर्देशित किया गया। सायबर टीम द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमति योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में सायबर टीम द्वारा घटनास्थल से लगे सीसीटीव्ही आरोपियों के भागने के संभावित सभी रास्तों का बारीकी से अवलोकन किया गया जिसमें एक संदिग्ध वाहन घटना स्थल से निकलकर जांजगीर की ओर जाती दिखी, संदिग्ध मो.सा. का पीछा करते हुए जांजगीर से बिलासपुर के मध्य लगे लगभग 150 से अधिक सीसीटव्ही फूटेज को चेक कर संदेही का बिलासपुर तक आना पता चला। तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपीगण बिहार राज्य के होने की जानकारी प्राप्त हुयी, जिसके आधार पर जांजगीर साइबर थाना टीम द्वारा बिलासुपर के सैकडो होटल लाज धर्मशाला को चेक करने पर बिलासपुर पुराना बस स्टैण्ड के पास एक लाज में बिहार के रहने वाले के ठहरने की जानकारी मिली। जानकारी पुख्ता करने हेतु सायबर टीम के द्वारा लाज के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का बारिकी से निरीक्षण करने पर ज्ञात हुआ कि आरोपीगण घटना में प्रयुक्त वाहन को जिला अस्पताल बिलासपुर में पार्किंग में रखे है उसके बाद पुलिस टीम द्वारा शिवम् लाज पुराना बस स्टैण्ड बिलासपुर में ग्राहक बनकर कमरा देखने के बहाने चेक करने पर दो व्यक्ति लाज के एक कमरे में रूके मिले जिसे मौका देखकर टीम द्वारा पकडकर पूछताछ करने पर टाल मटोल करने लगे कडाई से पूछताछ करने पर दिनांक 13.02.2026 को जिला जांजगीर चाम्पा के ग्राम धरदेई में घटना करना स्वीकार किये। आरोपियों से घटना के बारे में विस्तृत पूछताछ करने पर बताया कि बैंक में अधिक रकम निकालने आये बुजुर्ग एंव महिला को टारगेट कर उसका घर तक पीछा कर मौका देखकर रास्ते में ही बुजुर्ग या महिला से रकम लूट कर भाग जाना बताये। जाजंगीर पुलिस द्वारा आरेापी के मोडस ओपरंडी के संबंध में राज्य के सभी जिलो से अपराध के संबंध मे जानकारी साझा करने पर पता चला कि उक्त गिरोह द्वारा दिनांक 04.12.2025 को अंबिकापुर कोतवाली जिला सरगुजा के बैंक से दो लाख रू, दिनांक 16.12.2025 को जिला रायगढ थाना खरसिया क्षेत्र में प्रार्थी से लुटे एक लाख रू, दिनांक 12.01.2026 को पुनः रायगढ थाना खरसिया क्षेत्र म प्रार्थी से लुटे दो लाख रू, दिनांक 13.01.2026 को थाना सारंगढ जिला सांरगढ बिलाईगढ के प्रार्थी से 60,000/-रू लूट, दिनांक 16.01.2026 को थाना गांधी नगर, अंबिकापुर जिला सरगुजा में प्रार्थी से लुटे 88000 रू, एवं दिनांक 16.02.2026 को जिला कोरबा थाना कटघोरा क्षेत्र में 85000 की लूट करना स्वीकार किये। 

आरोपियों का थाना शिवरीनारायण द्वारा मेमोरण्डम ले कर उनके कब्जे में 10500 रू. एवं घटना में प्रयुक्त 02 नग मो.सा., 04 नग आधार कार्ड जप्त कर, गिरफ्तार कर, विधिवत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। प्रकरण में दो अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी जारी है।

        इस प्रकार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल नेतृत्व में ग्राम धरदेई में हुए दिन-दहाडे 2.5 लाख रूपये की लूट करने वाले अज्ञात आरोपियों की पता तलाश कर तथा राज्य के विभिन्न जिलो में लूट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को गिरफ्तार करने प्रभारी निरीक्षक श्री सागर पाठक सायबर थाना, जांजगीर चाम्पा, रेंज साइबर थाना से उपनिरीक्षक हेमंत आदित्य एवं टीम थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव सउनि राम प्रसाद बघेल तथा साइबर थाना जांजगीर चांपा – प्रआर. मनोज तिग्गा, प्र.आर. राजकुमार चन्द्रा, प्र.आर. विवेक सिंह, आर. गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, रोहित कहरा, माखन साहू, श्रीकांत सिंह, प्रतीक सिंह, आशुतोष कर्ष एवं थाना शिवरीनारायण स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

 जांजगीर पुलिस की आम जनता से अपील – 

* बड़ी रकम निकालने की जानकारी अनजान लोगों को न दें।
* संभव हो तो ऑनलाइन ट्रांसफर RTGS/IMPS/UPI का उपयोग करें।
* बड़ी राशि के लिए विश्वसनीय व्यक्ति को साथ ले जाएँ।
* कैश काउंटर पर पैसे खुले में न गिनें।
* कोई अजनबी मदद की बात करे तो मना करें।
* पैसे तुरंत बैग या अंदर की जेब में रखें।
* बैंक के बाहर खड़े संदिग्ध लोगों पर ध्यान रखें।
* बाहर निकलते ही आसपास देखें कोई पीछा तो नहीं कर रहा।
* सीधे घर न जाकर भीड़भाड़ या सुरक्षित रास्ता चुनें।
* पैसे वाला बैग बाइक के हैंडल या हाथ में खुला न रखें।
* संभव हो तो चारपहिया वाहन या भरोसेमंद को साथ लें।
* बाइक की डिक्की में कैश रखने से बचें।
* अगर कोई पीछा करे तो तुरंत नजदीकी थाना भीड़भाड़ क्षेत्र में जाएँ।

TAGGED:Chhattisgarhpolice
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का दावा: क्लाइमेट चेंज से निपटने में मध्यप्रदेश बन रहा देश मुख्यमंत्री डॉ. यादव का दावा: क्लाइमेट चेंज से निपटने में मध्यप्रदेश बन रहा देश
अगली ख़बर ईरान में भूकंप का झटका: 5.5 तीव्रता, न्यूक्लियर टेस्ट या प्राकृतिक आपदा? ईरान में भूकंप का झटका: 5.5 तीव्रता, न्यूक्लियर टेस्ट या प्राकृतिक आपदा?

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?