बुधवार, मई 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: मौसम बदलने वाला है मध्यप्रदेश में, 18 तारीख को अधिक प्रभाव, 15 जिलों में अलर्ट
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - भोपाल - मौसम बदलने वाला है मध्यप्रदेश में, 18 तारीख को अधिक प्रभाव, 15 जिलों में अलर्ट

मौसम बदलने वाला है मध्यप्रदेश में, 18 तारीख को अधिक प्रभाव, 15 जिलों में अलर्ट

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 17, 2026 2:43 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
मौसम बदलने वाला है मध्यप्रदेश में, 18 तारीख को अधिक प्रभाव, 15 जिलों में अलर्ट
साझा करें

भोपाल 

मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। सक्रिय हुए नए सिस्टम के चलते प्रदेश के 15 जिलों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मंगलवार को ग्वालियर-चंबल अंचल में बादलों की आवाजाही शुरू होगी, जबकि 18 फरवरी को इसका व्यापक असर दिखेगा। 19 फरवरी को भी मौसम बदला रहेगा, हालांकि बारिश हल्की रहने की संभावना है।

 इन जिलों में अलर्ट
ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में आंधी-पानी के साथ बिजली गिरने का खतरा है। सबसे ज्यादा गतिविधि 18 फरवरी को रहने का अनुमान है।

फरवरी में तीसरी बार बदलेगा मिजाज
महीने की शुरुआत में ही दो दौर ओलावृष्टि और बारिश से फसलें प्रभावित हो चुकी हैं। सरकार ने नुकसान का सर्वे भी कराया था। अब 18 फरवरी से तीसरी बार प्रदेश के कई हिस्से भीगेंगे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इसके बाद सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर पड़ेगा।

तापमान में उतार-चढ़ाव
पश्चिमी विक्षोभ के असर से ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के कुछ जिलों में बादल छा सकते हैं। इससे दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट संभव है।

अगले दो दिन का पूर्वानुमान
17 फरवरी: कुछ जिलों में बादल रहेंगे, भोपाल और इंदौर में दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी।

18 फरवरी: 15 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

रातें ठंडी, दिन हल्के गर्म
प्रदेश में दिन में हल्की गर्माहट है, लेकिन रात का तापमान अब भी नीचे बना हुआ है। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि पचमढ़ी के कल्याणपुर में 7.6 डिग्री और राजगढ़ में 9 डिग्री रहा। पांच बड़े शहरों में भोपाल 12.6 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। इंदौर और जबलपुर में 13 डिग्री, ग्वालियर में 13.1 डिग्री और उज्जैन में 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। 

TAGGED:coldMadhya Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर घरेलू विवाद सुलझाने में हाईकोर्ट ने किया फैसला, शौर्य दीदी की निगरानी में पत्नी घरेलू विवाद सुलझाने में हाईकोर्ट ने किया फैसला, शौर्य दीदी की निगरानी में पत्नी
अगली ख़बर महापौर पुष्यमित्र भार्गव की मांग पर कार्रवाई: इंदौर में स्पीकर और डीजे पर रोक, श महापौर पुष्यमित्र भार्गव की मांग पर कार्रवाई: इंदौर में स्पीकर और डीजे पर रोक, श

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?