मंगलवार, अप्रैल 28, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: बाबर-शाहीन-शादाब पर गिरी गाज! पाकिस्तानी पूर्व खिलाड़ी बोले- अब टीम से करो बाहर
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - बाबर-शाहीन-शादाब पर गिरी गाज! पाकिस्तानी पूर्व खिलाड़ी बोले- अब टीम से करो बाहर

बाबर-शाहीन-शादाब पर गिरी गाज! पाकिस्तानी पूर्व खिलाड़ी बोले- अब टीम से करो बाहर

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 16, 2026 7:32 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
बाबर-शाहीन-शादाब पर गिरी गाज! पाकिस्तानी पूर्व खिलाड़ी बोले- अब टीम से करो बाहर
साझा करें

नई दिल्ली
टी20 विश्व कप में भारत के हाथों एकतरफा मुकाबले में मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान के कई पूर्व दिग्गज जैसे सदमे में हैं। शोएब अख्तर जैसे कुछ पूर्व खिलाड़ी जहां पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी की लानत-मलानत कर रहे, वहीं मोहम्मद यूसुफ तो हार से इतने भड़के हैं कि कुछ सीनियर खिलाड़ियों की टी20 इंटरनेशनल से छुट्टी की ही मांग कर दी है। यूसुफ इस कदर गुस्से में हैं कि ये तक कह गए कि पाकिस्तान की टीम कमजोर टीमों के खिलाफ खोखली जीत हासिल कर रही है।

सिर्फ नाम के किंग और प्रीमियम फास्ट बोलर!
टी20 विश्व कप में भारत से हार के बाद मोहम्मद यूसुफ ने ‘किंग बाबर आजम’ और ‘प्रीमियम फास्ट बोलर’ शाहीन शाह अफरीदी पर भड़ास निकाली है। उन्होंने शादाब खान को भी नहीं बख्शा और तीनों की पाकिस्तान के टी20 स्क्वाड से छुट्टी की मांग की। भारत से हार के बाद यूसुफ ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘शाहीन, बाबर और शादाब का समय पूरा हुआ। पाकिस्तान के टी20 स्क्वाड को नए परफॉर्मर्स की जरूरत है न कि कमजोर टीमों के खिलाफ खोखली जीत की।’

‘प्रीमियम फास्ट बोलर’ ने 4 ओवर का कोटा तक पूरा नहीं किया!
टी20 विश्व कप में रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में चिर-प्रतिद्वंद्वियों भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप ए का महामुकाबला हुआ। इस एकतरफा मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली। सलमान आगा की अगुआई वाली टीम को बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी से इस मैच में काफी उम्मीदें थीं लेकिन दोनों सुपर फ्लॉप रहे।

आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिनरों के लिए मददगार मानी जाती है। यही वजह है कि टॉस जीतकर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने पहले गेंदबाजी चुनी और भारत के खिलाफ स्पिनरों की फौज उतार दी। आगा ने ही पहला ओवर डाला और विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को शून्य पर आउट भी कर दिया। हालांकि जबरदस्त फॉर्म में चल रहे ईशान किशन ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उनकी 77 रनों की जबरदस्त पारी की बदौलत भारत ने 175 रनों का फाइटिंग टोटल खड़ा किया। पाकिस्तान ने इस मैच में सिर्फ एक तेज गेंदबाजी से गेंदबाजी कराई और उससे भी 4 ओवर का कोटा पूरा नहीं कराया। वह इकलौते तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ही थे। वह बिल्कुल भी असर नहीं छोड़ पाए और 2 ओवर में 31 रन लुटाए।

बाबर आजम का एक और फ्लॉप शो
बाबर आजम की बाद करें तो वह भी बल्लेबाजी में बुरी तरह फेल रहे। पाकिस्तानी अक्सर उनकी किंग कोहली यानी विराट कोहली से तुलना करते रहे हैं लेकिन बाबर बिल्कुल भी छाप नहीं छोड़ पाए। किंग कोहली तो मुश्किल हालात में लक्ष्य का पीछा करते हुए कई बार भारत को असंभव सी दिखने वाली जीत दिलाई है। वह चेज मास्टर कहे जाते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भी टी20 में वह ऐसा कर चुके हैं। बाबर आजम के पास रविवार को कोहली जैसा करिश्मा करने का मौका था लेकिन वह फ्लॉप रहे। बाबर आजम की पारी सिर्फ 7 गेंदों तक चली। वह 5 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर चलते बने।

शादाब गेंद और बल्ले दोनों से नाकाम
शादाब खान गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में सुपर फ्लॉप रहे। उन्होंने 1 ओवर फेंका और उसमें बिना कोई विकेट लिए 17 रन लुटाए। वहीं बल्लेबाजी में वह 15 गेंदों में सिर्फ 14 रन बना पाए। पार्ट टाइम गेंदबाज तिलक वर्मा ने उन्हें चलता किया।

पाकिस्तान पर सुपर-8 की रेस से बाहर होने का खतरा
भारत से करारी हार के बाद पाकिस्तान ग्रुप ए के पॉइंट टेबल में पहले नंबर से सीधे तीसरे नंबर पर खिसक गया है। अब तो उसके पास सुपर-8 की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। अगर पाकिस्तान अपने आखिरी लीग मैच में नामीबिया से हार गया तो इस टी20 वर्ल्ड कप में उसका सफर वहीं पर खत्म हो जाएगा।

TAGGED:Shaheen and ShadabSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद मुंबई लौटे विराट-अनुष्का टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद मुंबई लौटे विराट-अनुष्का
अगली ख़बर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने करनपठार थाने में सौंपा ज्ञापन गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने करनपठार थाने में सौंपा ज्ञापन

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?