शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: झारखंड नगर निकाय चुनाव में वोटिंग की हर 2 घंटे में देनी होगी रिपोर्ट
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - झारखंड नगर निकाय चुनाव में वोटिंग की हर 2 घंटे में देनी होगी रिपोर्ट

झारखंड नगर निकाय चुनाव में वोटिंग की हर 2 घंटे में देनी होगी रिपोर्ट

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 16, 2026 4:57 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
झारखंड नगर निकाय चुनाव में वोटिंग की हर 2 घंटे में देनी होगी रिपोर्ट
साझा करें

रांची.

नगर निकाय चुनाव के तहत 23 फरवरी को होनेवाले मतदान के दिन जिला निर्वाचन पदाधिकारियों (उपायुक्त) को प्रत्येक दो घंटे पर रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग को देनी होगी। प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी इसकी रिपोर्ट अपने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को देंगे, जिसके आधार पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी आयोग को रिपोर्ट भेजेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग को जो रिपोर्ट भेजी जाएगी, उनमें मौसम से लेकर मतदान के बहिष्कार की जानकारी भी सम्मिलित है।

आयोग ने इसे लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश भेजा है। प्रत्येक दो घंटे पर भेजी जानेवाली रिपोर्ट के लिए कुल 11 बिंदु तय किए गए हैं, जिनमें प्रत्येक में जानकारी आयोग को निर्धारित प्रपत्र में दी जानी है।

शिकायत के बाद तुरंत होगी कार्रवाई 
इसके तहत मतदान के दौरान हिंसा, उत्पात, प्राकृतिक आपदा या अन्य कारणों से मतदान में रुकावट की जानकारी स्पष्ट रूप से दी जाएगी। किसी गड़बडी के कारण मतदान दूषित हुआ है तो उसकी भी जानकारी दी जाएगी। मतदान तब दूषित माना जाएगा, जब पीठासीन पदाधिकारी से बैलेट बॉक्स या बैलेट पेपर को गैर कानूनी ढंग से छीन कर ले जाया गया हो या जान बूझकर या अनजाने में उसमें छेड़-छाड़ किया गया हो।
बैलेट बॉक्स या बैलेट पेपर को नष्ट करना या इसके लिए प्रयास करना या गायब कर देना भी मतदान प्रक्रिया को दूषित होना माना जाएगा।
किसी व्यक्ति या समूह द्वारा बैलेट बॉक्स में गैरकानूनी ढंग से या बलपूर्वक वोटिंग किया जाता है या मतदान केंद्र पर कब्जा किया जाता है, तो इसकी भी जानकारी आयोग को त्वरित दी जाएगी।

औसत से अधिक मतदान संदेह के दायरे में 
चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोई गंभीर आरोप लगने या शिकायत किए जाने, विधि-व्यवस्था भंग होने की भी जानकारी रिपोर्ट में दी जाएगी।
मतदान प्रक्रिया के दौरान पोलिंग पार्टी द्वारा की गई वैसी गलतियां या अनियमितताएं, जिनसे निर्वाचन कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हुआ हो तो इसकी भी जानकारी रिपोर्ट में देनी होगी। मतदान का औसत से अधिक अर्थात 90 प्रतिशत से अधिक होना संदेह के घेरे में आएगा। ऐसे बूथों की जानकारी आयोग को दी जाएगी।

TAGGED:BiharVoting
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर 3 करोड़ की हेराफेरी से हड़कंप: महीनों से लापता ब्रांच मैनेजर, ग्रामीणों का जोरदा 3 करोड़ की हेराफेरी से हड़कंप: महीनों से लापता ब्रांच मैनेजर, ग्रामीणों का जोरदा
अगली ख़बर पुलिस ने पकड़ा कुख्यात युवक, अवैध हथियार बरामद; पहले भी गंभीर अपराधों में जा चुक पुलिस ने पकड़ा कुख्यात युवक, अवैध हथियार बरामद; पहले भी गंभीर अपराधों में जा चुक

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?