सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: एडेन मार्करम का धमाका, कप्तान के तौर पर रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक; रोहित शर्मा की लिस्
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - एडेन मार्करम का धमाका, कप्तान के तौर पर रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक; रोहित शर्मा की लिस्

एडेन मार्करम का धमाका, कप्तान के तौर पर रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक; रोहित शर्मा की लिस्

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 15, 2026 5:51 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
एडेन मार्करम का धमाका, कप्तान के तौर पर रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक; रोहित शर्मा की लिस्
साझा करें

नई दिल्ली
एडेन मार्करम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार अंदाज में साउथ अफ्रीका की जीत की नैया पार लगाई। साउथ अफ्रीका के कप्तान मार्करन ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 44 गेंदों में नाबाद 88 रनों की पारी खेली और न्यूजीलैंड को सात विकेट से रौंदा। बतौर ओपनर उतरे मार्करम ने आठ चौके और चार छक्के जड़े। साउथ अफ्रीका ने ग्रुप डी मैच में 176 रनों का लक्ष्य 17 गेंद बाकी रहते हासिल किया।

मार्करम ने टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी जड़ने कारानामा अंजाम दिया है। उन्होंने न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका मैच में महज 19 गेंदों में फिफ्टी कंप्लीट कर ली थी। यह टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे तेज अर्धशतक है। उन्होंने रोहित शर्मा के धाकड़ क्लब में एंट्री मारी है। रोहित ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 19 गेंदों में अर्धशतक जमाया था।

‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 41 गेंदों में 92 रनों की पारी खेली, जिसमें सात चौके और आठ छक्के शामिल हैं। भारत ने 205/5 का स्कोर खड़ा करने के बाद ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से शिकस्त दी थी। रोहित ने पिछले संस्करण में भारत को ट्रॉफी जिताने के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका मौजूदा टू्र्नामेंट में 19 गेंदों में फिफ्टी मार चुके हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज फिफ्टी ठोकने वाले कप्तान
19 गेंद – रोहित शर्मा (बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2024)
19 गेंद – दासुन शनाका (बनाम ओमान, 2026)
19 गेंद – एडेन मार्करम (बनाम न्यूजीलैंड, 2026)
20 गेंद – मोहम्मद अशरफुल (बनाम वेस्टइंडीज, 2007)
21 गेंद – महेला जयवर्धने (बनाम केन्या, 2007)

साउथ अफ्रीका के कप्तान मार्क्रम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ी जीत के बाद कहा कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप में अपनी पूरी क्षमता के साथ खेलने के काफी करीब पहुंच गई है। उन्होंने मैच के बाद कहा, ”हम अपनी पूरी क्षमता के काफी करीब पहुंच गए। मुझे लगता है कि हमने सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया। इस पिच पर माना जा रहा था कि 200 रन से अधिक का स्कोर बनेगा। ऐसे में उन्हें कम स्कोर पर रोकना बहुत अच्छा प्रयास था। पिच वास्तव में बहुत अच्छी थी और खेल आगे बढ़ने के साथ-साथ बेहतर होती गई।”

TAGGED:Aiden MarkramSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पंजाब में 17-18 फरवरी को होगी झमाझम बारिश पंजाब में 17-18 फरवरी को होगी झमाझम बारिश
अगली ख़बर हिसार में 20 फीट ऊंचे शिवलिंग पर हॉट एयर बैलून से पुष्प वर्षा हिसार में 20 फीट ऊंचे शिवलिंग पर हॉट एयर बैलून से पुष्प वर्षा

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?