सोमवार, अप्रैल 20, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: यूएसए ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में किसी एसोसिएट टीम ने नहीं किया था ऐसा
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - यूएसए ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में किसी एसोसिएट टीम ने नहीं किया था ऐसा

यूएसए ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में किसी एसोसिएट टीम ने नहीं किया था ऐसा

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 14, 2026 7:15 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
यूएसए ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में किसी एसोसिएट टीम ने नहीं किया था ऐसा
साझा करें

चेन्नई
एमए चिदंबरम स्टेडियम में नीदरलैंड को 93 रन से रौंदकर यूएसए ने इतिहास रच दिया है। यूएसए टी20 वर्ल्ड कप में रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली एसोसिएट टीम बन गई है। निर्धारित 20 ओवरों में यूएसए ने 6 विकेट खोकर 196 रन बनाए। इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 15.5 ओवरों में महज 103 रन पर सिमट गई।

यूएसए से पहले टी20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट टीमों के लिए सबसे बड़ी जीत का अंतर नेपाल के नाम था, जिसने साल 2024 में हांगकांग के विरुद्ध 80 रन से जीत दर्ज की थी। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड की टीम इटली के खिलाफ 73 रन से जीत हासिल कर चुकी है। साल 2016 में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 59 रन से हराया था। साल 2022 में नामीबियाई टीम श्रीलंका के विरुद्ध 55 रन से जीत दर्ज कर चुकी है।

यह इंटरनेशनल क्रिकेट में नीदरलैंड्स पर यूएसए की पहली जीत है। इससे पहले उसे पिछले 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। इनमें 3 वनडे और इतने ही टी20 मैच शामिल हैं।

शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में यूएसए की सलामी जोड़ी के रूप में कप्तान मोनांक पटेल ने शायन जहांगीर के साथ 2.5 ओवरों में 27 रन की साझेदारी की। जहांगीर 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद मोनांक पटेल ने सैतेजा मुक्कमल्ला के साथ दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 55 रन की साझेदारी की।

मोनांक 22 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सैतेजा ने 51 गेंदों में 4 छक्कों और 5 चौकों के साथ 79 रन की पारी खेली। शुभम रंजने ने 24 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए। विपक्षी खेमे से बास डी लीडे ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए।

इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 15.5 ओवरों में 103 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए बास डी लीडे ने सर्वाधिक 23 रन बनाए, जबकि कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 20 रन टीम के खाते में जोड़े। यूएसए की तरफ से हरमीत सिंह ने 4 विकेट और शैडली वैन शाल्कविक ने 3 विकेट हासिल किए।

 

TAGGED:SportsUSA
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर डेयरी सेक्टर को बढ़ावा: विजय शर्मा व केदार कश्यप ने पशुपालकों के साथ देखा आधुनिक डेयरी सेक्टर को बढ़ावा: विजय शर्मा व केदार कश्यप ने पशुपालकों के साथ देखा आधुनिक
अगली ख़बर दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया बल्लेबाजी का न्योता दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया बल्लेबाजी का न्योता

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?