बुधवार, मई 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: T20 वर्ल्ड कप में पहला एलिमिनेशन: ओमान को आयरलैंड ने हराया
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - T20 वर्ल्ड कप में पहला एलिमिनेशन: ओमान को आयरलैंड ने हराया

T20 वर्ल्ड कप में पहला एलिमिनेशन: ओमान को आयरलैंड ने हराया

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 14, 2026 3:02 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
T20 वर्ल्ड कप में पहला एलिमिनेशन: ओमान को आयरलैंड ने हराया
साझा करें

 कोलंबो
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर-22 में शनिवार (14 फरवरी) को आयरलैंड का सामना ओमान से हुआ. दोनों टीमों के बीच ग्रुप-बी का यह मुकाबला कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया. मुकाबले में आयरलैंड ने ओमान को 96 रनों से पराजित किया. आयरलैंड ने ओमान को जीत के लिए 236 रनों का टारगेट दिया था. इसका पीछा करते हुए ओमानी टीम 18 ओवर में 139 रनों पर सिमट गई. इसके साथ ही ओमान मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप-स्टेज में ही बाहर होने वाली पहली टीम बन गई.

आयरलैंड को अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका ने 20 रनों से हरा दिया था. फिर उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों 67 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी थी. उधर ओमानी टीम को अपने पहले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. इसके बाद ओमान को श्रीलंका ने 105 रनों से करारी हार दी थी.

रनचेज में ओमान के लिए आमिर कलीम और हम्माद मिर्जा ही संघर्ष कर पाए. आमिर ने 5 चौके और दो छक्के की मदद से 29 बॉल पर 50 रन बनाए. वहीं हम्माद ने 6 चौके और एक सिक्स की मदद से 37 गेंदों पर 46 रनों का योगदान दिया. आयरलैंड की तरफ से जोश लिटिल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. बैरी मैकार्थी और मैथ्यू हम्फ्रीज को भी दो-दो सफलताएं हासिल हुईं.

ऐसी रही आयरलैंड की इनिंग्स
मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए आयरलैंड ने 5 विकेट पर 235 रन बनाए. मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में ये किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर रहा. साथ ही टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का ये दूसरा बेस्ट स्कोर भी है. आयरलैंड के लिए कप्तान लोर्कन टकर ने 51 गेदों का सामना करते हुए नाबाद 94 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और चार छक्के शामिल रहे.

वहीं गैरेथ डेलानी ने 4 छक्के और तीन चौके की मदद से 30 बॉल पर 56 रनों का योगदान दिया. जॉर्ज डॉरेल ने तो सिर्फ 9 गेंदों पर नाबाद 35 रन बना डाले, जिसमें 5 छक्के शामिल रहे. ओमान की तरफ से शकील अहमद ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया. आमिर कलीम और शाह फैसल ने एक-एक सफलता हासिल की.

मुकाबले में ओमान की प्लेइंग इलेवन: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, आशीष ओडेदरा, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफयान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल और शकील अहमद.

मुकाबले में आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (कप्तान/विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज और जोश लिटिल

आयरलैंड के नियमित कप्तान पॉल स्टर्लिंग घुटने में चोट लगने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए. ऐसे में उप-कप्तान लोर्कन टकर बाकी मैचों में टीम की कप्तानी कर रहे हैं.  आयरलैंड और ओमान बीच अब तक 6 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान आयरिश टीम ने चार मैचों में जीत हासिल की. जबकि ओमान दो मुकाबलों में विजयी रहा. अक्तूबर 2019 के बाद से आयरलैंड की टीम ओमान के खिलाफ अजेय रही है.

टी20 वर्ल्ड कप में ओमान का फुल स्क्वॉड: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, मोहम्मद नदीम, वसीम अली, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), जितेन रामानंदी, नदीम खान, सुफयान महमूद, शाह फैसल, जय ओडेदरा, शकील अहमद, करण सोनावाले, आशीष ओडेदरा और शफीक जान.

टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड का फुल स्क्वॉड: रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (कप्तान/विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, टिम टेक्टर, जोश लिटिल, बेंजामिन व्हाइट, क्रेग यंग और सैम टॉपिंग.

TAGGED:featuredSportsT20 WC
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर भोपाल-इंदौर सहित MP के कई शहरों में दिन में बढ़ेगी गर्मी, पचमढ़ी-खजुराहो रात में भोपाल-इंदौर सहित MP के कई शहरों में दिन में बढ़ेगी गर्मी, पचमढ़ी-खजुराहो रात में
अगली ख़बर पीड़ितों की सहायता में लापरवाही या शिथिलता अक्षम्य : सीएम योगी पीड़ितों की सहायता में लापरवाही या शिथिलता अक्षम्य : सीएम योगी

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?