बुधवार, अप्रैल 22, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: अंबाला में भ्रूण लिंग जांच गिरोह चला रहे अस्पताल के दो स्टाफ गिरफ्तार
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - अंबाला में भ्रूण लिंग जांच गिरोह चला रहे अस्पताल के दो स्टाफ गिरफ्तार

अंबाला में भ्रूण लिंग जांच गिरोह चला रहे अस्पताल के दो स्टाफ गिरफ्तार

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 13, 2026 1:32 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
अंबाला में भ्रूण लिंग जांच गिरोह चला रहे अस्पताल के दो स्टाफ गिरफ्तार
साझा करें

अंबाला.

कुरुक्षेत्र और अंबाला स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपी मोहित और रोहित गिरफ्तार हुए हैं, जबकि खुराना अस्पताल की स्टाफ नर्स नैना फरार है। पकड़ा गया मोहित छावनी के गार्जियन अस्पताल में कर्मी है। इस तरह दो निजी अस्पतालों का स्टाफ मिलकर भ्रूण लिंग जांच करवा रहा था।

समाचार लिखे जाने तक स्वास्थ्य विभाग की टीम कार्रवाई में जुटी थी। शहर थाने में केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी।
पकड़े गए आरोपी मोहित से 39 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं, जोकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गर्भवती महिला को आरोपितों को देने के लिए दिए थे। आरोपित रोहित नैना और मोहित के कहने पर शहर के मदान अल्ट्रासाउंड केंद्र में महिला के गर्भ में पल रहे भ्रूण के लिंग की जांच करवाने गया था।

कुरुक्षेत्र टीम को मिली थी सूचना
जानकारी के अनुसार, कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि अंबाला में भ्रूण लिंग जांच हो रही है। सूचना पर कुरुक्षेत्र सीएमओ के आदेशों पर पीएनडीटी टीम एक गर्भवती महिला को भ्रूण लिंग जांच करवाने के लिए तैयार किया। महिला ने नैना से संपर्क साधा। नैना और मोहित ने 75 हजार रुपये में सौदा तय किया। कुरुक्षेत्र टीम से नोडल अधिकारी डॉ. गौरव व राजीव और मनोज अपनी गाड़ी में कुरुक्षेत्र से वीरवार सुबह 10 बजे अंबाला के लिए रवाना हुए। अंबाला पहुंचने पर कुरुक्षेत्र टीम ने अंबाला स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना दी। अंबाला से पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. मुकेश कंडारा और डाक्टर ऋषिपाल ने टीम का साथ दिया और संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया।

गीता गोपाल चौक पर मिले आरोपी
डिकाय महिला को अंबाला छावनी के गीता गोपाल चौक पर बुलाया गया। यहां से आरोपित उसे अंबाला शहर के जगाधरी गेट पर ले गए। जहां रोहित की ड्यूटी लगाई गई गर्भ में पल रहे भ्रूण की लिंग जांच के लिए अल्ट्रासाउंड करवाने की। रोहित महिला को मदान अल्ट्रासाउंड केंद्र पर ले गया। वहां महिला का अल्ट्रासाउंड करवाया गया। यहां से निकलते हुए टीम ने रोहित को पकड़ लिया। इसके बाद मोहित को रोहित के जरिए पकड़ लिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मदान अल्ट्रासाउंड केंद्र की जांच की तो महिला का अल्ट्रासाउंड नियमानुसार होना पाया गया। सभी दस्तावेज भी संलग्न किए गए थे। इसीलिए अल्ट्रासाउंड केंद्र पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

पुलिस में केस दर्ज करवाया है –
कुरुक्षेत्र और अंबाला स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपितों को पीएनडीटी एक्ट के तहत गिरफ्तार करवाया गया है। आरोपी मोहित गार्जियन अस्पताल में काम करता है जबकि फरार नैना खुराना नर्सिंग होम में स्टाफ नर्स है। आरोपित रोहित की ड्यूटी अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए आरोपितों ने लगाई थी। मोहित से 39 हजार रुपये कैश बरामद किए गए हैं। शहर थाना पुलिस में केस दर्ज करवा दिया गया है।
– डॉ. मुकेश कंडारा, पीएनडीटी नोडल अधिकारी, अंबाला

TAGGED:Fetal SexHaryana
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर राज्यपाल ने नशे के खिलाफ पैदल मार्च कर AAP नेताओं पर साधा निशाना राज्यपाल ने नशे के खिलाफ पैदल मार्च कर AAP नेताओं पर साधा निशाना
अगली ख़बर जबलपुर में सरेराह भिड़ंत: वर्दीधारी पुलिसकर्मी से हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडि जबलपुर में सरेराह भिड़ंत: वर्दीधारी पुलिसकर्मी से हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडि

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?