रविवार, मई 3, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: रहस्यमयी मसान होली: आखिर क्या है वो परंपरा जिसमें महिलाओं की मनाही है?
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - धर्म - रहस्यमयी मसान होली: आखिर क्या है वो परंपरा जिसमें महिलाओं की मनाही है?

रहस्यमयी मसान होली: आखिर क्या है वो परंपरा जिसमें महिलाओं की मनाही है?

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 13, 2026 10:43 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
रहस्यमयी मसान होली: आखिर क्या है वो परंपरा जिसमें महिलाओं की मनाही है?
साझा करें

भारत में होली के सैकड़ों रंग देखने को मिलते हैं, लेकिन मोक्ष की नगरी काशी (वाराणसी) में एक ऐसी होली खेली जाती है जिसे देख दुनिया दंग रह जाती है. इसे कहते हैं मसाने की होली. जहां पूरी दुनिया रंगों और गुलाल से सराबोर होती है, वहीं काशी के मणिकर्णिका घाट पर धधकती चिताओ के बीच राख (भस्म) से होली खेली जाती है. इस साल मसान होली 28 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी. आइए जानते हैं इस अद्भुत परंपरा के पीछे की कहानी और वह कारण जिसकी वजह से महिलाओं को इस आयोजन से दूर रखा जाता है.

क्या है मसान होली?

मसान होली को भस्म होली या भभूत होली के नाम से भी जाना जाता है. मसान शब्द का अर्थ है श्मशान. काशी की मान्यता है कि भगवान शिव (महादेव) अपने भक्तों के साथ श्मशान में होली खेलते हैं. यहां न तो पिचकारी होती है और न ही रंग-गुलाल यहां बस होती है चिता की राख और महादेव के जयकारे. इस दिन भक्त भूत-पिशाच का रूप धरकर श्मशान घाट पर जुटते हैं और जलती चिताओं के बीच भस्म उड़ाकर उत्सव मनाते हैं.

क्यों महिलाओं को रखा जाता है इस परंपरा से दूर?

मसान होली को लेकर कुछ कड़े धार्मिक और आध्यात्मिक नियम हैं, जिसके चलते महिलाओं का वहां जाना वर्जित माना जाता है.

नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्मशान घाट पर कई तरह की सूक्ष्म शक्तियां और नकारात्मक ऊर्जाएं सक्रिय होती हैं. इसलिए सुरक्षा के लिहाज से महिलाओं और बच्चों को इन ऊर्जाओं से बचाने के लिए वहां जाने से रोका जाता है.

वैराग्य का प्रतीक

श्मशान को वैराग्य और मृत्यु का प्रतीक माना जाता है. अखाड़ों और विद्वानों के अनुसार, यह स्थान गृहस्थ जीवन और कोमल मन वाले बच्चों के लिए सही नहीं माना गया है.

शारीरिक और मानसिक संवेदनशीलता

प्राचीन परंपराओं के अनुसार, महिलाओं को भावनात्मक रूप से अधिक संवेदनशील माना जाता है. श्मशान की भयानक शांति और वहां का नजारा उनके मन पर गहरा प्रभाव डाल सकता है, इसलिए उन्हें इस उत्सव से दूर रहने की सलाह दी जाती है.

कैसे हुई मसान होली की शुरुआत?

पौराणिक कथाओं के अनुसार, मसान होली की शुरुआत खुद भगवान शिव ने की थी. कहा जाता है कि रंगभरी एकादशी के दिन महादेव माता पार्वती का विदाई कराकर काशी लाए थे. तब उन्होंने अपने गणों, देवताओं और भक्तों के साथ गुलाल से होली खेली थी. लेकिन महादेव के सबसे प्रिय भक्त, भूत, प्रेत, पिशाच और अघोरी उस उत्सव में शामिल नहीं हो पाए थे. इसलिए, अगले दिन महादेव ने श्मशान घाट पर जाकर अपने इन भक्तों के साथ चिता की भस्म से होली खेली. तभी से यह परंपरा मसाने की होली के रूप में प्रसिद्ध हो गई.

विश्व प्रसिद्ध है काशी का यह रूप

काशी की यह होली देखने के लिए आज केवल देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी भारी संख्या में पर्यटक आते हैं. यह उत्सव जीवन और मृत्यु के बीच के उस अटूट संबंध को दर्शाता है, जिसे काशी की संस्कृति में महाशमशान का आनंद कहा जाता है.

TAGGED:Masan Holi
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर साइबर ठगी के शिकार ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, RBI देगा 25 हजार रुपये तक मुआवजा साइबर ठगी के शिकार ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, RBI देगा 25 हजार रुपये तक मुआवजा
अगली ख़बर AI की दुनिया में अगला धमाका: OpenAI लॉन्च करेगा अपना स्पेशल डिवाइस AI की दुनिया में अगला धमाका: OpenAI लॉन्च करेगा अपना स्पेशल डिवाइस

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?