बुधवार, मई 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: ट्यूशन गए 10वीं के छात्र की बेरहमी से हत्या
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - ट्यूशन गए 10वीं के छात्र की बेरहमी से हत्या

ट्यूशन गए 10वीं के छात्र की बेरहमी से हत्या

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 12, 2026 7:22 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
ट्यूशन गए 10वीं के छात्र की बेरहमी से हत्या
साझा करें

कैथल.

कैथल जिले के गुहला-चीका खंड के गांव खरकां में हृदयविदारक घटना में 10वीं कक्षा के छात्र नवराजदीप की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी विनीत गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार नवराजदीप ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था। रास्ते में रामथली नहर के पास उसकी कुछ छात्रों से कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देखते ही देखते मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के युवकों ने अचानक चाकू निकाल लिए और नवराजदीप व उसके साथी विनीत पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में नवराजदीप को 8 से 10 चाकू के वार किए गए। गंभीर चोटों के कारण वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। वहीं विनीत को भी कई चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।

पुरानी रंजिश की जताई जा रही आशंका 
जांच अधिकारी नायब सिंह ने बताया कि मृतक की आरोपियों से पहले भी कहासुनी हो चुकी थी, जिससे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने 5 नामजद और 12 अन्य के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। परिजनों और ग्रामीणों ने दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है। इस दर्दनाक वारदात ने फिर युवाओं में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्ति और छोटी-छोटी बातों पर हिंसा की घटनाओं पर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED:HaryanaStudent Murder
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर 6 महीने में पोलियो, लेकिन हौसले बुलंद: वरुण सिंह भाटी ने पैरालंपिक में रचा इतिहा 6 महीने में पोलियो, लेकिन हौसले बुलंद: वरुण सिंह भाटी ने पैरालंपिक में रचा इतिहा
अगली ख़बर खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता की ओर छत्तीसगढ़ : राज्य में 10,796 हेक्टेयर क्षेत्रों खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता की ओर छत्तीसगढ़ : राज्य में 10,796 हेक्टेयर क्षेत्रों

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?