सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: कारोबारियों के ठिकानों पर अंधाधुंध फायरिंग, पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सघन तलाश
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - कारोबारियों के ठिकानों पर अंधाधुंध फायरिंग, पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सघन तलाश

कारोबारियों के ठिकानों पर अंधाधुंध फायरिंग, पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सघन तलाश

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 12, 2026 5:37 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
कारोबारियों के ठिकानों पर अंधाधुंध फायरिंग, पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सघन तलाश
साझा करें

रामगढ़

रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने दो कारोबारियों के घरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर सनसनी फैला दी। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन पूरे इलाके में डर का माहौल है।

घटना सरिया टोला की है, जहां बदमाशों ने कोयला व्यवसायी गजानंद प्रसाद के घर के पास 8 से 9 राउंड गोलियां चलाईं। इसके बाद उन्होंने सेल संचालक नीतीश कुमार के घर पर भी करीब 9 राउंड फायरिंग की। लगातार गोलियों की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के मारे अपने घरों में छिप गए।स्थानीय लोगों के अनुसार, बाइक सवार अपराधी सियाल सौंदा बस्ती की ओर से आए थे। दोनों घरों के पास फायरिंग करने के बाद वे भाग निकले। भागते समय बदमाशों ने सौंदा बस्ती के मुख्य चौक और एक दुकान के पास भी गोलियां चलाईं। सूचना मिलते ही एसडीपीओ गौरव गोस्वामी, पतरातू थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार और सशस्त्र बल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से कई खाली खोखे बरामद किए हैं। पूरे इलाके में घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

पुलिस इस घटना को सुनियोजित हमला मानकर जांच कर रही है। इलाके में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। क्षेत्र में राहुल दुबे और अमन साहू गिरोह के सक्रिय होने की चर्चा है। पुलिस रंगदारी के एंगल से भी जांच कर रही है, क्योंकि कोयला कारोबार से जुड़े मामलों में पहले भी धमकी और वसूली की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। फिलहाल पुलिस ने जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। घटना के बाद से कारोबारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

 

TAGGED:Bihargunfire
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर हरियाणा के सरकारी स्कूलों में चार लाख फर्जी दाखिलों के नहीं मिले सुबूत: CBI हरियाणा के सरकारी स्कूलों में चार लाख फर्जी दाखिलों के नहीं मिले सुबूत: CBI
अगली ख़बर साजिश पर CJI सूर्यकांत की कड़ी चेतावनी, जयराम को लगाई फटकार साजिश पर CJI सूर्यकांत की कड़ी चेतावनी, जयराम को लगाई फटकार

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?