रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: मिठाई की आड़ में शराब का काला कारोबार: नरसिंहपुर पुलिस ने गुप्त बंकर से पकड़ी 50
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - भोपाल - मिठाई की आड़ में शराब का काला कारोबार: नरसिंहपुर पुलिस ने गुप्त बंकर से पकड़ी 50

मिठाई की आड़ में शराब का काला कारोबार: नरसिंहपुर पुलिस ने गुप्त बंकर से पकड़ी 50

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 11, 2026 7:17 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
मिठाई की आड़ में शराब का काला कारोबार: नरसिंहपुर पुलिस ने गुप्त बंकर से पकड़ी 50
साझा करें

 नरसिंहपुर

 नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब जब्त की है। कार्रवाई में पुलिस ने दो अंतर्राज्जीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले भर में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 10 फरवरी की रात्रि में विश्वस्त मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि महाराष्ट्र पासिंग एक आयशर ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी नरसिंहपुर मनोज गुप्ता के नेतृत्व में दो पुलिस टीमों का गठन किया गया। एक टीम को नरसिंहपुर से लखनादौन मार्ग पर तथा दूसरी टीम को राजमार्ग चौराहे की ओर तैनात कर सघन वाहन चेकिंग प्रारंभ की गई।

बरमान के पास घेराबंदी कर पकड़ा ट्रक

चेकिंग के दौरान थाना करेली पुलिस को राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक आयशर ट्रक नरसिंहपुर की ओर से आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर चालक ट्रक को तेज गति से भगाने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर बैहर तिराहा, बरमान के पास ट्रक को घेराबंदी कर रोक लिया।

वाहन की तलाशी में ट्रक में बड़ी संख्या में मिठाई पैक करने के खाली डिब्बे भरे मिले। चालक की घबराहट को देखते हुए पुलिस को संदेह हुआ। बारीकी से जांच करने पर जब डिब्बों में नुकीली रॉड डाली गई तो नीचे किसी भारी वस्तु की आवाज आई। डिब्बे हटाने पर लगभग तीन फीट नीचे बनाए गए गुप्त बंकर में 286 पेटी अंग्रेजी शराब (इम्पीरियल ब्लू) छिपाकर रखी मिली।

हरियाणा व दिल्ली के निवासी हैं आरोपी

आरोपियों से पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिला और वे शराब नरसिंहपुर से सिलीगुड़ी ले जाने की बात कह रहे थे, किंतु कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने अवैध शराब एवं आयशर ट्रक क्रमांक एमएच 04 के एफ 3613 जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में सतीश नंदड निवासी उदेशीपुर, थाना गनोर, जिला सोनीपत हरियाणा एवं मनोज यादव निवासी जफरपुर साउथ वेस्ट दिल्ली शामिल हैं। प्रकरण में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर गहन जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक करेली रत्नाकर हिग्वे, सउनि संतराम मरकाम, प्रधान आरक्षक कुलदीप सोमकुवर, आरक्षक राजेश बागरी, विपिन पटेल, सैनिक रियाज खान एवं रमेश सिसोदिया की विशेष भूमिका रही।

 

TAGGED:Madhya PradeshNarsinghpur police
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर चलती ट्रेन में अनोखा प्रसव: साउथ बिहार एक्सप्रेस की बर्थ पर महिला ने दिया बच्ची चलती ट्रेन में अनोखा प्रसव: साउथ बिहार एक्सप्रेस की बर्थ पर महिला ने दिया बच्ची
अगली ख़बर सड़क पर चलते ही बजेगा संगीत! भारत के इस शहर में शुरू हुआ ‘मेलोडी रोड’ प्रयोग सड़क पर चलते ही बजेगा संगीत! भारत के इस शहर में शुरू हुआ ‘मेलोडी रोड’ प्रयोग

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?