बुधवार, मई 6, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: पटना–उत्तर बिहार कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, अप्रैल तक बनकर तैयार होगा कच्ची द
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - पटना–उत्तर बिहार कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, अप्रैल तक बनकर तैयार होगा कच्ची द

पटना–उत्तर बिहार कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, अप्रैल तक बनकर तैयार होगा कच्ची द

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 8, 2026 9:12 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
पटना–उत्तर बिहार कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, अप्रैल तक बनकर तैयार होगा कच्ची द
साझा करें

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को अधिकारियों को कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने दावा किया कि इसका निर्माण अप्रैल 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद पटना से उत्तर बिहार आना-जाना और भी आसान हो जाएगा। साथ ही बिदुपुर और आसपास के लोगों को भी पटना आने-जाने में आसानी होगी। बता दें कि इस प्रोजेक्ट के तहत कच्ची दरगाह से राघोपुर तक 6 लेन पुल पिछले साल ही चालू कर दिया गया था।

सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने सीएम को बताया कि इस परियोजना को तेजी से पूरा किया जा रहा है। बचे हुए कार्य को अप्रैल माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद यह पुल पूरी तरह जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

दियारा के लोगों को पटना आने-जाने में होगी आसानी

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को पहुंच पथ का भी निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। ताकि आवागमन निर्बाध और सुचारू रूप से हो सके। उन्होंने कहा कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के पूर्ण होने से इस क्षेत्र के लोगों को राजधानी पटना से निर्बाध सड़क संपर्कता मिलेगी। इस क्षेत्र में कृषि, उद्योग सहित अन्य व्यवसायों का और तेजी से विकास होगा। आकस्मिक चिकित्सा की स्थिति में इलाज के लिये पटना पहुंचने में मरीजों को भी काफी सुविधा होगी।

नीतीश ने कहा कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के प्रथम चरण के लोकार्पण के बाद पटना से राघोपुर तक की कनेक्टिविटी बहाल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि वह इस परियोजना के निर्माण कार्य का नियमित निरीक्षण करते रहे हैं और इसे जल्द पूरा करने के लिये अधिकारियों को निर्देशित करते रहे हैं।

पटना शहर से बाहर ही उत्तर बिहार की ओर निकल जाएंगी गाड़ियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से महात्मा गांधी सेतु पर भी यातायात का भार कम होगा तथा उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार की सम्पर्कता के लिये लोगों को एक और वैकल्पिक मार्ग मिलेगा, जिससे आवागमन और सुगम होगा। इस पुल के निर्माण से पटना शहर के बाहर से ही लोग उत्तर बिहार के विभिन्न जगहों पर आसानी के साथ आवागमन कर सकेंगे।

पटना से मिथिला की कनेक्टिविटी भी सुधरेगी

उन्होंने कहा कि आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे से कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना जुड़ेगा, जिससे समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी की तरफ जानेवाले लोगों को काफी सहूलियत होगी और समय की बचत होगी। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में गुणवत्तापूर्ण सड़कों एवं पुलों का लगातार निर्माण कर आवागमन को सुगम बना रही है।

पटना से राघोपुर तक रोड है चालू

बता दें कि नीतीश कुमार ने 23 जून 2025 को कच्ची दरगाह (पटना) से राघोपुर दियारा (वैशाली) तक नवनिर्मित रोड का उद्घाटन किया गया था। पटना जिला अन्तर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-30 पर अवस्थित कच्ची दरगाह एवं वैशाली जिला अन्तर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ सख्या-103 पर अवस्थित बिदुपुर के बीच गंगा नदी पर कुल 19.76 कि.मी. लम्बाई के 6 लेन ग्रीन फिल्ड पुल परियोजना का निर्माण किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत 9.76 किमी लंबा पुल तथा 10 किमी लंबे अप्रोच रोड (पहुंच पथों) का निर्माण कार्य होना है।

पहले चरण में पटना के कच्ची दरगाह से वैशाली के राघोपुर दियारा (कुल लम्बाई 4.57 कि.मी.) का उद्घाटन हो चुका है। दूसरे चरण में हाजीपुर-महनार पथ (एन.एच.-122बी) से चकसिकन्दर (एन.एच-322) तक तथा तृतीय चरण में राघोपुर दियारा से हाजीपुर-महनार पथ (एच.एच.-122बी) का निर्माण किया जा रहा है।

TAGGED:6-lane bridgeBidupurBiharKacchi Dargah
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मनुष्य से मनुष्य का प्रेम, सनातन संस्कृति की है विशेषता मनुष्य से मनुष्य का प्रेम, सनातन संस्कृति की है विशेषता
अगली ख़बर मायावती का सख्त फैसला: बसपा संगठन में बड़े पदों पर चली कैंची मायावती का सख्त फैसला: बसपा संगठन में बड़े पदों पर चली कैंची

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?