शुक्रवार, अप्रैल 24, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: AAP नेता लक्की ओबेरॉय की बदमाशों ने गोली मारकर की दिनदहाड़े हत्या
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - AAP नेता लक्की ओबेरॉय की बदमाशों ने गोली मारकर की दिनदहाड़े हत्या

AAP नेता लक्की ओबेरॉय की बदमाशों ने गोली मारकर की दिनदहाड़े हत्या

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 6, 2026 3:22 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
AAP नेता लक्की ओबेरॉय की बदमाशों ने गोली मारकर की दिनदहाड़े हत्या
साझा करें

जालंधर.

जालंधर के मॉडल टाउन में शुक्रवार को दिनदहाड़े आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबेरॉय की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार लकी ओबेरॉय किसी निजी कार्य से मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब के पास गए हुए थे। वह अपनी थार गाड़ी में बैठे थे, तभी अचानक कुछ हमलावर वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने बेहद नजदीक से करीब 13 गोलियां चलाईं, जो लक्की ओबेरॉय को लगीं। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तुरंत श्री राम स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही शहर के कई राजनीतिक नेता और समर्थक अस्पताल व मौके पर पहुंच गए। एडीसीपी जयंत पुरी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इलाके में दहशत का माहौल है।

सुखबीर बादल ने पंजाब सरकार पर कसा तंज
सुखबीर बादल ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। सुखबीर बादल ने ट्वीट कर कहा कि, ”राज्य में अपराध बेलगाम हो चुके हैं और हालात इतने खराब हैं कि सत्तारूढ़ पार्टी के अपने नेता भी सुरक्षित नहीं हैं।  आम आदमी पार्टी के नेता अपनी ही सरकार में सुरक्षित नहीं है। आज ही जालंधर के माडल टाऊन में गुरुद्वारा साहिब के बाहर आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबराए की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कानून-व्यवस्था की नाकामी का बड़ा सबूत है। यह घटना साफ दर्शाती है कि अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं रह गया है।

सुखबीर बादल ने आगे कहा कि 2026 में ही अब तक करीब 25 हत्याएं हो चुकी हैं, जबकि महीने के पहले सप्ताह में ही 9 हत्याओं के मामले सामने आए थे। ये वारदातें किसी एक जगह तक सीमित नहीं हैं- ये हर जगह हो रही हैं, चाहे वह कोर्ट कॉम्प्लेक्स हो, व्यस्त बाज़ार हो, शादी का वेन्यू हो या गुरुद्वारा साहिब के बाहर ही क्यों न हो। सरकार और पुलिस की ओर से बार-बार गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान चलाने के दावों पर भी सवाल उठाए गए हैं। विपक्ष का कहना है कि जमीनी हकीकत में हालात इसके उलट नजर आ रहे हैं और अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान मौजूदा हालात शासन नहीं बल्कि अराजकता को दर्शाते हैं। आप एक और दिन भी कुर्सी पर रहने के लायक नहीं हैं। 

TAGGED:Lucky OberoiPunjab
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन में गिरेगा तापमान छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन में गिरेगा तापमान
अगली ख़बर हरियाणा-एनसीआर में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हरियाणा-एनसीआर में तापमान में लगातार बढ़ोतरी

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?