शनिवार, अप्रैल 11, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: हड़प्पा सभ्यता का गौरव राखीगढ़ी अब चमकेगा, सरकार ने बनाया टॉप पुरातात्विक टूरिज्
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - हड़प्पा सभ्यता का गौरव राखीगढ़ी अब चमकेगा, सरकार ने बनाया टॉप पुरातात्विक टूरिज्

हड़प्पा सभ्यता का गौरव राखीगढ़ी अब चमकेगा, सरकार ने बनाया टॉप पुरातात्विक टूरिज्

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 2, 2026 7:15 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
हड़प्पा सभ्यता का गौरव राखीगढ़ी अब चमकेगा, सरकार ने बनाया टॉप पुरातात्विक टूरिज्
साझा करें

हरियाणा
हरियाणा के हिसार जिले में स्थित प्राचीन सभ्यता को समेटे राखीगढ़ी को वैश्विक पर्यटन केंद्र बनाया जाएगा। देश के 15 पुरातात्विक केंद्रों के लिए केंद्रीय बजट में विशेष प्रावधान किया गया है। इसमें हिसार जिले का राखीगढ़ी भी शामिल है। पिछले बजट में राखीगढ़ी को वैश्विक धरोहर केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था। हिसार जिले में स्थित राखीगढ़ी विश्व की पुरानी सभ्यताओं में से एक है। यहां पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से की गई खुदाई में मोहनजोदड़ो के बाद सबसे बड़ा सिंधु घाटी स्थल राखीगढ़ी से मिले निष्कर्षों को लेकर पुरातत्वविद् और इतिहासकार उत्साहित हैं।

वरिष्ठ पुरातत्वविद इसे कोई साधारण हड़प्पा स्थल नहीं मानते और कहते हैं कि यह भारत के सभी पुरातात्विक स्थलों में सबसे महत्वपूर्ण है। इस स्थल का क्षेत्रफल और आयाम पुरातत्वविदों ब्रिजेट ऑलचिन और जे.एम. केनियर द्वारा किए गए आकलन से कहीं अधिक विस्तृत है। यह 224 हैक्टेयर में फैला है, जो देश का सबसे बड़ा स्थल है। आकार, आयाम, रणनीतिक स्थिति और बस्ती के अनूठे महत्व के मामले में राखीगढ़ी हर स्तर पर हड़प्पा और मोहनजोदड़ो के बराबर है। राखीगढ़ी में सिंधु घाटी सभ्यता के प्रारंभिक, परिपक्व और उत्तरकालीन 3 चरण पाए गए हैं।

राखीगढ़ी में खोजी जा चुकी 6 हजार वर्ष पुरानी हड़प्पाकालीन सभ्यता
राखीगढ़ी में करीब 6 हजार वर्ष पुरानी हड़प्पाकालीन सभ्यता खोजी जा चुकी है और खुदाई के दौरान यहां पर 5 दर्जन से अधिक कंकाल मिल चुके हैं। महिलाओं के गहने, पुरानी लिपि एवं पानी का खास निकासी सिस्टम भी मिला है। राखीगढ़ी 2 शब्दों का योग है, राखी एवं गढ़ी। राखी दृषदृवती का अन्य नाम है। अतः इस नदी के किनारे बसे हुए शहर के गढ़ को राखीगढ़ी कहा गया। धौलावीरा, कच्छ, गुजरात के बाद राखीगढ़ी हड़प्पा सभ्यता के समय का एक विशाल स्थल है। यह दिल्ली के पश्चिम-उत्तर में 130 किलोमीटर की दूरी पर विलुप्त सरस्वती-दृषद्वती नदी के पास नारनौंद तहसील में स्थित है। कुल 5 विशाल थेह थे और हाल ही में हुई खुदाई के दौरान हड़प्पा सभ्यता के योजनाबद्ध तरीके से निर्मित नगर व्यवस्था, रिहायशी घर जिसमें कमरे, रसोई, स्नानघर, सडकें, अनाज रखने के बर्तन, पानी निकासी की व्यवस्था, नगर की नाकाबंदी इत्यादि के अवशेष मिले हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राखीगढ़ी का पुरातात्विक महत्व देखते हुए इसे वर्ल्ड हैरिटेज में शामिल कर लिया गया है।

TAGGED:archaeological sitesHaryana
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर जनता से सीधा संवाद: हर मंगलवार समस्याएँ सुनने वाले देश के इकलौते विधायक जनता से सीधा संवाद: हर मंगलवार समस्याएँ सुनने वाले देश के इकलौते विधायक
अगली ख़बर आर्थिक विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा केन्द्रीय बजट:  डॉ. मोहन यादव आर्थिक विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा केन्द्रीय बजट: डॉ. मोहन यादव

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?