रविवार, अप्रैल 19, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: राहुल गांधी पर प्रमोद चंद्रवंशी का तंज, बोले—‘उनकी मौजूदगी से कांग्रेस को नुकसान
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - राहुल गांधी पर प्रमोद चंद्रवंशी का तंज, बोले—‘उनकी मौजूदगी से कांग्रेस को नुकसान

राहुल गांधी पर प्रमोद चंद्रवंशी का तंज, बोले—‘उनकी मौजूदगी से कांग्रेस को नुकसान

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 2, 2026 5:47 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
राहुल गांधी पर प्रमोद चंद्रवंशी का तंज, बोले—‘उनकी मौजूदगी से कांग्रेस को नुकसान
साझा करें

पूर्णिया

बिहार सरकार के सहकारिता तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने पूर्णिया के प्रेस क्लब भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय बजट 2026 को ऐतिहासिक और बिहार हितैषी करार दिया। उन्होंने बजट के विकासवादी पहलुओं पर चर्चा करने के साथ-साथ विपक्षी दल कांग्रेस और राहुल गांधी पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने इस बजट को देश और विशेष रूप से बिहार के हितों के अनुकूल बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया।

 उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने समाज के हर वर्ग चाहे वे किसान हों, मजदूर हों, युवा हों या महिलाएं सभी के उत्थान के लिए बजट में प्रावधान किए हैं। शिक्षा, चिकित्सा और कृषि को इस बजट का मुख्य स्तंभ बनाया गया है।

मंत्री ने कहा कि पटना और बनारस में जहाज मेंटेनेंस सेंटर खोलने का निर्णय बिहार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे न केवल तकनीकी क्षेत्र में राज्य की पहचान बनेगी, बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
 
पर्यावरण मंत्री के रूप में उन्होंने सौर ऊर्जा के प्रावधानों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शहरों में मकानों पर सौर ऊर्जा प्लांट लगाने की योजना से बिहार में बिजली पर निर्भरता कम होगी और पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा। बिहार सौर ऊर्जा के मामले में शून्य उत्सर्जन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।
 
बजट में टेक्सटाइल निर्माण को लेकर की गई घोषणाओं पर उन्होंने कहा कि अब एक ही स्थान पर सूत की कटाई से लेकर कपड़ा तैयार होने तक की प्रक्रिया होगी। इससे उत्पादन लागत कम होगी और भारतीय उत्पाद वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धी बनेंगे। जैविक खेती के क्षेत्र में अगले 5 वर्षों में 10 करोड़ लोगों को लाभान्वित करने और मवेशी विकास की योजनाओं से बिहार के ग्रामीण जनजीवन और किसानों की आय में क्रांतिकारी सुधार आएगा।
 
पूर्णिया और कोसी के बीच मखाना बोर्ड के निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि हम किसी झमेले में नहीं पड़ते हैं। मखाना बोर्ड का गठन होगा उससे जो प्रॉफिट होने वाला है या उससे जो भी टैग लगा हुआ है उससे पूरे दुनिया में मखाना की मांग बढ़ गई है। हम अपने राज्य के बारे में सोचे, उससे हमारे राज्य का किया फायदा होने वाला है।

एपस्टीन फाइल्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम आने के सवाल पर मंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जितना भाजपा का विरोध करती है, भाजपा का उतना ही विकास होता है और कांग्रेस का उतना ही ह्रास होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब समाज के लिए विश्वसनीय पार्टी नहीं रही। जहां-जहां राहुल गांधी गए हैं, वहां उन्होंने कांग्रेस को डुबोया है। उनके नेताओं को पता ही नहीं होता कि किस परिस्थिति में क्या बोल रहे हैं।
 
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पर जनता का विश्वास इतना अटूट है कि राहुल गांधी के हमलों का असर उल्टा होता है। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि हम तो मनाते हैं कि राहुल गांधी बोलते रहें, क्योंकि उनके बोलने से हमारा ग्राफ बढ़ता है, इसलिए हम उनकी बातों को नोटिस में नहीं लेते।

TAGGED:BiharMinister Pramod Chandravanshi
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर CMHO ऑफिस में NHM डाटा मैनेजर रिश्वत लेते पकड़ा गया, छिंदवाड़ा में लोकायुक्त ने CMHO ऑफिस में NHM डाटा मैनेजर रिश्वत लेते पकड़ा गया, छिंदवाड़ा में लोकायुक्त ने
अगली ख़बर केंद्रीय बजट पर सीएम बोले—यह विकास का रोडमैप, राजस्थान को होगा सीधा फायदा केंद्रीय बजट पर सीएम बोले—यह विकास का रोडमैप, राजस्थान को होगा सीधा फायदा

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?