शुक्रवार, मई 8, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: महिला एकल फाइनल में सरप्राइज! रिबाकिना ने सबालेंका को दी मात, ऑस्ट्रेलियन ओपन ट्
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - महिला एकल फाइनल में सरप्राइज! रिबाकिना ने सबालेंका को दी मात, ऑस्ट्रेलियन ओपन ट्

महिला एकल फाइनल में सरप्राइज! रिबाकिना ने सबालेंका को दी मात, ऑस्ट्रेलियन ओपन ट्

UB News Network
Last updated: जनवरी 31, 2026 5:13 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
महिला एकल फाइनल में सरप्राइज! रिबाकिना ने सबालेंका को दी मात, ऑस्ट्रेलियन ओपन ट्
साझा करें

मेलबर्न 

कजाकिस्तान की टेनिस खिलाड़ी एलिना रयबाकिना ने ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताब जीत लिया है।महिला एकल वर्ग के फाइनल में उन्होंने बेलारूस की एरिना सबालेंका को 3 सेट तक चले मुकाबले में हरा दिया। रयबाकिना ने खिताबी मुकाबला 6-4, 4-6 और 6-4 से अपने नाम किया। इस खिलाड़ी ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताब जीता है। फाइनल में शिकस्त झेलने वाली सबालेंका दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी हैं और वह दो बार (2023, 2024) यह खिताब जीत चुकी हैं।

कजाकिस्तान की एलेना रिबाकिना ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया. शनिवार (31 जनवरी) को मेलबर्न के रॉड लेवर एरिना में खेले गए फाइनल में पांचवीं वरीयता हासिल रिबाकिना ने वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका को 6-4, 4-6, 6-4 से हराया. रिबाकिना को खिताबी मुकाबला जीतने में 2 घंटा और 18 मिनट लगे.

खिताबी मुकाबले में एलेना रिबाकिना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला सेट जीत लिया था. फिर सबालेंका ने वापसी की और दूसरा सेट जीत स्कोर 1-1 किया. आखिरी सेट में एक समय सबालेंका 3-0 से आगे थीं, लेकिन फिर उनका मोमेंटम टूटता चला गया और रिबाकिना ने सेट के साथ-साथ मैच पर कब्जा जमाया.

एलेना रिबाकिना पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन चैम्पियन बनी हैं. इससे पहले  रिबाकिना ने 2023 में यहां पर फाइनल में जगह बनाई थी. तब उन्हें सबालेंका ने ही हरा दिया था. बता दें कि रिबाकिना ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब 2022 में जीता था. तब वो विम्बलडन चैम्पियनशिप में महिला सिंगल्स चैम्पियन बनी थीं. अब रिबाकिना दूसरी बार ग्रैंड स्लैम जीतने में कामयाब रहीं.

उधर आर्यना सबालेंका के पास तीसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने का मौका था, लेकिन वो इस बार कामयाब नहीं हो पाईं. बता दें कि उन्होंने 2023 और 2024 में यहां पर खिताब जीता था. सबालेंका कुल मिलाकर चार ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकी हैं.  इसमें दो यूएस ओपन (2024, 2025) टाइटल भी शामिल हैं.

27 साल की आर्यना सबालेंका ने सेमीफाइनल में यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना को 6-2, 6-3 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी. वहीं 26 वर्षीय एलेना रिबाकिना ने सेमीफाइनल में यूएसए (संयुक्त राज्य अमेरिका) की जेसिका पेगुला को 6-3, 7-6 (7) से हराया था.

जोकोविच-अल्कारेज के बीच  मेन्स सिंगल्स फाइनल
उधर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स फाइनल में 1 फरवरी (रविवार) को वर्ल्ड नंबर-1 कार्लोस अल्कारेज का सामना सर्बियाई दिग्गज नोवाक जोकोविच से होगा. स्पेनिश खिलाड़ी अल्कारेज ने पहले सेमीफाइनल में तीसरी सीड जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-4, 7-6, 6-7 (3), 6-7 (4), 7-5 से हराया था. वहीं चौथी वरीयता प्राप्त जोकोविच ने दूसरे सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-2 इटली के जैनिक सिनर को 3-6, 6-3, 4-6, 6-4, 6-4 से परास्त किया.

रयबाकिना के सफर पर एक नजर 

रयबाकिना ने अपना सेमीफाइनल मुकाबला जेसिका पेगुला के खिलाफ 6-3, 7-6 से जीता था।
    क्वार्टर फाइनल में उनको इगा स्वियातेक के खिलाफ 7-5, 6-1 से शानदार जीत मिली थी।
    चौथे राउंड में उन्होंने जर्मनी की एलिस मर्टेंस को आसानी से 6-1, 6-3 से हरा दिया था।
    तीसरे राउंड का मुकाबला भी रयबाकिना ने आराम से 6-2, 6-3 से अपने नाम किया था।
    दूसरे राउंड में उन्हें 7-5, 6-2 और पहले राउंड में 6-4, 6-3 से जीत मिली थी।
    

ऐसा रहा सबालेंका का सफर 

सबालेंका ने सेमीफाइनल मुकाबले में एलिना स्वितोलिना को सीधे मुकाबले में 6-2, 6-3 से हराया था।
    क्वार्टर फाइनल में उन्हें 6-3, 6-0 से जीत मिली थी। उन्होंने USA की इवा योविच को मात दी थी।
    चौथे राउंड में उनको कनाडा की विक्टोरिया एमबोको के खिलाफ 6-1, 7-6 से जीत मिली थी।
    तीसरे राउंड में उन्होंने अनास्तासिया पोटापोवा 7-6, 7-6 हराया था।
    दूसरा राउंड उन्होंने 6-3, 6-1 और टूर्नामेंट का पहला राउंड 6-4, 6-1 से अपने नाम किया था।
    

 

TAGGED:Australian Open 2026featuredSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर यूजीसी बिल के विरुद्ध सर्व सवर्ण समाज का प्रदर्शन कल यूजीसी बिल के विरुद्ध सर्व सवर्ण समाज का प्रदर्शन कल
अगली ख़बर प्राइमरी और मास्टर कैडर के अध्यापक लेंगे 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम प्राइमरी और मास्टर कैडर के अध्यापक लेंगे 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?