बुधवार, मई 6, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: बिहार में परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले बंद हो जाएगा गेट
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार में परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले बंद हो जाएगा गेट

बिहार में परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले बंद हो जाएगा गेट

UB News Network
Last updated: जनवरी 31, 2026 5:02 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
बिहार में परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले बंद हो जाएगा गेट
साझा करें

पटना.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा दो से 13 फरवरी तक राज्य के एक हजार 762 परीक्षा केंद्र पर होगी। अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों की दो स्तर पर तलाशी ली जाएगी। पहला प्रवेश के समय तथा दूसरा परीक्षा कक्ष में वीक्षक करेंगे।

25 परीक्षार्थियों की जांच के लिए एक वीक्षक होगा। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण यथा मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, पेजर, इलेक्ट्रॉनिक वॉच, स्मार्ट वॉच, मैग्नेटिक वॉच आदि पूरी तरह से प्रतिबंधित है। 

10 सेट में होगा प्रश्न पत्र 
केंद्र में पकड़े जाने पर संबंधित विद्यार्थी परीक्षा से वंचित कर दिए जाएंगे। प्रश्न पत्र 10 सेट में होगा। सभी सेट में प्रश्नों का क्रम अलग-अलग होगा। एक सेट का पहला प्रश्न अन्य सेटो में अन्य क्रम में होंगे। आसपास बैठे परीक्षार्थियों को अलग-अलग सेट का प्रश्न मिलेगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए 13 लाख 17 हजार 846 परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया गया है। इसमें छह 75 हजार 844 छात्राएं तथा छह लाख 42 हजार दो छात्र हैं। परीक्षा दो से 13 फरवरी तक दो पालियों में होगी। केंद्र में प्रवेश निर्धारित अवधि से एक घंटा पहले मिलेगा। सभी परीक्षार्थी गेट बंद होने के पहले केंद्र में हर हाल में प्रवेश सुनिश्चित करेंगे।

पहली पाली में सुबह नौ बजे और दूसरी में डेढ़ बजे तक प्रवेश
बिहार बोर्ड के अनुसार परीक्षा प्रारंभ होने के लिए प्रथम पाली में निर्धारित समय 09:30 बजे पूर्वाह्न से एक घंटा पहले 8:30 बजे से केंद्र में प्रवेश प्रारंभ हो जायेगा तथा आधा घंटा पहले 09:00 बजे केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा। 
इसी प्रकार द्वितीय पाली में निर्धारित समय 02:00 बजे अपराह्न से एक घंटा पूर्व 01:00 बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश प्रारंभ हो जायेगा तथा 02:00 बजे अपराह्न से आधा घंटा पहले 01:30 बजे केंद्र का मुख्य द्वार बंद हो जाएगा। केंद्र के 200 मीटर तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 प्रभावी रहेगी।

इनका भी रखें ध्यान –

  1. परीक्षार्थी भीड़-भाड़ से बचने के लिए समय से पहले पहुंचे केंद्र
  2. केंद्रों के आसपास जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, इसका ध्यान रखें
  3. केंद्र पर ले जाने वाले दस्तावेज की सूची बनाकर घर से निकलते समय जांच कर लें

अन्य महत्वपूर्ण बातें –

  • 10 सेट में होगा प्रश्न पत्र, परीक्षार्थियों की दो बार ली जाएगी तलाशी
  • 13.18 लाख परीक्षार्थियों के लिए राज्य में बनाए गए हैं एक हजार 762 परीक्षा केंद्र
  • दो फरवरी को प्रारंभ होगी इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, आधा घंटा पहले तक मिलेगा प्रवेश
  • एक घंटा पहले से परीक्षार्थियों को केंद्र में दिया जाएगा प्रवेश, केंद्र में जबरदस्ती व अवैध प्रवेश पर होगी कार्रवाई
  • दो वर्ष के लिए बोर्ड परीक्षा से हो जाएंगे निष्कासित, यदि परीक्षा संचालन नियम के विरुद्ध करेंगे आचरण
  • दो स्तर पर परीक्षार्थियों की होगी जांच, सीसीटीवी व वीडियोग्राफी हर केंद्र पर की गई है सुनिश्चित
  • राज्य के सभी जिलों में शिक्षा विभाग द्वारा प्रतिनियुक्त किए गए हैं नोडल पदाधिकारी

दुविधा पर हेल्पलाइन से लें समाधान
परीक्षा के दौरान सूचना के त्वरित आदान-प्रदान तथा समस्याओं के समय पर निवारण के लिए कंट्रोल रूम एक फरवरी से चौबीस घंटे काम करेगा। परीक्षार्थी व अभिभावक परीक्षा से संबंधित जानकारी और दुविधा का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर 0612-2232257 तथा 0612-2232227

TAGGED:BiharfeaturedSchool Exam
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पूर्व CM गोविंद नारायण सिंह की सतना जमीन के स्वामित्व पर हाईकोर्ट ने जताया संदेह पूर्व CM गोविंद नारायण सिंह की सतना जमीन के स्वामित्व पर हाईकोर्ट ने जताया संदेह
अगली ख़बर भारत और न्यूजीलैंड का पांचवां टी20 आज, तिरुवनंतपुरम में लाइव अपडेट, प्लेइंग इलेव भारत और न्यूजीलैंड का पांचवां टी20 आज, तिरुवनंतपुरम में लाइव अपडेट, प्लेइंग इलेव

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?