मंगलवार, अप्रैल 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: 14 साल की उम्र में बड़ा सपना: वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका देने की उठी
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - 14 साल की उम्र में बड़ा सपना: वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका देने की उठी

14 साल की उम्र में बड़ा सपना: वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका देने की उठी

UB News Network
Last updated: जनवरी 31, 2026 12:53 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
14 साल की उम्र में बड़ा सपना: वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका देने की उठी
साझा करें

नई दिल्ली
 आईपीएल 2025 में डेब्यू करने के बाद से क्रिकेट जगत की नई सनसनी बने 14 साल के वैभव सूर्यवंशी अब टीम इंडिया में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. उन्हें नेशनल टीम में लाने का समय आ गया है. यह कहना है पूर्व भारतीय क्रिकेटर सबा करीम का. सबा करीम का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी को नेशनल टीम में शामिल करने का समय आ गया है. वैभव सूर्यवंशी फिलहाल अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेल रहे हैं, जहां उन्होंने दो अर्धशतक जमकर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई.

वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर सबा करीम ने कहा, ‘वह बहुत प्रतिभाशाली हैं. उन्हें देखकर मुझे बहुत खुशी हुई. मुझे लगता है कि अब उन्हें इंडियन नेशनल टीम में शामिल करने का समय आ गया है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘यह अच्छी बात है कि वैभव सूर्यवंशी पर नजर रखी जा रही है. स्टेट एसोसिएशन के लोग काम कर रहे हैं. बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी अपना काम कर रहा है. आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स भी उन पर ध्यान दे रही है. बहुत जल्द ऐसा समय आएगा, जब हम उन्हें नेशनल टीम में देखेंगे.’
वैभव सूर्यवंशी को लेकर सबा करीम ने दिया बयान

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 14 साल 32 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था. उन्होंने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ महज 35 गेंदों में शतक लगाया था. यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक भी है. इस मामले में क्रिस गेल टॉप पर हैं, जिन्होंने 23 अप्रैल 2013 को आरसीबी की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी.

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के बाद से जिस भी टूर्नामेंट में खेले हैं तूफानी बैटिंग से तहलका मचाया है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के खिलाफ उन्होंने रनों का अंबार लगाया. वैभव ने विजय हजारे ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में भी शतक बनाकर इतिहास रचा. मौजूदा अंडर-19 वर्ल्ड कप से पहले उन्हें साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया गया था. उनकी कप्तानी में भारत ने यूथ वनडे सीरीज नाम की. इस सीरीज में वैभव के बल्ले से एक तूफानी शतक भी आया था. अब वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप में बल्ले से धमाल मचा रहे हैं. वैभव जी अंदाज में लगातार रन बना रहे हैं, यह प्रदर्शन जल्द ही उनके लिए टीम इंडिया के दरवाजे खोल सकता है.

TAGGED:SportsVaibhav Suryavanshi
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर सूचना आयोग का फैसला: पति-पत्नी के निजी मामलों पर RTI नहीं लागू सूचना आयोग का फैसला: पति-पत्नी के निजी मामलों पर RTI नहीं लागू
अगली ख़बर ऑयल गेम में बड़ा ट्विस्ट: भारत का नया तेल साझेदार बन सकता है वेनेजुएला, ट्रंप ने ऑयल गेम में बड़ा ट्विस्ट: भारत का नया तेल साझेदार बन सकता है वेनेजुएला, ट्रंप ने

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?