शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: कार्लोस अल्काराज का कमाल, ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचकर मचाई सनसनी
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - कार्लोस अल्काराज का कमाल, ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचकर मचाई सनसनी

कार्लोस अल्काराज का कमाल, ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचकर मचाई सनसनी

UB News Network
Last updated: जनवरी 30, 2026 7:07 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
कार्लोस अल्काराज का कमाल, ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचकर मचाई सनसनी
साझा करें

मेलबर्न
स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने ऑस्ट्रेलियन ओपन पुरुष एकल के फाइनल में जगह बना ली है। यह पहला मौका है जब अल्काराज ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बनाई है। शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में अल्काराज ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया। 22 साल के अल्काराज ने चोट के बावजूद पांच घंटे से अधिक समय तक चले मुकाबले में जर्मनी के अलेक्जेंडर जेवरेव को 6-4, 7-6(5), 6-7(3), 6-7(4), 7-5 से हराया। मैच के दौरान कार्लोस अल्काराज इंजर्ड भी हुए और इस वजह से कुछ समय के लिए टाइम आउट भी लिया। अलेक्जेंडर ज्वेरेव अल्काराज के टाइम आउट लेने से खुश नहीं थे। उनका कहना था कि स्पेन के खिलाड़ी को क्रैम्प हुआ था और उन्हें गेम के बीच में टाइम आउट लेने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए। अलेक्जेंडर ज्वेरेव को अधिकारियों के साथ बहस करते हुए देखा गया। इस दौरान अल्काराज अपने फिजियो से इलाज करवाते रहे।
पांच घंटे और 27 मिनट के दौरान 5 सेट में चले मैच में आखिरकार कार्लोस अल्काराज ने जीत दर्ज की और अपने पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में जगह बनाई। मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों ने गले मिलकर मैच के दौरान हुई गिले शिकवे दूर किए।
जीत के बाद अल्काराज ने कहा, “मैं हमेशा कहता हूं कि आपको खुद पर विश्वास रखना होगा, चाहे कुछ भी हो जाए। आप चाहे किसी भी चीज से जूझ रहे हों, आप किसी चीज से गुजर रहे हों, चाहे कुछ भी हो, आपको हर समय खुद पर विश्वास रखना होगा। मैं तीसरे सेट के बीच में संघर्ष कर रहा था। फिजिकली यह मेरे छोटे से करियर में खेले गए सबसे ज्यादा मुश्किल मैचों में से एक था, लेकिन मैं इस तरह के हालात में रहा हूं।”
उन्होंने कहा, “मैं पहले भी इस तरह के मैच में रहा हूं। इसलिए मुझे पता था कि मुझे क्या करना है। मुझे मैच में अपना दिल लगाना था। मुझे लगता है कि मैंने यह किया। मैंने आखिरी बॉल तक लड़ाई लड़ी। मुझे पता था कि मेरे पास मौके होंगे। मैं पांचवें सेट में पैशनेट था, आप जानते हैं, लेकिन मुझे खुद पर बहुत गर्व था, जिस तरह से मैंने महसूस किया और जिस तरह से मैंने वापसी की।”
नोवाक जोकोविच ने सिनर के साथ होने वाले अपने सेमीफाइनल मुकाबले से पहले अल्काराज को फाइनल में पहुंचने की बधाई दी।
फाइनल में कार्लोस अल्काराज का मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होना है। दूसरा सेमीफाइनल जैनिक सिनर और नोवाक जोकोविच के बीच खेला जाना है। अल्काराज अगर फाइनल जीतने में कामयाब रहते हैं, तो पुरुष एकल में सबसे कम उम्र में करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

TAGGED:Carlos AlcarazSportstop-news
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर ‘गजनवी भारतीय लुटेरा था’—हामिद अंसारी के विवादित बयान से सियासत गरम, BJP ने कांग ‘गजनवी भारतीय लुटेरा था’—हामिद अंसारी के विवादित बयान से सियासत गरम, BJP ने कांग
अगली ख़बर अमेरिका को बड़ा झटका? भारत-चीन-रूस साथ आए, BRICS का डिजिटल भुगतान मॉडल क्या बदल अमेरिका को बड़ा झटका? भारत-चीन-रूस साथ आए, BRICS का डिजिटल भुगतान मॉडल क्या बदल

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?